राशिफल एवं पंचाग

पञ्चांग एवं राशिफल, शुक्रवार, दिनांक 23 मई 2025

किसका होगा भाग्योदय, किस राशि पर छायेंगे मुसीबत के बादल, जानिए अभी.... इतिहास की 23 मई 2024 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल, शुक्रवार, दिनांक 23 मई 2025

🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*

     *📝आज दिनांक 👉*
*📜 23  मई 2025*
*शुक्रवार*
*🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1947
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082
*🇮🇳मास-* ज्येष्ठ
*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष
*🗒तिथि-* एकादशी – 22:32 तक
*🗒पश्चात्-* द्वादशी
*🌠नक्षत्र-* उत्तरभाद्रपद – 16:03 तक
*🌠पश्चात्-* रेवती
*💫करण-* बव. – 11:57 तक
*💫पश्चात्-* बालव
*✨योग-* प्रीति – 18:36 तक
*✨पश्चात्-* आयुष्मान
*🌅सूर्योदय-* 05:26
*🌄सूर्यास्त-* 19:09
*🌙चन्द्रोदय-* 26:56
*🌛चन्द्रराशि-* मीन – दिनरात
*🌞सूर्यायण –* उत्तरायण
*🌞गोल-* उत्तरगोल
*💡अभिजित-* 11:50 से 12:45
*🤖राहुकाल-* 10:35 से 12:17
*🎑ऋतु-* ग्रीष्म
*⏳दिशाशूल-* पश्चिम

*✍विशेष👉*

*_🔅आज शुक्रवार को 👉 ज्येष्ठ बदी एकादशी 22:32 तक पश्चात् द्वादशी शुरु , संकलनकर्ता मुकेश शास्त्री , अचला / अपरा एकादशी व्रत (सभी के लिए) , जलक्रीड़ा एकादशी (उड़ीसा) , महापंचक / पंचक जारी , बुध वृष राशि में 13:01 पर , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग / अमृतसिद्धियोग 16:03 से सूर्योदय तक , मूल संज्ञक नक्षत्र 16:03 से , दैनिक जगत क्रान्ति जीन्द हरियाणा/दिल्ली, संत श्री पारनेरकर महाराज जयंती / वार्षिकोत्सव – पारनेर (अ. नगर) , माँ भद्रकाली जयन्ती (ज्येष्ठ कृष्ण एकादशी) , मेला भद्रकाली एकादशी (कपूरथला पंजाब) , मेला जखोली (उत्तराखंड) , श्री प्रहलाद चुन्नीलाल जयन्ती , संयुक्त राष्ट्र (यूएन) इंटरनेशनल डे टू एंड ऑब्सटेट्रिक फिस्ट्यूला (International Day to End Obstetric Fistula) , अन्तर्राष्ट्रीय तिब्बत मुक्ति दिवस / काला दिवस (कन्फर्म नहीं ) व विश्व कछुआ दिवस।_*
*_🔅कल शनिवार को 👉 ज्येष्ठ बदी द्वादशी 19:23 तक पश्चात् त्रयोदशी शुरु , मधुसूदन द्वादशी , शनि प्रदोष व्रत।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*उपलभ्य तु विज्ञानं*
*ज्ञानं वाप्यनसूयकः ।*
*तथैव  वर्तेद्  गुरुषु*
*भूयांसं वा समाहितः॥*
★महाभारतम् अनुशासनपर्व ९६
*अर्थात् 👉*
_ज्ञान या विज्ञान को प्राप्त कर लेने पर भी दोषदृष्टि से रहित हो गुरुजनों के प्रति पहले ही जैसा सद्भाव रखें अथवा एकाग्रचित्त होकर पहले से भी अधिक श्रद्धाभाव रखे ॥_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*23 मई 2025 , शुक्रवार*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका का दिन व्यस्त रहने पर भी उत्तम रहेगा। अनचाहे मेहमान शाम को आ सकते हैं। कारोबार और परिवार में सामंजस्य स्थापित होगा। परिश्रम का फल पूर्ण रूप से मिलेगा। न्याय पक्ष मजबूत होगा। धन लाभ होगा। आत्मसम्मान में वृद्धि होगी। संतान से शुभ समाचार मिलेंगे। जीवनसाथी पर विशेष भरोसा रखें। जरूरत से ज्यादा जज्बाती होना आपका दिन बिगाड़ सकता है। तबीयत पर ध्यान दें।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आज आपके दिन की शुरुआत नए संकल्पों से होगी। परिजनों के साथ किसी आयोजन में शामिल होंगे। अच्छा व्यवहार आपके व्यक्तित्व को और निखार सकता है। अपने परिवार की भावनाओं को समझकर अपने गुस्से पर काबू रखें। रोमानी नजरिए से वैवाहिक जीवन के लिए अच्छा दिन है।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपके लिए संपत्ति के बड़े सौदे लाभदायक रहेंगे। आपकी समझ और अनुभव से भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। कार्यों में निर्धारित सफलता नहीं प्राप्त कर सकेंगे। ऐसे विवादास्पद मुद्दों पर बहस करने से बचें, जो आपके और प्रियजनों के बीच गतिरोध पैदा कर सकते हैं। आज प्यार की कमी महसूस हो सकती है।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज दिन की शुरुआत में आपका स्वभाव गरम रहेगा। दिनचर्या को बदलें। अपने करीबी लोगों से आज धोखा न मिले इसलिए सतर्क रहें। व्यय वृद्धि सम्भव है। मांगलिक आयोजनों की तैयारी में लगे रहेंगे। अचानक हुई रोमांटिक मुलाकात आपके लिए उलझन पैदा कर सकती है। आपके प्रिय की गैरहाजिरी आज आपके दिल को नाजुक बना सकती है।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
समय अनुकूल रहेगा । आज आप अपने कपड़े रहन-सहन इन सब के अलावा अपने व्यवहार पर भी ध्यान दें। कई लोग आप से नाराज हैं उनको मनाने का सुअवसर रहेगा। रुका हुआ धन प्रयास करने पर मिलेगा। आपका आकर्षक बर्ताव दूसरों का ध्यान आपकी तरफ खींचेगा। छोटे से प्रवास का आयोजन आप कर पाएंगे। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त होगी। तबादला हो सकता है।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपके परिजनों का स्वास्थ्य नरम रहेगा। लंबे समय से चले आ रहे लंबित कार्यो को आज गति मिलेगी। विचारों की भरमार आपको मानसिक रूप से स्वस्थ बनाएगी। माता और स्त्रीवर्ग सम्बंधी चिंता सताएगी। आज सोच-समझकर कदम बढ़ाने की ज़रूरत है। जहाँ दिल की बजाय दिमाग का ज्यादा इस्तेमाल करना चाहिए। आज के दिन यात्रा स्थगित रखें।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज पढ़ाई पर कम ध्यान देने या घर की बजाय दोस्तों के साथ ज्यादा समय बिताने की वजह से बच्चे असंतोष का कारण बन सकते हैं। राजकीय सहयोग से कार्य सिद्धि होगी। समय से भोजन और पर्याप्त, नींद न आने के कारण शरीर में अस्वस्थता अनुभव होगा। अपने काम पर ध्यान दें। दूसरों की निंदा करने से बचें। धार्मिक लाभ मिलेगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज किसी बड़े प्रोजेक्ट की रूपरेखा बनेगी। दुकान, मकान के विवाद आपसी समझौते से हल होंगे। वाहन व मशीनरी आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। विदेशगमन की संभावना भी है। किसी धार्मिक स्थल की भेंट से सात्विकता में वृद्धि होगी। फिर भी स्वास्थ्य संभालिएगा। कार्यभार आज कुछ अधिक रहेगा। परिजनों से विवाद से बचें। नए दोस्त बनेंगे।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। व्यापारी अपने व्यापार में धन लगाकर नए कार्य का प्रारंभ कर सकेंगे और भविष्य के लिए योजना भी बना पाएंगे। प्रेम-प्रसंग में सावधानी रखें, अन्यथा मान सम्मान को ठेस लग सकती है। अत्यधिक कामुकता के कारण विपरीत लिंगीय व्यक्ति के प्रति आकर्षण अनुभव करेंगे। कारोबार की बाधा दूर होकर कार्यसिद्धि होगी।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आपका दिन मिलाजुला रहेगा। उदासीन वृत्ति और संदेह की भावना आपके मन को बेचैन बनाएंगे। दैनिक कार्य विलंब से पूरे होंगे। परिश्रम अनुसार फल कम मिलेगा। जीवनसाथी के साथ गलतफहमी के कारण विवाद न करें। सामाजिक कार्यों में भाग लेने जाना होगा। बुजुर्गों और मित्रों का सहयोग मिलेगा। मित्रमंडल में नए मित्र जुड़ेंगे।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आप कम समय में काम को पूरा करने की कोशिश में कामयाब होंगे। आज किसी असहाय की मदद जरूर करें। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें, अन्यथा उलझ सकते हैं। आज परिवार को समय देने से आनंद मिलेगा। व्यापारियों को व्यापार में लाभ होगा। भागीदारी लाभदायक साबित होगी। प्रेमी-प्रेमिका से प्रेम में सफलता मिलेगी।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
लग्न योग है।मांगलिक प्रसंग आयोजित किए जाएंगे। आज आपकी एकाग्रता का अभाव मानसिक अस्वस्थता बढ़ाएगा। पैसे की लेन-देन या जमानत विचार करके करें । संतान और पत्नी की तरफ से लाभ होगा। प्रवास का आयोजन किए जाने की संभावना है। पारिवारिक सदस्यों के साथ अनबन से बचें। स्वास्थ्य लाभ होगा।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*23 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1420- आस्ट्रिया और सीरिया से यहूदियों को निकाला गया।
1592 – वियेना में जिओरडनो ब्रूनो को गिरफ्तार किया गया था। क्योंकि उनका मानना था कि पृथ्वी सूरज के चारों ओर घूमती है, न कि सूरज पृथ्वी के चारों ओर घूमता है। उनकी इस मान्यता का धर्म-विरुद्ध हरकत माना गया था।
1706 – जॉन चर्चिल (मार्लबोरो का राजकुमार) ने फ्रांस को हराया, जिसमे 17,000 लोग मारे गए।
1707 – सेंटोरिनी काल्डेरा में ज्वालामुखी विस्फोट शुरू हुआ।
1805- गवर्नर-जनरल लॉर्ड वेलेजली ने एक आदेश के अंतर्गत दिल्ली के मुग़ल बादशाह के लिए एक स्थायी प्रावधान की व्यवस्था की थी।
1879 – रूसी लेखक इवान तुर्गेनेफ़ को ऑक्सफ़ोर्ड विश्वविद्यालय ने नागरिक कानून में डॉक्टरेट की उपाधि दी। वे दुनिया के ऐसे पहले लेखक थे, जिसे यह सम्मान दिया गया था।
1904 – वियेना में पहली कुश्ती विश्व चैम्पियनशिप का आयोजन किया गया था।
1915 – प्रथम विश्व युद्ध के समय इटली ने आस्ट्रिया, हंगरी तथा जर्मनी के ख़िलाफ़ युद्ध की घोषणा की थी।
1928 – ‘इतालिया’ नामक जैप्लिन वायुपोत में उत्तरी ध्रुव तक पहुँचने का पहला अभियान शुरू हुआ था।
1949 – पश्चिम जर्मनी संविधान को अंगीकार करने के बाद औपचारिक रूप से अस्तित्व में आया।
1951 – वह आज का ही दिन था जब चीन सरकार द्वारा जबरन अपना 17 सूत्रीय एजेंडा तिब्बत पर थोपा गया था।
1977 – बेनिन ने संविधान को अंगीकार किया।
1984 – बछेन्द्री पाल दुनिया की सबसे ऊंची चोटी एवरेस्ट को फ़तह करने वाली पहली भारतीय महिला बनी।
1985 – एक बाँझ औरत ने इलाज के बाद सात बच्चों को एक साथ जन्म दिया था। इनमें से तीन नवजात ही जीवित रहे, लेकिन वे तीनों भी पूरी तरह से स्वस्थ नहीं थे। परख नली शिशुओं के जन्म की यह पहली बड़ी कोशिश असफल सिद्ध हुई थी।
1999 – योहानिस रौ संघीय जर्मनी के नये राष्ट्रपति नियुक्त।
2001 – पाकिस्तान का भारत को एम.एफ़.एन. का दर्जा देने से पुन: इंकार।
2004 – बांग्लादेश में तूफ़ान के कारण मेघना नदी में नाव डूबने से 250 डूबे।
2004 – सिंगापुर में जहाज़ के टैंकर से टकराने के कारण 4000 कारें डूबी।
2008 – भारत ने सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल पृथ्वी-2 का सफलतापूर्वक परीक्षण किया।
2008 – अंतर्राष्ट्रीय संस्था इण्टरनेशनल आर्गेनाइजेशन फॉर स्ट्रेण्ड्राइजेशन द्वारा डिस्टिलरी को आईएसओ 9001 का प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।
2008 – नेपाल के राजा ज्ञानेन्द्र ने नारायणहिती महल ख़ाली किया।
2008 – सोमालिया के समुद्री अपहर्ताओं ने भारतीय कर्मियों वाला जहाज़ छोड़ा।
2008 – पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ ने सत्तारुढ़ पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी से नाता तोड़ा।
2009 – भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे दक्षिण कोरिया के पूर्व राष्ट्रपति ‘रोह मू ह्यून’ ने अपने घर के नज़दीक पहाडियों से छलांग लगाकर आत्महत्या की।
2010 – मुख्य न्यायाधीश के.जी. बालाकृष्णन की अध्यक्षता में भारत के उच्चतम न्यायालय की तीन सदस्यीय खंडपीठ ने बिना विवाह किये महिला और पुरुष का एक साथ रहना अपराध नहीं माना।
2016- भारतीय अंतरिक्ष शोध संस्थान (ISRO) ने आंध्रप्रदेश के श्रीहरिकोटा स्पेस सेंटर से पूरी तरह से भारत में बने स्पेस शटल RLV-TD को लॉन्च किया।
2019 – भारत में लोकसभा चुनाव की गिनती शुरू हुई , भाजपा को बहुमत मिला।
2020 – भारत सरकार ने अग्रिम पंक्ति के स्‍वास्‍थ्‍यकर्मियों के लिए हाइड्रॉक्‍सी क्‍लोरोक्‍वीन के इस्‍तेमाल का संशोधित परामर्श जारी किया।
2021 – उत्तरी इटली में एक खूबसूरत पर्वतीय इलाके में केबल कार (Cable Car) दुर्घटनाग्रस्त होकर जमीन पर गिरी जिससे लगभग 13 लोगों की मौत व दो बच्चे घायल हुए।
2021 – अमेरिका के अनुभवी गोल्फर फिल मिकेलसन पीजीए चैंपियनशिप मेजर खिताब जीतने वाले विश्व के सबसे उम्रदराज गोल्फर बने।
2022 – भारत और अमरीका ने जापान के तोक्‍यों में निवेश प्रोत्‍साहन समझौते पर हस्‍ताक्षर किए।
2022 – ऑस्ट्रेलिया में लेबर पार्टी नेता अल्बनीज़ी को प्रधानमंत्री के रूप में शपथ दिलाई।
2022 – ओएनजीसी इंडियन गैस एक्सचेंज पर घरेलू गैस का व्यापार करने वाली भारत की पहली खोज एवं उत्पादन कंपनी बनी।
2023 – भारत की जी-20 अध्‍यक्षता के अंतर्गत दूसरी टीआईडब्‍ल्‍यूजी बैठक बेंगलूरू में शुरू हुई।
2023 – महाराष्ट्र में नागपुर-पुणे हाईवे पर ट्रक-बस की टक्कर से 7 की मौत व 13 ज़ख्मी हुए।
2023 – भारतीय नौसेना ने INS मोरमुगाओ मिसाइल का सफल परीक्षण किया , सफलतापूर्वक सुपरसोन‍िक लक्ष्य भेदा।
2024 – ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने 4 जुलाई को समय से पहले आम चुनाव कराने का आह्वान किया।
2024 – भारतीय नौसेना के जहाज दिल्ली, शक्ति और किल्टन ने दक्षिण चीन सागर में पूर्वी बेड़े की परिचालन तैनाती के तहत मनीला, फिलीपींस की अपनी यात्रा पूरी की।

*23 मई को जन्मे व्यक्ति👉*

1848 – कार्ल विल्हेम ओटो लिलिएनथल का जन्म। इन्होंने इंसान को पहली बार उड़ना सिखाया। उनकी उड़ान ने क्रांति कर दी।
1896 – कमलाबाई होसपेट नागपुर स्थित मटरू सेवा संघ नामक सामाजिक संस्था की सहसंस्थापिका थी।
1918 – प्रहलाद चुन्नीलाल वैद्य, एक भारतीय भौतिक विज्ञानी और गणितज्ञ थे।
1919 – महारानी गायत्री देवी – जयपुर राजघराने की राजमाता थी।
1923 – अन्नाराम सुदामा – राजस्थानी भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार।
1931 – वसुंधरा कोमकली, जिन्हें वसुंधरा ताई के नाम से जाना जाता है, एक भारतीय शास्त्रीय संगीतकार थीं।
1949 – ऐलन गार्सिया – पेरू के पूर्व राष्ट्रपति।

*23 मई को हुए निधन👉*

1930 – राखालदास बंद्योपाध्याय – प्रसिद्ध भारतीय इतिहासकार तथा पुरातत्त्ववेत्ता।
1983 – जिनेन्द्र वर्णी महाराज एक प्रसिद्ध जैन विद्वान थे (12 अप्रैल 1983 का भी वर्णन मिलता है)।
2010 – कानू सान्याल- भारतीय नक्सली आंदोलन के जनक ।
2010 – वेतुरी सुंदरम्मा मूर्ति, तेलुगु चलचित्र गीतकार।
2011 – चन्द्रबली सिंह – एक लेखक होने के साथ-साथ उत्कृष्ठ कोटि के अनुवादक (06 जून का भी वर्णन)।
2011 – एन. मरियम पिचै- भारतीय राजनीतिज्ञ ।
2011 – चिदानन्द दासगुप्ता भारतीय फ़िल्म निर्देशक, फ़िल्म समीक्षक, फ़िल्म इतिहासकार थे।
2020 – मोहित बघेल एक भारतीय फिल्म अभिनेता।
2020 – जापान की पेशेवर पहलवान हाना किमुरा का निधन।
2021 – श्रीकुमार बनर्जी – (परमाणु ऊर्जा उद्योग के पूर्व अध्यक्ष) एक भारतीय धातुकर्म इंजीनियर थे, का 70 की आयु में निधन हुआ।
2022 – माकपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद शिवाजी पटनायक (92) का निधन हुआ।
2023 – हरियाणवी रागनी गायक पालेराम दहिया (68) का हृदय गति रुकने से निधन हुआ।
2023 – अमेरिकी गिटार बजाने वाला शेल्डन रेनॉल्ड्स (63) का निधन हुआ।
2024 – अमेरिकी डॉक्‍यूमेंटरी फ़िल्‍मनिर्माता मॉर्गन स्परलॉक (53) का निधन हुआ।

*23 मई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🔅 संत श्री पारनेरकर महाराज जयंती / वार्षिकोत्सव – पारनेर (अ. नगर)।
🔅 माँ भद्रकाली जयन्ती (ज्येष्ठ कृष्ण एकादशी)।
🔅 मेला भद्रकाली एकादशी (कपूरथला पंजाब)।
🔅 मेला जखोली (उत्तराखंड)।
🔅 श्री प्रहलाद चुन्नीलाल जयन्ती।
🔅 संयुक्त राष्ट्र (यूएन) इंटरनेशनल डे टू एंड ऑब्सटेट्रिक फिस्ट्यूला (International Day to End Obstetric Fistula)।
🔅 अन्तर्राष्ट्रीय तिब्बत मुक्ति दिवस / काला दिवस (कन्फर्म नहीं )।
🔅 विश्व कछुआ दिवस।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_*  हो जी ।🌻

*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*

Related Articles

Back to top button