भिवानी,(ब्यूरो): सांसद धर्मबीर सिंह ने स्थानीय भीम स्टेडियम में स्कूल गेम फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्त्वावधान में हरियाणा स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित पांच दिवसीय राष्ट्रीय स्तर की 69 वीं अंडर-19 स्कूली एथलेटिक्स खेल प्रतियोगिता का दीप प्रज्जवल कर शुभारंभ किया। सासंद ने हरियाणा का प्रतिनिधितव करने वाली होनहार खिलाड़ी ज्योति को खेल मशाल देकर प्रतियोगिताओं की शुरूआत की। सांसद ने खिलाडिय़ों को खेल भावना से खेलने व नशे से दूर रहने की शपथ भी दिलवाई। इस दौरान बवानीखेड़ा विधायक कपूर वाल्मीकि, एडीसी दीपक बाबू लाल करवा भी मौजूद रहे। खिलाडिय़ों को संबोधित करते हुए सांसद धर्मबीर सिंह ने कहा कि खेल और शिक्षा को बढ़ावा देने से देश का विकास होगा। उन्होंने कहा कि खेल हमारी संस्कृति और जीवन शैली का महत्वपूर्ण हिस्सा है। जीवन में किसी भी स्तर पर सफल होने के लिए आधार का मजबूत होना बेहद जरूरी होता है। इसमें स्कूली खेल प्रतियोगिताओं का महत्वपूर्ण स्थान होता है। भिवानी को यहां खिलाडिय़ों की प्रतिभा के कारण मिनी क्यूबा के नाम से भी जाना जाता है। उन्होंने कहा कि देशभर में हरियाणा के खिलाडिय़ों का खेल में अहम योगदान है। खिलाडिय़ों ने अंतर्राष्टï्रीय स्तर पर भी देश के साथ-साथ हरियाणा का नाम भी रोशन किया है। खेलों में हरियाणा देशभर में प्रथम स्थान पर है। हरियाणा के खिलाडिय़ों ने सभी खेलों में देश का नाम रोशन किया है। हरियाणा के युवाओं का खेलों व सेना में बहुत अधिक योगदान है। सेना में भी बड़े-बड़े पदों पर हरियाणा के खिलाड़ी पाये जाते है। बवानीखेड़ा के विधायक कपूर सिंह वाल्मीकि ने कहा कि खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए। खेल में हार-जीत मायने नही रखती। हार से सीख लेकर और अधिक मेहनत करनी चाहिए ताकि आगे जीत हासिल हो। उन्होंने कहा कि खेल प्रतियोगिता से खिलाडिय़ों को स्कूल स्तर से ही प्रोत्साहन मिलता है, जिससे उनमें राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में देश के लिए बेहतर प्रदर्शन कर पाने की प्रेरणा मिलती है। वहीं दूसरी ओर प्रतियोगिता में खिलाडिय़ों को एक-दूसरे को पराजित करने के लिए पूरा दमखम लगाया। इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी निर्मल दहिया, जिला खेल अधिकारी विद्यानंद यादव, डीईईओ शिवकुमार तंवर, बवानीखेड़ा के नप चेयरमैन सुंदर अत्री, खेल प्रतियोगिता के नियुक्त नोडल कोच सत्यवान नागिल, पूनम शर्मा, लक्ष्मण गौड़, सहित विभिन्न राज्यों से आए कोच व खिलाड़ी मौजूद थे।




