लाला लाजपतराय के बलिदान को देश हमेशा याद रखेगा: महेन्द्र पाल यादव
भिवानी, (ब्यूरो): लाला लाजपतराय एक महान स्वतंत्रता सेनानी थे। उन्होंने अपना पूरा जीवन देश को अंग्रेजों की गुलामी से आजाद करवाने में लगा दिया। यह बात स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी कल्याण संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेन्द्र पाल यादव ने महान स्वतंत्रता सेनानी लाला लाजपतराय के बलिदान दिवस पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कही। उन्होंने बताया कि 3 फरवरी 1928 को साइमन कमीशन भारत पंहुचा जिसके विरोध में पूरे देश में आग भडक़ उठी।लाहौर में 30 अक्टूबर 1928 को एक बड़ी घटना घटी जब लाला लाजपत राय के नेतृत्व में युवाओं ने साइमन कमीशन का विरोध किया। इस दौरान पुलिस ने लाला लाजपत राय की छाती पर निर्ममता से लाठियां बरसाईं। वे बुरी तरह घायल हो गए और जख्मों की ताव ना सहते हुए उन्होंने कुछ दिन बाद 17 नवंबर 1928 उन्होंने अपना जीवन देश के लिए बलिदान कर दिया। उनके बलिदान को देश हमेशा याद रखेगा। इस अवसर पर सुभाष बामला, बिजेन्द्र कोंट, जसबीर फौजी, सुरजभान बामला, रामअवतार गुप्ता, प्रकाश धनाना, धर्मपाल ग्रेवाल, रामपाल यादव, जंगबीर भैणी, सुरेश किराड़ समेत अनेक सदस्य उपस्थित रहे।




