अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ सभी कर्मचारियों की आवाज बुलंद करता है: ईमरान बापोडिय़ा
भिवानी, (ब्यूरो): अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ कि बैठक जिला सचिव अशोक कुमार की अध्यक्षता में बिजली बोर्ड प्रांगण में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान बिजली विभाग में कार्यरत हरीदास ग्रोवर, महाराम, दीपक, योगेन्द्र, राजबीर, बिल्लू तालू व हेमंत ने सर्वकर्मचारी संघ को छोड़ कर वापस अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ की सदस्यता ग्रहण की। सभी नवआगंतुक सदस्यों का जिला प्रधान ईमरान बापोड़ा ने फूलमालाओं के साथ स्वागत किया और विश्वास दिलाया कि संघ में सभी सदस्यों को पूरा मान सम्मान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ बिजली विभाग में कार्यरत सभी एचकेआरएन कर्मचारियों की आवाज को बुलंद करता है। सभी नए सदस्यों ने सदस्यता ग्रहण करते हुए कहा कि वे अधिक से अधिक बिजली कर्मचारियों को अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ के साथ जोडऩे का कार्य करेंगे तथा संघ के आदेशों की प्राथमिकता के साथ पालना करेंगे। इस अवसर पर प्रदेश कोषाध्यक्ष संदीप बागनवाला, उपप्रधान मनजीत बारवास, निशांत कौशिक, चरणसिंह, कृष्ण बहल, कोषाध्यक्ष राजेश कैरू, बवानीखेड़ा प्रधान जोनी शर्मा, सचिव नरेन्द्र भाकर, जयबीर कैरू, बहल प्रधान संदीप, तोशाम प्रधान सुरेश राठौर, भुपसिंह समेत अनेक कर्मचारी उपस्थित रहे।




