हरियाणा

अर्धनग्न अवस्था में मिला युवती का शव, झुलसा हुआ था चेहरा, फोरेंसिक टीम पहुंची मौके पर

कुरुक्षेत्र के पिहोवा में हिसार-चंडीगढ़ हाईवे पर एक लड़की का अधजला शव मिलने से हडकंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। वहीं फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची है।

जानकारी के अनुसार दोपहर करीब 1 बजे NH 152-D पर गांव गुमथला गढू के पास सड़क से नीचे लड़की का शव पड़ा होने की सूचना गुमथला गढू चौकी पुलिस को मिली थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो लड़की का शव आधाजला हुआ था। शुरुआती जांच में लड़की की उम्र 15 से 20 के बीच लग रही है। मृतका युवती का चेहरा एक तरफ से झुलसा हुआ है। लड़की का शव अर्धनग्न अवस्था में पड़ा हुआ था।

Related Articles

Back to top button