हरियाणा

समेन्द्र सिंह बने आल हरियाणा स्टाम्प वेंडर एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष

भिवानी, (ब्यूरो): आल हरियाणा स्टाम्प वेंडर एसोसिएशन की तीन वर्ष के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें जींद से सुभाष चंद्र शर्मा नरवाना को संरक्षक, भिवानी से समेन्द्र सिंह को प्रदेशाध्यक्ष, दादरी से मातादीन प्रदेशाध्यक्ष लीगल सेल, कुरूक्षेत्र से प्रमोद कुमारी को महिला विंग प्रदेशाध्यक्ष, पानीपत से ममता ठकराल को महिला विंग उपाध्यक्ष, यमुनानगर से सतीश चुघ बिलासपुर को उपप्रधान, हिसार से मंजीत लौरा बालसमंद को उपप्रधान, जींद से अर्जुन देव गोयल नरवाना को कोषाध्यक्ष, भिवानी से दीपक को सचिव, पानीपत से श्याम लाल कालड़ा को महासचिव तथा 21 सदस्यों को स्टेट कार्यकारिणी सदस्य में शामिल किया गया है। नवनियुक्त सभी पदाधिकारियों ने अपनी नियुक्ति पर एसोसिएशन के सदस्यों का आभार जताते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेवारी सौंपी है उसे वे पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से पूरा करेंगे।

Related Articles

Back to top button