राशिफल एवं पंचाग

पञ्चांग एवं राशिफल, शनिवार, दिनांक 18 जनवरी 2025

इतिहास की 18 जनवरी 2024 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल

🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*

     *📝आज दिनांक 👉*
*📜 18 जनवरी 2025*
*शनिवार*
*🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1946
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2081
*🇮🇳मास-* माघ
*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष
*🗒तिथि-* पंचमी – पूर्णरात्रि
*🌠नक्षत्र-* पूर्वाफाल्गुनी – 14:52 तक
*🌠पश्चात्-* उत्तराफाल्गुनी
*💫करण-* कौलव – 18:29 तक
*💫पश्चात्-* तैतिल
*✨योग-* शोभन – 25:15 तक
*✨पश्चात्-* अतिगण्ड
*🌅सूर्योदय-* 07:14
*🌄सूर्यास्त-* 17:48
*🌙चन्द्रोदय-* 22:03
*🌛चन्द्रराशि-* सिंह – 21:29 तक
*🌛पश्चात्-* कन्या
*🌞सूर्यायण –* उत्तरायण
*🌞गोल-* दक्षिणगोल
*💡अभिजित-* 12:10 से 12:52
*🤖राहुकाल-* 09:53 से 11:12
*🎑ऋतु-* शिशिर
*⏳दिशाशूल-* पूर्व

*✍विशेष👉*

*_🔅आज शनिवार को 👉 माघ बदी पंचमी  पूर्णरात्रि , चन्द्रमा सिंह उपरांत कन्या राशि पर संचार करेगा , सूर्य मकर राशि पर है , “शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल” ज्वाइन करें , संत श्री जालोजी मालोजी सुतार महाराज पुण्यतिथि (पंढरपुर , माघ कृष्ण पंचमी) , श्री महादेव गोविंद रानाडे जयन्ती , श्री आबाजी तुबाजी सानप (‘भगवानबाबा’) स्मृति दिवस , श्री लोंगजम थंबो सिंह स्मृति दिवस व श्री हरिवंशराय बच्चन स्मृति दिवस।_*
*_🔅कल रविवार को 👉 माघ बदी पंचमी 07:33 तक पश्चात् षष्ठी शुरु , पंचमी तिथि वृद्धि।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*बह्वाशी स्वल्पसन्तुष्टः*
*सुनिद्रो   लघुचेतनः ।*
*स्वामिभक्तश्च शूरश्च*
*षडेते श्वानतो गुणाः॥*
*भावार्थ👉*
_बहुत खाने वाला पर थोड़े में भी सन्तोष कर लेना, गहरी नींद में होने पर भी सतर्क रहना, स्वामिभक्त होना और वीरता – ये छः गुण कुत्ते से  सीखने चाहिए।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*18 जनवरी 2025 , शनिवार*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका मन नए-नए कामों में लगेगा। दान – धर्म में नियत रहेगी। दिनभर व्यस्त महसूस करोगे लेकिन आराम का समय मिलेगा। अचानक आमदनी के स्रोत बढ़ेंगे। बच्चों के साथ भावनात्मक सम्बन्ध बनेंगे। जीवनसाथी के साथ बेहतर समय व्यतीत करेंगे। अपनी प्रतिभा को दिखाने का अवसर प्राप्त होगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा , वी ,वु , वे, वो)
आज आपकी आज आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। बिजनेस करने वाले लोगों को मिलाजुला फल मिलेगा। आपके सामने कई चुनौतियां उत्पन्न हो सकती है जिसका सामना करने के लिए आप तैयार रहें। अनजाने लोगों के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा मत कीजिए। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई के क्षेत्र में कठिन मेहनत करनी पड़ सकती है।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपका आज का दिन बहुत शुभ रहेगा। आपको अपनी किस्मत का भरपूर सहयोग मिलने वाला है। पुराने रुके हुए काम पूरे होंगे। आपको अपनी मेहनत का मन मुताबिक फायदा मिल सकता है। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे, उनको अच्छी नौकरी मिलने की उम्मीद है। अचानक रिश्तेदारों से फोन पर बातचीत हो सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलेगा। करियर में आगे बढ़ने के अवसर हाथ लग सकते हैं।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण नजर आ रहा है। आप जिस क्षेत्र में कोशिश करेंगे, उसमें आपको सफलता मिलने के योग हैं। आपकी किसी बड़ी योजना का अच्छा फायदा मिल सकता है। भविष्य के लिए धन इकट्ठा करने में आप सफल रहेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। जीवनसाथी के साथ चल रही अनबन दूर हो सकती है। आप अपने जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं। नया वाहन खरीदने के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ नजर आ रहा है।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपका आज का दिन फायदेमंद साबित होगा। रुके हुए कामों में गति आएगी। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। अचानक अपनों से कोई खुशखबरी मिल सकती है। पैसा कमाने के कई मार्ग हासिल होंगे। आज आप पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए। छात्रों को कठिन विषयों पर फोकस करना होगा। आपके पास कुछ नई जिम्मेदारियां भी आ सकती हैं। आप अपनी बुद्धिमानी से विषम परिस्थितियों पर काबू पाने में सक्षम रहेंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपका आज का दिन बेहद खुशनुमा रहेगा। शारीरिक स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। अचानक किसी महत्वपूर्ण मामले में फैसला लेना पड़ेगा। आपके द्वारा लिया गया फैसला फायदेमंद साबित हो सकता है। प्यार के मामले में आप भाग्यशाली होंगे। आप अपने प्रिय के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति मिलेगी।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपका आज का दिन बेहतरीन रहेगा सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। बेरोजगार लोगों को अच्छी नौकरी मिल सकती है। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी। जीवन में आज ढेरों खुशियां आएंगी। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। प्रेम जीवन में सुधार आने की संभावना है। परिवार के लोगों के साथ आप बेहतरीन समय व्यतीत करेंगे। पुराने किए गए निवेश का अच्छा मुनाफा मिलेगा। आमदनी बढ़ेगी। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। आपके द्वारा बनाए गए पुराने संपर्क फायदेमंद साबित हो सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपको रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलने के योग नजर आ रहे हैं। कार्यालय में आपके कार्यों की सराहना होगी। अचानक लाभ मिलने के योग हैं। आप अपनी मधुर वाणी से लोगों को प्रभावित करेंगे। भाग्य प्रबल रहेगा। प्रेम जीवन में रोमांस का अवसर मिल सकता है। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। यदि आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह वापस मिलने की उम्मीद है।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन मौज मस्ती भरा व्यतीत होने वाला है। सामाजिक मेलजोल से आपको खुशी और सुकून मिलेगा। कामकाज में अच्छे नतीजे हासिल होंगे। नौकरी के क्षेत्र का माहौल आपके पक्ष में रहने वाला है। जो लोग प्रेम प्रसंग में हैं, वह अपने प्रिय के साथ रोमांस भरा पल व्यतीत करेंगे। प्रिय आपकी भावनाओं को समझेगा। बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आप जरूरतमंद लोगों की मदद करने का मौका मिल सकता है। व्यापार के सिलसिले में लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। अचानक खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है, लेकिन आमदनी में हुई बढ़ोतरी इसको संतुलित कर देगी। आपको अपना नजरिया सकारात्मक रखना होगा। सभी से मधुर सम्बंध बनाएँ रखें व हर प्रकार के वाद-विवाद से दूर रहें। स्वास्थ्य सही रहेगा।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज सकारात्मक बने रहना होगा। आपके मन में कोई पुरानी बात चिंता का कारण बन सकती है। आप कहीं पैसा निवेश कर सकते हैं। घर के बड़े बुजुर्गों के आशीर्वाद से आपको अपने किसी जरूरी काम में सफलता हासिल होगी। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा। बच्चों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। विवाह योग्य लोगों को विवाह का अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन अति उत्तम रहेगा। लाभ के कई अवसर हाथ लग सकते हैं। आर्थिक स्थिति में जबरदस्त सुधार आएगा। खर्चों में कमी आएगी। बच्चों की तरफ से टेंशन कम होगी। पारिवारिक जीवन की परेशानियों का समाधान हो सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी। किसी पुरानी योजना का अच्छा फायदा मिलता हुआ नजर आ रहा है।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*18 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

336 – संत मार्क कैथोलिक पोप चुने गये।
350 – पश्चिमी रोमन सम्राट कॉन्स्टेंस I ने खुद को बेहद अलोकप्रिय बना दिया।
1126 – सोंग राजवंश के सम्राट हुई ज़ोंग ने 24 साल के शासनकाल के बाद अपने सबसे बड़े बेटे किन जोंग के पक्ष में पद त्याग दिया।
1670 – हेनरी मोरगन ने पानामा पर कब्ज़ा किया।
1691 – ब्रिटेन के राजा विलियम द्वितीय ने नीदरलैंड के शहर हेग की यात्रा की।
1701 – ब्रैडनबर्ग के फ्रेडरिक तृतीय प्रशिया की गद्दी पर बैठे।
1778 – जेम्स कुक ‘हवाई द्वीपसमूह’ की खोज करने वाले पहले यूरोपियन बने। इसका नाम उन्होंने ‘सेंडविच आइलैंड’ रखा।
1782 – अमेरिकी राजनेता डेनियल वेब्सटर का जन्म हुआ।
1862 – अमेरिकी में एरिजोना परिसंघ क्षेत्र का गठन।
1866 – ‘वेसले कॉलेज, मेलबर्न की स्थापना हुई।
1871 – कैसर विल्हेम प्रथम और आट्टो फॉन बिस्मार्क ने दूसरे जर्मन साम्राज्य की स्थापना की।
1886 – हॉकी एसोसिएशन का गठन इंग्लैंड में हुआ। इस दिन को मॉडर्न हॉकी के जन्मदिन के रूप में देखा जाता है।
1896 – ‘एक्सरे मशीन’ का पहला प्रदर्शन किया गया।
1915 – फ़्रांस, रुस और ब्रिटेन के बीच प्रथम विश्व युद्ध के दौरान एक समझौता हुआ जो गुप्त समझौते के नाम से प्रसिद्ध है।
1919 – ‘बेंटले मोटर्स लिमिटेड’ की स्थापना हुई।
1930 – रवीन्द्रनाथ टैगोर ने महात्मा गांधी के साबरमती आश्रम की यात्रा की।
1945 – सोवियत संघ की सेना पोलैंड के शहर कराकोव में पहुंची तथा जर्मनी को वहां से पीछे हटने पर मजबूर किया।
1951 – नीदरलैंड में झूठ पकड़ने वाली मशीन का पहली बार इस्तेमाल हुआ।
1952 – मिस्र में ब्रिटेन विरोधी दंगे भड़के।
1954 – फनफानी ने इटली में सरकार का गठन किया।
1959 – महात्मा गांधी की सहयोगी मीरा बेन (मैडलिन स्लैड) ने भारत छोड़ा।
1960 – अमेरिका तथा जापान ने संयुक्त रक्षा समझौता किया।
1963 – फ्रांस ने यूरोपीय साझा बाज़ार से ब्रिटेन को अलग करने की वकालत की।
1968 – अमेरिका और सोवियत संघ परमाणु हथियारों पर नियंत्रण के लिए एक संधि के प्रारूप पर सहमत हुए।
1968 – तत्कालीन सोवियत संघ ने पूर्वी कजाखस्तान में परमाणु परीक्षण किया।
1974 – इजरायल तथा मिस्र ने हथियारों का समझौता किया।
1976 – फ्रांस ने जासूसी के आरोप में 40 सोवियत अधिकारियों को देश से निष्कासित किया।
1986 – दक्षिण यमन की राजधानी अदन में जबरदस्त संघर्ष शुरू होने पर विदेशी नागरिक भागने लगे।
1987 – लंदन में प्रचार माध्यमों के 40 देशों के प्रतिनिधियों की हुई बैठक में सेंसरशिप के ख़िलाफ़ एकजुट होकर संघर्ष की घोषणा की गई।
1989 – चेकोस्लोवाकिया में लाखों लोगों ने आज़ादी सच्चाई और मानवाधिकार के समर्थन में प्रदर्शन किया।
1991 – ईस्टर्न एयरलाइन को आर्थिक कारणों से बंद कर दिया गया।
1995 – याहू डॉट कॉम का डोमेन बनाया गया।
1997 – भारत की पहली इलेक्ट्रिक कार ‘रेवा’ बेंगलुरु में लॉन्च की गई।
1997 – ‘नफीसा जोसेफ़’ ‘मिस इंडिया’ बनीं।
1999 – नोबेल पुरस्कार विजेता प्रो. अमर्म्य सेन को भारत रत्न के लिए नामित किया गया।
2001 – लारेंट काविला की हत्या के बाद उसके पुत्र ने कांगों की सत्ता सम्भाली।
2002 – संयुक्त राज्य अमेरिका भारत को अत्याधुनिक हथियार देने को राजी हुए।
2002 – कॉलिन पावेल ने कहा कि पाक आतंकवादियों की सूची पर कार्रवाई करे तभी भारत वार्ता करेगा।
2002 – पश्चिम अफ्रीकी देश सियरा लियोन में गृह युद्ध समाप्त।
2003 – लीबिया संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार आयोग का अध्यक्ष नियुक्त।
2004 – भारत ने क्रिकेट की एकदिवसीय शृंखला में आस्ट्रेलिया को 19 रनों से हराया।
2005 – सुप्रीम कोर्ट ने सांसदों को पेट्रोल पम्प आवंटित नहीं करने की सिफ़ारिश की।
2005 – तीन कैरेबियाई देशों त्रिनिदाद-टोबेगो, ग्रेनेडा, सेंट विसेंट व ग्रेंडाइस के प्रधानमंत्रियों ने साथ मिलकर राजनीतिक एकीकरण का प्रस्ताव रखा।
2006 – संयुक्त राज्य अमेरिका में इच्छा मृत्यु पर सुप्रीम कोर्ट ने मुहर लगायी।
2008 – जॉर्ज क्लूने संयुक्त राष्ट्र के शांतिदूत बनाये गये।
2008 – मुख्यमंत्री मायावती की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में निजी विश्वविद्यालय खोलने के लिए दिशा-निर्देशों की मंजूरी प्रदान की गयी।
2008 – दक्षिणी कोलम्बिया स्थित एक ज्वालामुखी फटा।
2009 – ‘द्वितीय प्रशासनिक सुधार आयोग’ ने अपनी सिफ़ारिशें सरकार को पेश कीं।
2009 – सौरभ गांगुली को ‘बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन’ ने सोने के बैट से सम्मानित किया।
2012 – मोथेनबर्ग विश्वविद्यालय में दुनिया में पहली बार दो माताओं के गर्भाशय उनकी बेटियों को ट्रांसप्लांट किये गए।
2015 – एबी डिविलियर्स ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 31 गेंदों में एकदिवसीय क्रिकेट इतिहास का सबसे तेज शतक बनाया।
2018 – ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स में लाइफगार्ड ने तैराकों का पहला ड्रोन बचाव किया।
2019 – नई दिल्ली – कोलेजियम ने हाईकोर्ट में जजों की नियुक्ति के लिए कई नामों पर किया विचार, तीन को मंजूरी दी।
2019 – न्यायमूर्ति माहेश्वरी, न्यायमूर्ति खन्ना ने सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश के रूप में शपथ ली ।
2019 – क्रिकेट : धौनी और जाधव की बदोलत भारत की आस्ट्रेलिया पर ऐतिहासिक जीत।
2019 – भारत सरकार ने ई-सिगरेट पर प्रतिबंध का प्रस्ताव दिया।
2020 – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से ऐतिहासिक कोसी रेल महासेतु का उद्घाटन किया।
2020 : पेटीएम ऐप को कथित तौर पर गूगल की जुए की नीतियों का उल्लंघन करने के लिए Google Play Store से हटा दिया गया।
2020 – होम्योपैथी केंद्रीय परिषद (संशोधन) विधेयक, 2020, राज्यसभा में पारित किया गया था। इस विधेयक ने होम्योपैथी केंद्रीय परिषद अधिनियम, 1973 में संशोधन किया गया।
2020 – कर्नाटक मवेशी वध रोकथाम एवं संरक्षण विधेयक 2020′ क़ो 18 जनवरी 2020 से लागू किया गया।
2020 – रोम रैंकिंग सीरीज़ में विनेश फोगाट ने स्‍वर्ण पदक जीता।
2020 – झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा भारतीय तीरंदाजी संघ (एएआई) के नए अध्यक्ष चुने गये।
2020 – अरुंधति रॉय की नई किताब “Azadi: Freedom. Fascism. Fiction” पेंगुइन बुक्स लिमिटेड द्वारा प्रकाशित की।
2020 – पूर्व अनुसंधान और विश्लेषण विंग (रॉ) के प्रमुख, अनिल धस्माना को राष्ट्रीय तकनीकी अनुसंधान संगठन (एनटीआरओ) के प्रमुख के रूप में नियुक्त किया।
2021 – केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डाक्टर हर्षवर्धन ने वीडियो कान्फ्रेंस के जरिए विश्व स्वास्थ्य संगठन के कार्यकारी बोर्ड के 148 वें सत्र की अध्यक्षता की।
2021 – खेलो इंडिया पहला ज़ांस्कर शीत खेल उस्तव लद्दाख में शुरू हुआ।
2021 – रक्षा सचिवडॉ. अजय कुमार ने इंडिया गेट पर राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) द्वारा आयोजित स्वच्छतापखवाड़े का उद्घाटन किया।
2021 – सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय भारत – देश के पहले सड़क सुरक्षा माह का उद्घाटन किया गया।
2022 – दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग (डीईपीडब्ल्यूडी) अपना पहला द्विमासिक ई-न्यूज़लेटर लॉन्च किया।
2022 – बुर्ज खलीफा से बड़ा एक क्षुद्रग्रह सुरक्षित रूप से पृथ्वी के पास से गुजरा।
2022 – केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने पर्यावरण संबंधी चिंता को लेकर ’सतत खाद्य उत्पादन’ विषय पर भारत-ब्रिटेन सम्मेलन को संबोधित किया।
2023 – न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जैसिंडा अर्डर्न ने इस्तीफा की घोषणा की।
2023 – यूक्रेन में एक हेलीकॉप्टर क्रैश होने से गृहमंत्री डेनिस मोनास्टिर्स्की समेत लगभग 18 उच्चाधिकारियों की मौत हुई।
2023 – दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज हाशिम अमला ने क्रिकेट के सभी प्रारूप से संन्यास लिया।
2023 – पहली बार भारतीय मूल के अरुणा मिलर ने अमेरिकी राज्य मैरीलैंड के 10वें लेफ्टिनेंट गवर्नर के रूप में शपथ लेकर इतिहास रचा।
2023 – भारत ने मालदीव को सामुदायिक विकास परियोजनाओं के लिए 100 मिलियन रुपिया देने की घोषणा की।
2023 – भारत में पहली बार केरल राज्य सरकार ने 18 साल से अधिक उम्र की छात्राओं को 60 दिनों के मासिक धर्म और मातृत्व अवकाश की अनुमति दी।
2024 – पीएम मोदी ने राम मंदिर, भगवान गणेश, हनुमान, जटायु, केवटराज और मां शबरी के कुल 6 डाक टिकट जारी किए।
2024 – ईरान में पाकिस्तान की जवाबी एयरस्ट्राइक में 9 मौतें हुई व कई आतंकी ठिकानों को तबाह किया।
2024 – गुजरात के वडोदरा की हरनी झील में नौका के पलटने से 14 बच्चों व दो शिक्षकों की मौत हुई।
2024 – देहली के पीतमपुरा की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग लगने से 5 लोग जिंदा जले , 2 की हालत गम्भीर।
2024 – नासा का अग्रणी इंजीन्यूटी हेलीकॉप्टर, जो किसी दूसरी दुनिया में उड़ान भरने वाला पहला विमान था (मुकेश शास्त्री हालुवास , भिवानी द्वारा संकलित पंचांग), जो मंगल ग्रह पर तीन साल और 72 उड़ानों के बाद ख़त्म हो गया।

*18 जनवरी को जन्मे व्यक्ति👉*

1689 – फ़्रांस के लेखक और दार्शनिक चार्ल डी मोन्टेस्कियो का जन्म हुआ।
1782 – अमेरिकी राजनेता डेनियल वेब्सटर का जन्म हुआ।
1842 – महाराष्ट्र के महान विद्वान महादेव गोविंद रानाडे का जन्म हुआ।
1849 – ऑस्ट्रेलिया के पहले प्रधान मंत्री एडमंड बार्टन का जन्म हुआ।
1852 – जर्मनी के जीव वैज्ञानिक और शोधकर्ता फ़्रेडरिक लोफ़र का जन्म हुआ। इन्होंने अपने एक साथी की सहायता से डिफ़थीरिया नामक रोग के कारण का पता लगाया।
1888 –  ब्रिटिश विमान उद्यमी थॉमस सोपविथ का जन्म हुआ।
1889 –  मराठी लेखक शंकर काशीनाथ गर्ग और दिवाकर का जन्म हुआ।
1894 –  वेस्ट इंडीज क्रिकेटर लेस्ली वालकोट का जन्म हुआ।
1895 –  प्रसिद्ध लेखक विठ्ठल दत्तात्रय घाटे का जन्म हुआ।
1841 –  महाराष्ट्र के विद्वान् का महादेव गोविन्द रानाडे का जन्म हुआ।
1927 – वीणा वादक सुन्दरम बालचंद्रन का जन्म हुआ।
1933 – भारत के 27 वें मुख्य न्यायाधीश जगदीश शरण वर्मा का जन्म हुआ।
1935 – भारतीय राजनेता तथा राजनीतिज्ञ वीर बहादुर सिंह
1942 – मुक्केबाज़ मुहम्मद अली का जन्म हुआ।
1951 – भारतीय राजनीतिज्ञ तथा 6 सितम्बर 2019 को केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान का जन्म हुआ।
1954 – भारतीय फ़ैशन और फ़िल्म फ़ोटोग्राफ़र जगदीश माली का जन्म हुआ।
1957 –  हिन्दी फ़िल्मों की एक अभिनेत्री नफ़ीसा अली का जन्म हुआ।
1959 –  हरियाणा में कुरुक्षेत्र के गुरुकुल के प्रधानाचार्य रहे और  22 जुलाई 2019 को गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत का जन्म हुआ।
1972 – क्रिकेट खिलाड़ी विनोद काम्बली का जन्म हुआ।
1978 – भारत की सर्वश्रेष्ठ बैडमिंटन खिलाड़िय अपर्णा पोपट का जन्म हुआ।
1985 –  बालीवुड अभिनेत्री मिनिषा लांबा का जन्म हुआ।

*18 जनवरी को हुए निधन👉*

474 –  बीजान्टिन सम्राट लियो प्रथम (73) का निधन हुआ।
1367 – पुर्तगाल के राजा  पेड्रो प्रथम का निधन हुआ।
1471 – जापान के सम्राट गो-हानाज़ोनो का निधन हुआ।
1862 – संयुक्त राज्य अमेरिका के 10वें राष्ट्रपति जॉन टायलर का निधन हुआ।
1936 – ‘नोबेल पुरस्कार’ से सम्मानित ब्रिटिश लेखक और कवि रुडयार्ड किपलिंग का निधन हुआ।
1947 – प्रसिद्ध भारतीय गायक और अभिनेता कुंदन लाल सहगल का निधन हुआ।
1955 – भारत के प्रसिद्ध कहानीकार, लेखक और पत्रकार सआदत हसन मंटो का निधन हुआ।
1963 – उड़ीसा के समाजसेवी और सार्वजनिक कार्यकर्ता लक्ष्मी नारायण साहू का निधन हुआ।
1965 – आबाजी तुबाजी सानप का निधन हुआ जो ‘भगवानबाबा’ के नाम से प्रसिद्ध थे।
1966 – भारत के प्रसिद्ध गणितज्ञ बद्रीनाथ प्रसाद का निधन हुआ।
1976 – पंजाबी भाषा के विख्यात साहित्यकार , साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित(मरणोपरांत) गुरमुख सिंह मुसाफिर का निधन हुआ।
1978 –  मणिपुर के भूतपूर्व दूसरे मुख्यमंत्री लोंगजम थंबो सिंह का निधन हुआ।
1978 – स्वतंत्रता सेनानी और भारत के राजनीतिज्ञ भीम सेन सच्चर का निधन हुआ।
1996 –  राजनीतिज्ञ और अभिनेता एन. टी. रामाराव का निधन हुआ।
2003 – हिन्दी भाषा के प्रसिद्ध कवि और लेखक हरिवंश राय बच्चन का निधन हुआ।
2007 – विश्व की सबसे वृद्ध महिला जूली विनफ़्रेड बर्टरंड का कनाडा में निधन हुआ।
2013 – भारतीय सिनेमा की जानीमानी अभिनेत्री दुलारी
2020 – पूर्व बीजेपी सांसद और वरिष्ठ पत्रकार अश्विनी कुमार चोपड़ा (63) का निधन हुआ।
2022 – भारतीय हास्य कलाकार, लेखक और चित्रकार कार्टूनिस्ट नारायण देबनाथ (97) का निधन हुआ।
2023 – कीव के पास एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में यूक्रेन के गृह मंत्री डेनिस मोनास्टिरस्की (42) की मौत हुई।
2023 – अनुभवी अमेरिकी लोक-रॉक स्टार डेविड क्रॉस्बी (81) का निधन हुआ।
2023 – पश्चिम अफ्रीकी देश गाम्बिया के उपराष्ट्रपति बदारा अलियू जोफ (65) का भारत में बीमारी से निधन हुआ।
2023 – केंद्र शासित प्रदेश दादरा और नगर हवेली, दमन और दिवा के एक सामाजिक कार्यकर्ता पद्मश्री से सम्मानित प्रभाबेन शोभगचंद शाह (92) का निधन हुआ।
2024 – मणिपुर के पुलिस महानिदेशक राजीव सिंह के बड़े भाई संजय सिंह (59) का निधन हुआ।

*18 जनवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🔅 संत श्री जालोजी मालोजी सुतार महाराज पुण्यतिथि (पंढरपुर , माघ कृष्ण पंचमी)।
🔅 श्री महादेव गोविंद रानाडे जयन्ती।
🔅 श्री आबाजी तुबाजी सानप  स्मृति दिवस।
🔅 श्री लोंगजम थंबो सिंह स्मृति दिवस।
🔅 श्री हरिवंशराय बच्चन स्मृति दिवस।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_*  हो जी ।🌻

*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*

Related Articles

Back to top button