राशिफल एवं पंचाग

पञ्चांग एवं राशिफल, गुरुवार, दिनांक 05 जून 2025

किसका होगा भाग्योदय, किस राशि पर छायेंगे मुसीबत के बादल, जानिए अभी.... इतिहास की 05 जून 2024 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल, गुरुवार, दिनांक 05 जून 2025

🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*

     *📝आज दिनांक 👉*
*📜 05 जून 2025*
*बृहस्पतिवार*
*🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1947
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082
*🇮🇳मास-* ज्येष्ठ
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* दशमी – 26:18 तक
*🗒पश्चात्-* एकादशी
*🌠नक्षत्र-* हस्त – पूर्णरात्रि
*💫करण-* तैतिल – 13:05 तक
*💫पश्चात्-* गर
*✨योग-* सिद्धि – 09:12 तक
*✨पश्चात्-* व्यतीपात
*🌅सूर्योदय-* 05:22
*🌄सूर्यास्त-* 19:16
*🌙चन्द्रोदय-* 14:09
*🌛चन्द्रराशि-* कन्या – दिनरात
*🌞सूर्यायण –* उत्तरायण
*🌞गोल-* उत्तरगोल
*💡अभिजित-* 11:51 से 12:47
*🤖राहुकाल-* 14:03 से 15:47
*🎑ऋतु-* ग्रीष्म
*⏳दिशाशूल-* दक्षिण

*✍विशेष👉*

*_🔅आज बृहस्पतिवार को👉 ज्येष्ठ सुदी दशमी 26:18 तक पश्चात् एकादशी शुरु , मुकेश शास्त्री द्वारा संकलित पंचांग , श्री गंगा दशमी , श्री गंगा दशहरा , सर्वदोषनाशक रवियोग जारी , दस दिनात्मक श्री गंगा दशहरा व्रत समाप्त , श्री रामेश्वर यात्रा दर्शन – पूजन , दैनिक जगत क्रान्ति जीन्द हरियाणा/दिल्ली, श्री गंगा दशमी (मेला हरिद्वार , स्नान पर्व) , श्री गंगा दशहरा / श्री गंगा जन्मोत्सव (लग्न वृष) ,  श्री बटुक भैरव जयंती ,  सेतुबन्ध श्री रामेश्वर प्रतिष्ठा दिवस , श्री सुब्रह्मण्यम रामास्वामी जयन्ती , श्री प्रेम खंडु थंगुन जयन्ती , गुरु श्री गोलवलकर स्मृति दिवस , श्री योगी आदित्यनाथ जन्म दिवस , अवैध – गैर – रिपोर्टेड और अनियमित मत्स्य पालन के खिलाफ लड़ाई का अंतर्राष्ट्रीय दिवस , संपूर्ण क्रांति दिवस व विश्व पर्यावरण दिवस।_*
*_🔅कल शुक्रवार को 👉 ज्येष्ठ सुदी एकादशी 28:50 तक पश्चात् द्वादशी शुरु , निर्जला / भीमसेनी एकादशी व्रत (स्मार्त यानी गृहस्थी आदि के लिए)।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*शान्तिहोमांश्च कुर्वीत*
*सावित्राणि  च  धारयेत् ।*
*निषण्णश्चापि खादेत*
*न तु गच्छङ्कदाचन॥ ६०॥*
★महाभारतम् अनुशासनपर्व १०४
*अर्थात् 👉*
_शान्ति – होम करें, सावित्रसंज्ञक मन्त्रों का जप और स्वाध्याय करें। बैठकर ही भोजन करें, चलते-फिरते कदापि भोजन नहीं करना चाहिये॥ ६०॥_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰

      *आज का राशिफल*
*05 जून 2025 , बृहस्पतिवार*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपको सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आप कोई नया व्यापार या काम शुरू करने का मन बना सकते हैं। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल होंगे। नौकरी पेशा वाले लोगों को पदोन्नति मिलने के योग हैं। आप का आज का दिन बेहद शुभ नजर आ रहा है। घर परिवार के साथ समय व्यतीत होगा। अध्ययन की योजना बनेगी। आप कहीं पर पूंजी निवेश करने की योजना बना सकते हैं, जो आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगा। कानूनी मामलों में लापरवाही मत कीजिए। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आज आपको रचनात्मक कार्यों का प्रतिफल प्राप्त होगा। व्यापार में उन्नति मिलने के योग हैं। कानूनी मामलों में सफलता मिल सकती है। पति-पत्नी के बीच बेहतर तालमेल बने रहेंगे।  मानसिक रूप से थोड़े परेशान नजर आ रहे हैं तो आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। पारिवारिक जिम्मेदारियों का पूर्ण ध्यान रखें। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आपकी आज अचानक धन लाभ मिलने की संभावना नजर आ रही है। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। आपका दिन  भागदौड़ भरा रहेगा। गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहने की आवश्यकता है क्योंकि यह आपके कामकाज बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं। संतान की तरफ से हल्की चिंता रहेगी।  नए-नए लोगों से दोस्ती हो सकती है लेकिन आप अनजान लोगों के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा मत कीजिए। स्वास्थ्य सही रहेगा।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आप अपने प्रयासों से उन्नति पथ प्रशस्त करेंगे। जरूरतमंद लोगों की मदद करने का मौका मिल सकता है। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे । मेहनत का फल मिलेगा। आप अपनी अधूरी इच्छाओं को पूरा करने की हर संभव कोशिश करेंगे। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। परिवार के सभी सदस्य आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। व्यापार के सिलसिले में आप यात्रा पर जा सकते हैं, आपके द्वारा की गई यात्रा सफल रहेगी। स्वास्थ्य लाभ होगा।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। शादीशुदा जिंदगी में  उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है फिर भी जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा । घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन की चर्चा हो सकती है। माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। विवाह योग्य लोगों को विवाह का रिश्ता मिल सकता है। आमदनी के अनुसार खर्चों पर कंट्रोल रखने की आवश्यकता है। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में लाभ मिलने की संभावना है। निवेश में फायदा मिल सकता है। किस्मत आपका पूरा साथ देगी। घरेलू सुख साधनों में बढ़ोतरी होगी। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक समय व्यतीत करने का मौका मिल सकता है। गुप्त शत्रु आपको हानि पहुंचाने की कोशिश करेंगे परंतु यह सफल नहीं हो पाएंगे। धार्मिक कार्यों में आपका अधिक मन लगेगा। माता-पिता के साथ किसी मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आपका आज का दिन मिलाजुला नजर आ रहा है। बड़े अधिकारियों को प्रसन्न करना काफी कठिन हो सकता है। दोस्तों के साथ मिलकर आप कोई नया व्यापार शुरू करने का मन बना सकते हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। घर-परिवार के लोगों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। व्यापार की समस्याओं का हल निकल सकता है। दूसरों के कार्यों में हस्तक्षेप मत कीजिए। नौकरी के क्षेत्र में कार्यभार अधिक रहेगा। स्वास्थ्य लाभ होगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आपको आज धन से जुड़े हुए मामलों में काफी सतर्क रहना होगा। आप किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए। आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं। पुराने मित्रों से मिलना-जुलना हो सकता है। व्यवहार कुशलता से समस्या का समाधान संभव है। पारिवारिक वातावरण सामान्य रहेगा। अचानक आप किसी महत्वपूर्ण मामले में निर्णय ले सकते हैं। लाभ के मार्ग प्रशस्त होंगे। स्वास्थ्य सही रहेगा।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आप अपने प्रयासों से सफलता हासिल करेंगे। प्रभावशाली लोगों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। आपका मन प्रसन्न रहने वाला है। कार्यप्रणाली में सुधार आएगा। काफी लंबे समय से अधूरे पड़े कार्य पूरे हो सकते हैं, जिससे आपका मन हर्षित होगा। जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता आएगा। पिताजी से व्यापार के विषय में बातचीत कर सकते हैं । स्वास्थ्य सुधार होगा।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आपका आज का दिन पहले के दिनों की अपेक्षा अच्छा रहेगा। आपका मन धर्म-कर्म के कामों में अधिक लगेगा। सत्संग से लाभ मिल सकता है। व्यापार अच्छा चलेगा। आपका मन प्रसन्न रहने वाला है। दोस्तों की मदद से रुके हुए काम पूरे होंगे। आप किसी सुखद यात्रा पर जा सकते हैं। रचनात्मक कामों में सफलता हासिल होगी। आपका मन कार्यों में लगेगा। आपके अधूरे सपने पूरे हो सकते हैं। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपका दिन मिला जुला रहेगा । वाहन और मशीनरी के प्रयोग में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। आप अपनी कीमती चीजों को संभाल कर रखें। कोई भी जोखिम लेने से बचना होगा। आमदनी के अनुसार खर्चा पर कंट्रोल रखने की आवश्यकता है। पारिवारिक जीवन सुखद रहने वाला है। परिवार में विवाद खत्म होगा और शांति एवं सुख बढ़ेगा। व्यापार में अच्छा मुनाफा मिलने के योग हैं। सवास्थ्य सही रहेगा।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपको प्रेम संबंधित मामलों में सफलता हासिल होगी। कानूनी बाधा दूर हो सकती है। परोपकारी स्वभाव होने से दूसरों की मदद करेंगे। कामकाज के प्रति आप लापरवाही मत कीजिए। कुछ जरूरी कामों को लेकर आपको अधिक भागदौड़ और मेहनत करनी पड़ सकती है परंतु आखिर में आपको सफलता मिलने के योग हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*5 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1507 – इंग्लैंड और नीदरलैंड व्यापार समझौते पर सहमत हुए।
1659 – मुगल शासक औरंगजेब आधिकारिक रूप से दिल्ली की गद्दी पर बैठा।
1661 – महान वैज्ञानिक आइजक न्यूटन ने कैम्ब्रिज के ट्रिनिटी कॉलेज में दाखिला लिया।
1664 – मुस्तफा द्वितीय तुर्की का सुल्तान बना।
1716 – इंग्लैंड और सम्राट कैरेल सहाय ने सैन्य संधि पर हस्ताक्षर किये।
1806 – लुइस बोनापार्ट को हॉलैंड के राजा के रूप में उनके भाई, सम्राट नेपोलियन द्वारा बैटैवियन रिपब्लिक की जगह नियुक्त किया गया।
1823 – सिंगापुर के संस्थापक सर स्टैमफोर्ड राफल्स द्वारा सिंगापुर इंस्टीट्यूशन के रूप में रैफल्स इंस्टीट्यूशन की स्थापना की गयी।
1827 – ग्रीक की स्वतंत्रता की लड़ाई के दौरान तुर्कों ने एक्रोपोलिस और एथेंस पर कब्जा किया।
1837 ह्यूस्टन शहर, टेक्सास गणराज्य द्वारा शामिल किया गया।
1846 – अमेरिका में फिलाडेल्फिया और बाल्टीमोर के बीच टेलीग्राफ लाइन की शुरुआत हुई।
1875 – अमेरिका के सेन फ्रांसिस्को में पैसिफिक स्टॉक एक्सचेंज की शुरुआत हुई।
1882 – बॉम्बे (अब मुंबई) में तूफान और बाढ़ से करीब एक लाख लोगों की मौत हुई।
1883 – विश्व की सबसे प्रसिद्ध ट्रेन ओरिएंट एक्सप्रेस ने अपनी पहली यात्रा आरंभ की। ये पहली ट्रेन थी जिसका एक सिरा क़ुस्तुनतुनिया और दूसरा सिरा पेरिस था।
1888 अमेरिका के डेमोक्रेटर राष्ट्रपति ग्रोवर क्लीवलैंड के लिए मनोनीत किये गये।
1912 – अमेरिकी नौसेना ने क्यूबा पर तीसरी बार हमला किया।
1915 – डेनमार्क ने अपने संविधान में संशोधन कर महिलाओं को वोट का अधिकार दिया।
1928 – हाउस और सीनेट चुनाव फिलीपींस में आयोजित किया गया, जिसमें नेसिअनलिस्ट पार्टी ने जीत दर्ज की।
1942 – अमेरिका ने बुल्गारिया, हंगरी तथा रोमानिया के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1944 – द्वितीय विश्व युद्ध में जर्मनी, इटली और जापान की नाज़ी तिकड़ी वाले देशों की राजधानियों में से मित्र सेनाओं के कब्ज़े में आने वाला पहला शहर रोम था।
1953 – डेनमार्क में नया संविधान अंगीकार किया गया।
1967 – इजरायल ने मिस्र पर हमला कर उसके करीब 400 लड़ाकू विमान नष्ट कर दिए। युद्ध तो इजरायल मिस्र सीमा पर ही शुरू हुआ था लेकिन जल्द ही ये कई और अरब मुल्कों तक फैल गया।
1968 – अमरीका के शहर लॉस एंजेलस के एक होटल में मशहूर अमरीकी सांसद रॉबर्ट कैनडी के ऊपर जानलेवा हमला हुआ था।
1969 – रूस की राजधानी माॅस्को में अंतरराष्ट्रीय कम्युनिस्ट कॉन्फ्रेंस शुरू हुई।
1972 – पर्यावरण के संबंध में पहली अंतर्राष्ट्रीय कांफ़्रेस स्वीडन की राजधानी स्टाकहोम में आयोजित हुई।
1984 – ऑपरेशन ब्लू स्टार के तहत अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में भारतीय सेना ने प्रवेश किया।
1990 – सोवियत संघ के आखिरी राष्ट्रपति मिखाइल गोर्बाचोव को नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
2001 – शाही हत्याकांड जांच आयोग के एक सदस्य माधवन के इस्तीफ़े से नेपाल में शाही परिवार की जांच का कार्य अवरुद्ध।
2002 – भारत की सीमा पर साझा गश्त के प्रस्ताव को पाकिस्तान ने खारिज किया।
2005 – ताइवान ने अपनी पहली क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण किया।
2008 – इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती घोटाले की जाँच सीबीआई से कराने का भारत सरकार को निर्देश दिया।
2008 – एलेन परेरा ने बैंक ऑफ़ महाराष्ट्र के अध्यक्ष एवं प्रबन्ध निदेशक का कार्यभार सम्भाला।
2008 – अमेरिका ने भारत व चीन को निगरानी सूची में डाला।
2013 – नवाज शरीफ पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बने।
2013 – पहली बार एक अंग्रेजी अखबार में छपा कि अमरीका की राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी अमरीका में लाखों लोगों के फोन रिकॉर्ड जुटा रही है। इसका खुलासा अमेरिकी जासूस स्‍नोडेन ने किया था।
2013 – बिहार में बिजली गिरने से 44 लोगों की मौत हुई।
2017- भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने अपने सबसे भारी रॉकेट जीएसएलवी मार्क-3 का सफल प्रक्षेपण किया है। जीएसएलवी (GSLV) मार्क-3 ने अपने साथ संचार उपग्रह जीसैट-19 को लेकर उड़ान भरी।
2019 – समुद्र से अंतरिक्ष में रॉकेट छोड़ने वाला पहला देश बना चीन ।
2019 – प्रमिला जयपाल अमेरिकी सदन की अध्यक्षता करने वाली पहली दक्षिण एशियाई अमेरिकी महिला बनीं ।
2020 – वंदे भारत मिशन के तहत 186 यात्री अबू धाबी से कोझीकोड (केरल ) लाए गए।
2021 – बुरकिना फासो के सोलहान शहर के एक गांव में सशस्त्र हमलवार ने 100 लोगों की जान ली।
2021 – म्यामांर में सुरक्षा बलों और गांव वालों के बीच झड़प में 20 लोगों के मारे जाने की ख़बर आयी।
2022 – उत्तराखंड के उत्तराकाशी में MP के करीब 30 तीर्थयात्रियों से भरी बस खाई में गिरने से 26 लोगों की मौत हुई।
2022 – नाइजीरिया की चर्च में आतंकियों’ ने ताबड़तोड़ गोलियाँ बरसाई , 50 की मौत, कई घायल व पादरी का भी अपहरण हुआ।
2022 – अपने अधूरे स्पेस स्टेशन का काम पूरा करने के लिए चीन ने 3 एस्ट्रोनॉट्स को अंतरिक्ष में भेजा।
2022 – खारदुंग ला में विश्व का सबसे बड़ा रक्तदान अभियान लेह में शुरू हुआ।
2022 – बांग्लादेश में भारत – बांग्लादेश संयुक्त सैन्य अभ्यास की शुरूआत हुई।
2023 – इंडोनेशिया द्वारा कोमोडो अभ्यास शुरू किया गया।
2023 – राष्ट्रपति मुर्मू ने सूरीनाम के समकक्ष से मुलाकात की, द्विपक्षीय साझेदारी को गहरा बनाने पर चर्चा हुई।
2023 – आंध्र प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से 7 लोगों की मौत हुई।
2023 – थल सेनाध्यक्ष (सीओएएस) जनरल मनोज पांडे बांग्लादेश की दो दिवसीय यात्रा पर रवाना हुए।
2024 – चुनाव नतीजों के बाद नरेंद्र मोदी ने PM पद से  इस्तीफा दिया , राष्ट्रपति ने मंजूर किया , कार्यवाहक प्रधानमंत्री बने रहेंगे।
2024 – ओडिशा में 24 साल बाद BJD राज खत्म हुआ। नवीन पटनायक ने राज्यपाल को इस्तीफा सौंपा।

*5 जून को जन्मे व्यक्ति👉*

1723 – स्काटलैंड के प्रसिद्ध दर्शनशास्त्री और अर्थशास्त्री एडम स्मिथ का एडंबरा में जन्म हुआ।
1877 – मलयाली कवि उल्लूर एस परमेश्वर अय्यर का जन्म हुआ।
1879 – एन. एम. जोशी – भारत में ‘ट्रेड यूनियन आंदोलन’ के जन्मदाता थे।
1892 – कैप्टन सर सिकंदर हयात खान भारतीय रिज़र्व बैंक के उप-गवर्नर रहे।
1901 – गोविंद शंकर कुरुप (ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित मलयाली भाषा के एक प्रसिद्ध साहित्यकार , 3 जून का भी वर्णन मिलता है )।
1939 – सुब्रह्मण्यम रामास्वामी  – पांडिचेरी के चौथे मुख्यमंत्री थे।
1946 – प्रेम खंडु थंगुन – भारतीय राजनीतिज्ञ तथा अरुणाचल प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री थे।
1961 – रमेश कृष्णन – भारत के प्रसिद्ध टेनिस प्रशिक्षक और पूर्व टेनिस खिलाड़ी हैं।
1972 – योगी आदित्यनाथ – उत्तर प्रदेश राज्य के 21वें मुख्यमंत्री हैं।
1996 – अपूर्वा अरोड़ा – भारतीय अभिनेत्री।

*5 जून को हुए निधन👉*

1942 – मास्टर मदन – प्रतिभाशाली ग़ज़ल और गीत गायक।
1973 – माधवराव सदाशिवराव गोलवलकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वितीय सरसंघचालक तथा विचारक थे। इनके अनुयायी इन्हें प्रायः ‘गुरूजी’ के ही नाम से अधिक जानते हैं।
1989 – ईरान के धार्मिक नेता अयातुल्लाह रोहेल्लाह खुमैनी का देहांत।
1996 – आचार्य कुबेर नाथ राय भारतीय लेखक।
2004 – रोनाल्ड विलसन रीगन – राजनीतिज्ञ, संयुक्त राज्य अमेरिका।
2015 – आरती अग्रवाल – भारतीय अभिनेत्री।
2019 – उत्तराखंड के वित्त मंत्री प्रकाश पंत का निधन।
2020 – पूर्व राज्यपाल एवं दिल्ली पुलिस के पूर्व आयुक्त वेद मारवाह का गोवा में निधन।
2020 – कर्ट बिल्टको थॉमस  – एक अमेरिकी ओलंपिक जिमनास्ट और अंशकालिक अभिनेता थे।
2023 – शकुनी के किरदार को अमर करने वाले एक्टर गुफी पेंटल का 78 साल की उम्र में निधन।
2023 – मलयालम एक्टर कोल्लम सुधी (39) का कार एक्सीडेंट में निधन हुआ।
2024 – जापानी जीव रसायनज्ञ अकीरा एंडो (90) का निधन हुआ।

*5 जून के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🔅 श्री गंगा दशमी (मेला हरिद्वार , स्नान पर्व)।
🔅 श्री गंगा दशहरा / श्री गंगा जन्मोत्सव (लग्न वृष)।
🔅 श्री बटुक भैरव जयंती
🔅 सेतुबन्ध श्री रामेश्वर प्रतिष्ठा दिवस।
🔅 श्री सुब्रह्मण्यम रामास्वामी जयन्ती।
🔅 श्री प्रेम खंडु थंगुन जयन्ती।
🔅 गुरु श्री गोलवलकर स्मृति दिवस।
🔅 श्री योगी आदित्यनाथ जन्म दिवस।
🔅 अवैध – गैर – रिपोर्टेड और अनियमित मत्स्य पालन के खिलाफ लड़ाई का अंतर्राष्ट्रीय दिवस।
🔅 संपूर्ण क्रांति दिवस।
🔅 विश्व पर्यावरण दिवस।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_*  हो जी ।🌻

*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*

Related Articles

Back to top button