हरियाणा

संविधान जागरूकता अभियान को लेकर भाजपा अनुसूचित मोर्चा की बैठक आयोजित

भिवानी, (ब्यूरो): जुलाई माह में आयोजित होने वाले संविधान जागरूकता अभियान को लेकर भाजपा अनुसूचित मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कपूर लडवाल ने भाजपा अनुसूचित मोर्चा कार्यकत्र्ताओं की बैठक ली। उन्होंने कहा कि यह अभियान संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डा. भीमराव अंबेडकर द्वारा लिखित संविधान को लेकर लोगों में फैलाई जा रही भ्रांति को दूर करने के लिए चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सभी को साथ लेकर चलने वाले हैं उन्होंने भी सार्वजनिक रूप से कहा दिया कि है कि बाबा साहेब द्वारा लिखित संविधान को कोई नहीं बदल सकता। भारतीय जनता पार्टी केंद्रीय सरकार व प्रदेश की नायब सरकार जन-जन की हितेषी है। उन्होंने बताया कि अभियान के सफल आयोजन को लेकर युवाओं को जिम्मेवारियां भी सौंपी गई हैं। भाजपा का प्रत्येक कार्यकत्र्ता लोगों को संविधान के प्रति जागरूक करने का काम करेगा। इस अवसर पर सुखचैन हलवासिया, बीरू कोच, ईश्वर, राकेश कितलाना, अशोक, विनोद, समत, दीपक बामला, रणधीर निंदानिया, मा. सुरजीत, मनोज प्रधान बामला, रामेश्वर फौजी, अंकित देवसर, राहुल, मोनू बामला, राजू, महेन्द्र कौर, शीला, उर्मीला, निर्मला, शारदा, सुदेश आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button