हरियाणा

सुनील वर्मा नंबरदार बने भारत माता अभिनन्दन संगठन के प्रदेश संयोजक

भिवानी, (ब्यूरो): भारत माता अभिनन्दन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा.पी.डी.मित्तल एडवोकेट ने हरियाणा नंबरदार संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला कष्ट निवारण समिति के सदस्य सुनील वर्मा नंबरदार को संगठन का प्रबुद्धजन प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक नियुक्त किया है। नवनियुक्त भारत माता अभिनन्दन संगठन के प्रदेश संयोजक प्रबुद्धजन ने संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा.पी.डी.मित्तल एडवोकेट एवं सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया है और उन्होंने आशा व्यक्त की है कि जो जिम्मेवारी उन्हें सौंपी गई है, उसका वे पूरी ईमानदारी व निष्ठा के साथ निवर्हन करेंगे तथा नर सेवा नारायण सेवा के तहत प्रदेश के प्रबुद्धजनों को संगठन के साथ जोड़ा जाएगा और प्रदेश में रक्तदान शिविर, वृक्षारोपण, कन्या भू्रण हत्या रोको अभियान चलाए जाएंगे। नंबरदार समाज सेवा के लिए जिला प्रशासन भिवानी द्वारा रिकार्ड 14 बार सम्मानित हुए हैं और प्रदेश की सरकारों ने उन्हें 6 बार जिला कष्ट निवारण समिति का सदस्य बनाया है, जोकि वह भी रिकार्ड है। कार्यक्रम में सुनील वर्मा नंबरदार को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित भी किया गया।आभार व्यक्त करने वालों में प्रो.भूपेन्द्र चौहान, डा.माया यादव, शिक्षा बोर्ड की पूर्व सहायक सचिव उषा मक्कड़, समाजसेवी विक्रम लहकेरा, डा.देवेन्द्र कुमार, पूर्व मुख्य अध्यापक रामकिशन शर्मा, संजय कुमार व डा.साहिल वर्मा ने आभार व्यक्त किया है।

Related Articles

Back to top button