पञ्चांग एवं राशिफल, बुधवार, दिनांक 14 मई 2025
किसका होगा भाग्योदय, किस राशि पर छायेंगे मुसीबत के बादल, जानिए अभी.... इतिहास की 14 मई 2024 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल

🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*
*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहिमंगलवारत पञ्चांग – मुख्यांश ..*
*📝आज दिनांक 👉*
*📜 14 मई 2025*
*बुधवार*
*🏚नई दिल्ली अनुसार🏚*
*🇮🇳शक सम्वत-* 1947
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082
*🇮🇳मास-* ज्येष्ठ
*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष
*🗒तिथि-* द्वितीया – 26:31 तक
*🗒पश्चात्-* तृतीया
*🌠नक्षत्र-* अनुराधा – 11:47 तक
*🌠पश्चात्-* ज्येष्ठा
*💫करण-* तैतिल – 13:37 तक
*💫पश्चात्-* गर
*✨योग-* परिघ – 06:32 तक
*✨पश्चात्-* शिव
*🌅सूर्योदय-* 05:31
*🌄सूर्यास्त-* 19:03
*🌙चन्द्रोदय-* 20:51
*🌛चन्द्रराशि-* वृश्चिक – दिनरात
*🌞सूर्यायण –* उत्तरायण
*🌞गोल-* उत्तरगोल
*💡अभिजित-* कोई नहीं
*🤖राहुकाल-* 12:17 से 13:59
*🎑ऋतु-* ग्रीष्म
*⏳दिशाशूल-* उत्तर
*✍विशेष👉*
*_🔅आज बुधवार को 👉 ज्येष्ठ बदी द्वितीया 26:31 तक पश्चात् तृतीया शुरु , संकलनकर्ता – मुकेश शास्त्री , सूर्य की वृष संक्रान्ति 24:12 पर (विशेष पुण्यकाल 17:48 से सूर्यास्त तक , गौ – अन्न – जल – तिल दान , गोदावरी स्नान) , बुध भरणी नक्षत्र में 25:02 पर , गुरु मिथुन राशि में 22:35 पर , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग / अमृतसिद्धियोग सूर्योदय से 11:47 तक , मूल संज्ञक नक्षत्र 11:47 से , दैनिक जगत क्रान्ति दिल्ली/हरियाणा, देवर्षि नारद जयन्ती (ज्येष्ठ कृष्ण प्रथमा , पचांगभेद से द्वितीया अनुसार आज भी , वीणा दान) , छत्रपति श्री शम्भाजी महाराज जयन्ती व डॉ. श्री रघुवीर स्मृति दिवस।_*
*_🔅कल गुरुवार को 👉 ज्येष्ठ बदी तृतीया 28:05 तक पश्चात् चतुर्थी शुरु , एकदन्त संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी व्रत।_*
*🎯आज की वाणी👉*
🌹
*यथा ज्ञाने परिचयः*
*कर्तव्यस्तत्फलार्थिना ।*
*तथा धर्मे परिचयः*
*कर्तव्यस्तत्फलार्थिना ॥*
★महाभारतम् शान्तिपर्व ३०९
*अर्थात्👉*
_जैसे ज्ञान का फल चाहने वाले के लिये ज्ञान से परिचित होना आवश्यक है, उसी प्रकार धर्म का फल चाहने वाले मनुष्य को भी धर्म का परिचय प्राप्त करना चाहिये।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*14 मई 2025 , बुधवार*
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका दिन अनुकूल रहेगा व मन खुश हो जाएगा। परिवार का भरपूर सहयोग मिलेगा। नौकरी में पदोन्नति या कुछ सीखने के आसार हैं लेकिन आपको थोड़ा संयम से रहने की आवश्यकता होगी। आपके परिवार का कोई सदस्य या मित्र आज अचानक आपके लिये मार्गदर्शक बनकर सामने आ सकता है। घर में उत्सव का माहौल रहेगा। मनोरंजन के लिए समय मिलेगा लेकिन व्यस्तता भी रहेगी व थकान भी महसूस होगी। विनम्रता विजय दिलाएगी। स्वास्थ्य सुधार होगा।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर आपको थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता होगी। विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य हासिल करने में थोड़ी अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है लेकिन उन्हें इस कड़ी मेहनत का अपेक्षित परिणाम भी हासिल होगा। दिन की शुरुआत में आपको थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता है। धर्म-कर्म के प्रति विचार सकारात्मक रहेंगे।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। अपने स्वास्थ्य को लेकर ज्यादा चिंता न करें, क्योंकि इससे आपकी बीमारी और बिगड़ सकती है। पैसे कमाने के नए मौके मुनाफा देंगे। सामाजिक दायरा बढेगा। घर में कोई काम या सामाजिक मेल-मिलाप आपको व्यस्त रखेगा। व्यापारियों के लिए अच्छा दिन है।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। विरोधी की ताकत का अंदाजा लगाए बिना उलझना ठीक नहीं रहेगा। संयम से विरोधी परास्त होंगे। जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें। नहीं तो अपने प्रेमी या जीवनसाथी की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। धर्म-कर्म में आस्था बढ़ेगी। महत्वपूर्ण कार्य में विलंब संभव है। लाभ होगा।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज पुरानी गलतियों को लेकर भय बना रहेगा। साझेदारी में चल रहा गतिरोध दूर होने के आसार है। आयात-निर्यात के कारोबार में बड़ा लाभ संभव है। समान विचारधारा वाले लोगों के साथ काम करना आसान रहेगा। दूसरों की गलती अपने पर मत आने दें । काम में देरी से लाभ की मात्रा सीमित होगी। स्वास्थ्य लाभ होगा।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज के दिन आपको सुख-समृद्धि, कार्यक्षेत्र में उन्नति, सुखद सफल यात्राएं, परिवार और जीवन साथी का सहयोग सब मिलने के आसार हैं। विवाहित व्यक्ति अपने जीवनसाथी में पूर्णतया विश्वास जतायें अन्यथा संबंधों में खटास पैदा हो सकती है। आपके कर्मक्षेत्र, आपके सम्मान व आपके नाम पर पड़ने के आसार हैं।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज भाग्य आपके साथ है। लंबे समय से चले आ रहे प्रेम संबंधों को नया रूप देने के लिए अच्छा मौका है। आज स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। अचानक सेहत बिगड़ सकती है और कई जरूरी काम भी रुक सकते हैं। परिवार के लोग आपसे थोड़े नाराज हो सकते हैं। आपके कार्य कुशलता व बुद्धि आपको उलझनों से दूर रखेगी।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपका दिन अनमना सा रह सकता है । आप अकेलापन महसूस कर सकते हैं, इससे बचने के लिए कहीं दोस्तों के साथ कुछ समय बिताएं। आज जिस नए समारोह में आप शिरकत करेंगे, वहाँ से नयी दोस्ती की शुरुआत होगी। आज आपका प्रिय आपके साथ में समय बिताने और तोहफे की उम्मीद कर सकता है।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आपके परिश्रम से किए गए कार्य में सिद्धि होगी। नौकरी में आप का सम्मान बढेगा। यात्रा के दौरान आप नयी जगहों को जानेंगे। और महत्वपूर्ण लोगों से मुलाक़ात होगी। आप अपने प्रिय द्वारा कही गयी बातों के प्रति काफ़ी संवेदनशील होंगे। अगर आप सूझ-बूझ से काम लें, तो आज अतिरिक्त धन कमा सकते हैं।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आपके आय के नए स्रोत बनेंगे। आकस्मिक धन के अवसर मिलेंगे। मित्रों और जीवनसंगिनी के सहयोग से राह आसान होगी। आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। दफ़्तर का तनाव आपकी सेहत खऱाब कर सकता है। अपने जज्बात पर काबू रखें। आज आपको अपने प्रिय / प्रियतम की याद सताएगी।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आप निर्णय लेने के लिए स्वतंत्र रहेंगे। आप करिअर से जुड़े फैसले खुद करें, बाद में इसका लाभ आपको मिलेगा। सहकर्मियों और कनिष्ठों के चलते चिंता और तनाव के क्षणों का सामना करना पड़ सकता है। माता-पिता की मदद से आप आर्थिक तंगी से बाहर निकलने में कामयाब रहेंगे। आज दोस्तों के साथ बाहर घूमना आपके मन को खुशी देगा।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आप परिश्रम करने में विश्वास रखेंगे । भाग्य पर निर्भर न रहें और अपनी सेहत को सुधारने की कोशिश करें। आप उन लोगों की तरफ वादे का हाथ बढ़ाएंगे, जो आपसे मदद की गुहार करेंगे। यह दिन आपके सामान्य वैवाहिक जीवन से कुछ हटकर होने वाला है। परिवार के साथ समय बिताना फलदायक होगा। सहयोग मिलेगा। सामाजिक दायरा बढेगा।
🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*14 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*
1610 – फ्रांस में हेनरी IV की हत्या हुई और लुईस XIII फ्रांस की गद्दी पर बैठा।
1702 – इंग्लैंड और नीदरलैंड ने फ्रांस और स्पेन के खिलाफ़ युद्ध की घोषणा की।
1719 – न्यू फ्रांस ने स्पेन के साथ युद्ध में बिएनविल, पेंसाकोला पर कब्जा किया।
1767 – ब्रिटिश सरकार ने चाय पर अमेरिकियों का आयात शुल्क घटाया।
1796 – इंग्लैंड में एडवर्ड जेनर ने पहले चेचक का टीकाकरण किया था।
1800 – द्वितीय गठबंधन: जनरल लूयस-एलेक्जेंडर बेर्थियर के तहत फ्रांसीसी सेनाएं ओस्टा घाटी में फोर्ट बर्द में 400 ऑस्ट्रो-पिदममोन सैनिकों द्वारा रोकी गई।
1811 – पराग्वे स्पेन की पराधीनता से मुक्त हुआ।
1870 – नेल्सन फुटबॉल क्लब और नेल्सन कॉलेज के बीच न्यूजीलैंड में पहला रग्बी मैच खेला गया।
1872 – प्रथम श्रेणी क्रिकेट में सरे के खिलाफ एमसीसी के पहले 7 विकेट शून्य के स्कोर पर गिरे।
1878 – पहली बार वैसलीन नाम का रॉबर्ट ए चेसब्राफ ने पंजीकृत करवाया था।
1879 – थॉमस एडिसन यूरोप की एडिसन टेलीफोन कंपनी से जुड़े।
1908 – पहली बार किसी व्यक्ति ने हवाई जहाज में उड़ान भरी।
1912 – चीन ने छह बिजली रेल ऋण समझौते को मना किया।
1914 – वुडरो विल्सन ने मातृ दिवस की घोषणा पर हस्ताक्षर किए।
1941 – 36,000 परशियन यहूदी को गिरफ्तार किया गया।
1944 – ब्रिटिश सैनिकों ने कोहिमा पर कब्जा किया।
1948 – इजराइल ने ब्रिटेन से स्वतंत्रता की घोषणा की।
1963 – कुवैत संयुक्त राष्ट्र का 111 वां सदस्य बना।
1973 – अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट ने सेना में महिलाओं के समान अधिकार को मंजूरी दी।
1992 – भारत ने तमिल टाइगर्स के नाम से मशहूर श्रीलंकाई विद्रोही संगठन एलटीटीई पर प्रतिबंध लगा दिया था। संयुक्त राष्ट्र और भारत समेत 32 देशों ने उसे आतंकवादी संगठन करार दिया।
1999 – पाकिस्तानी पत्रकार जनम सेठी की पत्रिका फ़्राइडे टाइम्स की जब्ती।
1999- सदी का आखिरी विश्व कप क्रिकेट की लॉडर्स (इंग्लैंड) में शुरुआत।
2001 – भारत और मलेशिया में सात समझौते।
2004 – डेली मिरर नामक पत्रिका ने ईराक में युद्धबंदियों पर कथित अत्याचार को दर्शाने वाली झूठी तस्वीरों के प्रकाशन के लिए ब्रिटेन से माफी मांगी।
2006 – पूर्व कम्यूनिस्ट नेता गिओर्गिओ नैपोलितानों इटली के नये राष्ट्रपति के रूप में निर्वाचित।
2006 – चीन ने कला के स्तर पर चल रही जालसाजी से बचने के लिए एक आयोग का गठन किया।
2007 – जापान ने अपने शांतिवादी संविधान में संशोधन सम्बन्धी विधेयक को मंजूरी दी।
2008 – टाइम्स एनआईई ने इंटरनेशनल न्यूजपेपर मार्केटिंग एसोसियेशन (इनमा) अवार्ड-2008 जीता।
2010- भारत-रूस के बीच रक्षा, परमाणु ऊर्जा, अंतरिक्ष, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, हाइड्रोकार्बन, व्यापार एवं निवेश आदि में 22 समझोते हुए।
2012 – इजरायल की जेलों में बंद 1500 फिलीस्तीनी कैदी भूख हड़ताल समाप्त करने पर सहमत हुए।
2013 – ब्राजील समलैंगिक विवाह को मान्यता देने वाला 15वां देश बना।
2019 – भारत ने अमेरिका पर जवाबी शुल्क की समय सीमा बढ़ाई।
2020 – पांचवीं बार इस्राइल के पीएम बने बेंजामिन नेतन्याहू, गठबंधन से बनाई सरकार।
2020 – भारत – केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने कोविड-19 मरीजों की जांच के लिए कोबास-6800-(COBAS-6800) नामक परीक्षण मशीन राष्ट्र को समर्पित की।
2020 – स्लोवेनिया के प्रधानमंत्री जैनेज जानसा ने संसद में बताया स्लोवेनिया COVID-19 महामारी को अधिकारिक रूप से रोकने वाला यूरोप का पहला राष्ट्र बना।
2021 – उत्तरी काबुल में जुमे की नमाज के समय एक मस्जिद में विस्फोट से 12 की मौत व 15 अन्य लोग घायल हुए।
2022 – दिल्ली के नरेला की प्लास्टिक फैक्टरी में आग लगी , मौके पर दमकल की 22 गाड़ियों ने अग्निशमन अभियान चलाया।
2022 – अमेरिका के न्यूयॉर्क की एक सुपरमार्केट में गोलीबारी से 10 लोगों की मौत व 3 लोग घायल हुए।
2022 – यूएई की सर्वोच्च परिषद ने शेख मोहम्मद बिन जायद को नया राष्ट्रपति चुना।
2022 – मुख्य निर्वाचन आय़ुक्त सुशील चंद्रा सेवानिवृत्त हुए।
2022 – कोल्हापुर की बेटी कस्तूरी सावेकर ने दुनिया के सबसे ऊंचे और उतने ही कठिन माउंट एवरेस्ट की चढ़ाई पूरी की।
2023 – भारतीय नौसेना के फ्रंटलाइन गाइडेड मिसाइल विध्वंसक आईएनएस मोरमुगाओ से ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण किया।
2023 – तमिलनाडु में जहरीली शराब पीने की दो घटनाओं में बीते तीन दिन के अंदर 14 लोगों की मौत हुई व 51 लोग अस्पतालों में भर्ती हुए।
2023 – आंध्र प्रदेश में बस और ऑटोरिक्शा की जोरदार भिड़ंत से सात महिलाओं की मौत हुई।
2023 – गुजरात में कृष्णा सागर झील में डूबकर 5 बच्चों की मौत हुई वहीं महाराष्ट्र में नदी में डूबने से चार युवकों की मौत हुई।
2024 – गूगल ने अपने वार्षिक सम्मेलन में नए जनरेटिव एआई फीचर्स का अनावरण किया।
2024 – झुंझुनूं में हिन्दुस्तान कॉपर की खदान में लिफ्ट की चेन टूटने से कोलकाता से आई विजिलेंस समेत 14 लोग फंसे।
*14 मई को जन्मे व्यक्ति👉*
1657 – शम्भाजी – शिवाजी के ज्येष्ठ पुत्र और उत्तराधिकारी थे।
1883 – अल्लादि कृष्णास्वामी अय्यर – प्रसिद्ध न्यायविद, अधिवक्ता और शिक्षाशास्त्री थे।
1892 – अरुण चन्द्र गुहा – प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी और राजनीतिक कार्यकर्ता।
1923 – मृणाल सेन, भारतीय फ़िल्मों के प्रसिद्ध निर्माता व निर्देशक।
1962 – रघु राम कृष्ण राजू एक भारतीय उद्योगपति व राजनेता , जो 17 वीं लोकसभा से संसद सदस्य बने।
1984 – फेसबुक के संस्थापक मार्क एलियट ज़ुकेरबर्ग का जन्म ।
1987 – ज़रीन खान एक भारतीय अभिनेत्री व मॉडल।
1997- मानुषी छिल्लर – सौन्दर्य प्रतियोगिता की विजेता । जिन्हें विश्व सुन्दरी 2017 के ताज से नवाज़ा गया।
1998 – तरूनी सचदेव – भारतीय मॉडल एवं बाल अभिनेत्री ।
*14 मई को हुए निधन👉*
1923 – एन.जी. चन्दावरकर – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष थे।
1943 – अल्ला बख़्श – अंग्रेज़ी शासन के दौरान एक जमींदार, सरकारी ठेकेदार, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं राजनेता थे।
1963 – डॉक्टर रघुवीर, प्रख्यात विद्वान् तथा राजनीतिक नेता।
1978 – जगदीशचन्द्र माथुर – प्रसिद्ध नाटककार।
2012 – तरुनी सचदेव -भारतीय मॉडल एवं बाल अभिनेत्री (जन्मदिन भी आज के दिन था )।
2016 – कंडासामी कुप्पुसामी- तमिल विद्वान् एवं लेखक।
2020 – पद्म भूषण से सम्मानित, बांग्लादेश के मशहूर लेखक प्रोफेसर अनिसुज्जमां का ढाका के सेना अस्पताल में निधन हो गया।
2020 – साहित्य अकादमी से सम्मानित बंगाली लेखक देवेश रॉय का निधन।
2021 – महान स्वतंत्रता सेनानी और शहीद भगत सिंह के भतीजे अभय संधू का निधन हुआ।
2022 – ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर एंड्रयू साइमंड्स (46) का कार दुर्घटना में निधन हुआ।
2023 – अमेरिकी पेशेवर पोकर प्लेयर डॉयल फ्रैंक ब्रूनसन (89) का निधन हुआ।
2023 – स्पेनिश फुटबॉल खिलाड़ी फेर्रान ओलिवेला (86) का निधन हुआ।
2024 – स्कॉटिश अभिनेत्री गुड्रन उरे (98) का निधन हुआ।
*14 मई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*
🔅 देवर्षि नारद जयन्ती (ज्येष्ठ कृष्ण प्रथमा , पचांगभेद से द्वितीया अनुसार आज भी , वीणा दान)।
🔅 छत्रपति श्री शम्भाजी महाराज जयन्ती।
🔅 डॉ. श्री रघुवीर स्मृति दिवस।
*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*
🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*