एक्सक्लूसिव खबरेंहरियाणा

करनाल में 2 पक्षों में ईंट-पत्थर बरसाने का मामला:10 आरोपी गिरफ्तार, पुरानी रंजिश के चलते कर रहे थे लड़ाई

करनाल के सदर बाजार में दो पक्षों के बीच में हुए लड़ाई झगड़े में पुलिस ने 10 आरोपियों को  किया गिरफ्तार किया है। दोनों पक्षों के युवकों ने एक दूसरे पर पुरानी रंजिश के चलते पत्थर और ईंटे बरसाई थी। एक पक्ष के सात व दूसरे पक्ष के तीन लोगों को काबू किया है जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

झगड़े में बाइक को भी किया आग के हवाले 

जानकारी के मुताबिक बीती 20 जनवरी को करनाल के सदर बाजार एरिया में गदर देखने को मिला था, जहां पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों के युवकों में जमकर ईंट पत्थर चले। एक बाइक को जलाया गया था दूसरी बाइक में तोड़-फोड़ भी की गई थी। सदर बाजार में सड़क पर ईंट और पत्थर ही बिखरे हुए नजर आए, जिसके बाद से ही आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ था।

घटना के बाद दोनों पक्षों द्वारा एक दूसरे पर आरोप प्रति आरोप भी लगा रहे थे। पुलिस हुड़दंगबाजी करने वाले आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी अब पुलिस ने 10 युवकों को गिरफ्तार किया है, जिनमें 7 एक पक्ष के और 3 दूसरे पक्ष के बताए जा रहे हैं। बता दें कि दोनों पक्ष सदर बाजार के ही रहने वाले हैं और इन दोनों में काफी सालों से रंजिश चल रही है। कुछ सालों पहले इन दोनों पक्षों में सोशल मीडिया पर किसी कमेंट को लेकर झगड़ा हो गया था। इस विवाद के बाद से ही दोनों एक दूसरे के कट्टर दुश्मन बन गए हैं।

Related Articles

Back to top button