राशिफल एवं पंचाग

पञ्चांग एवं राशिफल, मंगलवार, दिनांक 31 दिसम्बर 2024

इतिहास की 31 दिसम्बर 2023 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल

🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*

     *📝आज दिनांक 👉*
*📜 31 दिसम्बर 2024*
*मंगलवार*
*🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1946
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2081
*🇮🇳मास-* पौष
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* प्रतिपदा – 27:24 तक
*🗒पश्चात्-* द्वितीया
*🌠नक्षत्र-* पूर्वाषाढ़ा – 24:04 तक
*🌠पश्चात्-* उत्तराषाढा
*💫करण-* किन्स्तुघ्ना – 15:44 तक
*💫पश्चात्-* बव.
*✨योग-* ध्रुव – 18:58 तक
*✨पश्चात्-* व्याघात
*🌅सूर्योदय-* 07:13
*🌄सूर्यास्त-* 17:35
*🌙चन्द्रोदय-* 07:42
*🌛चन्द्रराशि-* धनु – 06:01 तक
*🌛पश्चात्-* मकर
*🌞सूर्यायण –* उत्तरायण
*🌞गोल-* दक्षिणगोल
*💡अभिजित-* 12:03 से 12:45
*🤖राहुकाल-* 14:59 से 16:17
*🎑ऋतु-* शिशिर
*⏳दिशाशूल-* उत्तर

*✍विशेष👉*

*_🔅आज मंगलवार को 👉पौष सुदी प्रतिपदा 27:24 तक पश्चात् द्वितीया शुरू , पौष माह शुक्लपक्ष प्रारम्भ , त्रिपुष्कर योग 27:23 से सूर्योदय तक , “शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल” ज्वाइन करें , महर्षि बलिनाथ बैरवा जयन्ती (छत्तीसगढ़) , श्री कृष्ण बल्लभ सहाय जयन्ती , श्री रवि शंकर शुक्ल स्मृति दिवस , राष्ट्रीय शैम्पेन दिवस (नववर्ष की पूर्वसंध्या) व ईस्वी वर्ष 2024 पूर्णता महोत्सव।_*
*_🔅कल बुधवार को 👉 पौष सुदी द्वितीया 26:26 तक पश्चात् तृतीया शुरु , चन्द्रदर्शन शुभ।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*जलबिन्दुनिपातेन*
*क्रमशः  पूर्यते  घटः ।*
*स हेतुः सर्वविद्यानां*
*धर्मस्य च धनस्य च ।।*
★(चाणक्यनीति – 12/20)
*भावार्थ👉*
_एक-एक जल बून्द निरंतर गिरने से घड़ा भर जाता है। इसी प्रकार धीरे-धीरे विद्या-अर्जन, धर्मसंचय व धन का भी संग्रह हो जाता है।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*31 दिसम्बर 2024 , मंगलवार*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन आपके लिए नए अवसर लेकर आया है। आज ख़ुद को थकान के साथ साथ ऊर्जा से भरा हुआ महसूस करेंगे। आपकी निर्णय लेने की क्षमता में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन में तालमेल बनाए रखने में सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र पर सभी के साथ खुशहाल माहौल बनाकर रखें। बेफिजूल के विवादों से बचें और अपने लक्ष्य की ओर ध्यान केंद्रित रखें। प्रेम संबंधों में अमर्यादित होने और संदेह करने से बचें। आपकी त्यागभावना बनी रहेगी जो लाभप्रद होगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
भाग्य आपको अपने वास्तविक लक्ष्य से विपरीत दिशा की ओर ले जाने को अग्रसर है। उतावलेपन में लिया हुआ कोई भी निर्णय निश्चय ही हानि की ओर ले जाएगा, अतः कोई भी निर्णय लेते समय धैर्य बनाए रखें। स्त्री जातकों का पूर्ण सहयोग मिलेगा और उनसे सलाह-मशवरा करके किसी कार्य को करना लाभकारी रहेगा। नौकरी में परिवर्तन के लिए यह सही समय नहीं है अतः यथा स्थिति को बनाए रखने का प्रयास करें। संतान को भरपूर समय दें । वैसे कहीं से अचानक धन आने की संभावना है।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज के दिन आपके लिए भाग्य और कर्म का अद्भुत संगम रहने वाला है। आज आप जो भी काम करेंगे, उसमे भाग्य का भी साथ रहेगा। आप कुछ ऐसे निर्णय लेंगे, जिसका प्रभाव आने वाले समय में बेहतर होगा। ऊर्जा का सही इस्तेमाल उन्नति की ओर ले जाएगा जिससे मानसिक सन्तुष्टि मिलेगी । स्वास्थ्य लाभ होगा ।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपको बहुत अच्छे अवसर मिलेंगे लेकिन यह महत्वपूर्ण है कि आप इन अवसरों में से कितना अच्छा उपयोग कर पाते हैं। यदि आप सही दिशा में काम करते हैं तो आप निश्चित रूप से आपकी प्रगति तय है। अपने काम को लेकर केंद्रित रहें व समर्पित रहें। उचित विचार के बाद महत्वपूर्ण निर्णय लें। कुछ नई योजनाएं भी बनाई और कार्यान्वित की जा सकती हैं। पारिवारिक जीवन सामंजस्यपूर्ण रहेगा। परिवार के साथ आप किसी पूजा स्थल पर जा सकते हैं।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन आपके लिए उत्कृष्ट रहने वाला है। आप व्यावसायिक सदंर्भ में आर्थिक लाभ हासिल कर सकते है। स्थान परिवर्तन के साथ पदोन्नति के प्रबल संकेत हैं। परीक्षा के लिए उपस्थित होने वालों, नौकरी के लिए प्रतियोगिता या उच्च अध्ययन में प्रवेश के लिए प्रयासरत जातकों को सफलता अवश्य मिलेगी। आप में से कुछ लोग नवीन साझेदारी में प्रवेश कर सकते हैं। पारिवार में उत्सव जैसा माहौल रहेगा।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित प्रभावदायक है। इस समय आप जो भी बोलें बहुत सोच-समझ कर बोलें। कार्यस्थल पर जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें। आमदनी निरंतर बढ़ती रहेगी, लेकिन साथ ही खर्चों में भी इजाफा होगा। आपको कुछ स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं परेशान कर सकती है। पारिवारिक माहौल को अच्छा बनाए रखें। समस्याओं परेशानियों का प्रतिरोध करने की कोशिश करें।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
व्यावसायिक सदंर्भ में आपका आशावादी दृष्टिकोण आपको ऊर्जावान बनाए रखने में आपकी सहायता करेगा। आपका व्यवहार दूसरों को काफी आकर्षित करेगा। आप अपनी योग्यता को साबित करने के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। आप बच्चों से खुश रहेंगे और अपने जीवनसाथी के साथ संतोषप्रद जीवन का लाभ उठाएंगे। स्वास्थ्य के सदंर्भ में आज आप चिड़चिड़े हो सकतें हैं। आराम करने के लिए पर्याप्त समय लें।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
यात्राएं अधिक होने के कारण आप थके हुए हो सकते है। आपको अपने वरिष्ठों से सहायता और पुरस्कार प्राप्त हो सकते हैं। आप अपने कार्यस्थल पर प्रशंसा के पात्र रहेंगे, जो आपकी संतुष्टि को बढ़ाएगा। आर्थिक सदंर्भ में त्वरित पैसा बनाने की योजनाओं या आकर्षक प्रस्तावों अभी न बनाएँ । परिवार के सदस्यों के साथ हेज-मेल बढ़ाएँ । अगर किसी को प्रपोज़ करने की योजना है तो ऐसा करने के लिए यह एक आदर्श समय है। आपके बच्चों का स्वास्थ्य आपकी चिंता का कारण हो सकता है। अपने जीवनसाथी के साथ संतोषप्रद जीवन का लाभ उठाएंगे।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
यह अवधि मिश्रित प्रभाव प्रदान कर सकती है। आपके पास नए अवसर होंगे और उनका उपयोग करके आप लाभ अर्जित कर सकते है। आज व्यावसायिक एवं आर्थिक लाभ आपके लिए संभव है, किन्तु पारिवारिक जीवन में गड़बड़ी और संपत्ति के मामलों पर विवाद आपको निरंतर तनाव में रखेंगे। आपको स्वयं के स्वास्थ्य की अधिक देखभाल करने की आवश्यकता पड़ सकती है। आप आंख या कानों को प्रभावित करने वाली कुछ छोटी बीमारियों से पीड़ित हो सकते हैं।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
व्यवसायी आज अपने कार्यक्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रगति करेंगे। आपको अपने दोस्तों से लाभ मिल सकता है और सरकारी अफसर आपकी मदद कर सकतें हैं। आने वाले कुछ दिनों में आपकी कमाई बहुत बढ़ जाएगी और आपको विभिन्न स्रोतों से लाभ प्राप्त हो सकता है। नए अधिग्रहण भी आज संभव हैं। आपका जीवनसाथी और बच्चे आपके लिए ख़ुशी का स्रोत बनेंगे, हालांकि आपकी माँ का स्वास्थ्य आपको थोड़ा प्रभावित कर सकता है। आपकी सामाजिक स्थिति में उन्नति और आपकी लोकप्रियता में बढ़ोतरी संभव है।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आप अत्यधिक आशावादी न बनें और सतर्क रहने का प्रयास करें। तीव्र प्रगति के बावजूद आज आपको धीरे-धीरे आगे बढ़ने और व्यवस्थित रूप से काम करने की आवश्यकता है। आपको अनुशासित रहना चाहिए। यदि आप किसी का विरोध कर रहें है तो उसकी नाराजगी झेलनें को तैयार हो जाएं। वित्तीय मामलों में आपको संयम बरतना चाहिए और कोई भी नई प्रतिबद्धता बनाने से पहले दो बार सोचना चाहिए। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा I विवाह योग्य संतान का वैवाहिक संबंध पक्का हो सकता है।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपको बहुत सारे लाभ मिल सकते हैं। किन्तु यदि आप आर्थिक लाभ हेतु आसान तरीकों की तलाश करते हैं तो आप केवल बुरे परिवर्तनों को आमंत्रित कर रहे हैं। व्यापारिक गतिविधियों से आपको अच्छा लाभ मिल सकता है। वित्तीय मामलों में आपको सावधान रहना चाहिएI आज के दिन आपके बिजनेस-पार्टनर के साथ रिश्ते कड़वे हो सकते हैं। अविवाहितों के जीवन में आज प्रेम का प्रवेश हो सकता है। रिश्तेदारों से संबंध सुधारने के लिए आज का दिन अनुकूल है। पारिवारिक जीवन आपके लिए यथावत रहेगा।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*31 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1492 – इटली के सिसली क्षेत्र से 100,000 यहूदियों को निकाला गया।
1600 – ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी की स्थापना हुई।
1711 – जॉन चर्चिल मार्लबोरो के पहला राजा के रूप में अंग्रेजी सेना को बहार जाने का आदेश दिया।
1744 – अंग्रेजी खगोल विज्ञानी जेम्स ब्रैडली ने पृथ्वी की नाटकीय गति की खोज की घोषणा की।
1756 – रूस वरसेल्स गठबंधन में शामिल हुआ।
1758 – ब्रिटिश अभियान सेना ने गोरे (डाकर) सेनेगल पर कब्जा कर लिया। इस पंचांग को सीधे हमसे प्राप्त करने एवं विविध तथा शैक्षणिक खबरों के लिए “शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल” ज्वाइन करें।
1775 – अमेरिकी क्रांतिकारी युद्ध में क्यूबेक की लड़ाई: अमेरिकियों ने ब्रिटिश गढ़ को ले जाने की कोशिश की।
1781 – अमेरिका में पहला बैंक ‘बैंक ऑफ नॉर्थ अमेरिका’ में खुला।
1783 – उत्तरी अमेरिका के सभी राज्यों ने अफ्रीकी से दासों के आयात पर रोक लगाई।
1802 – पेशवा बाजीराव द्वितीय को ब्रिटिश संरक्षण प्राप्त हुआ।
1827 – ब्रिटेन के अविष्कारक जान वाकर के द्वारा माचिस का आविष्कार हुआ।
1857 – महारानी विक्टोरिया ने कनाडा की नई राजधानी के लिए ओटावा को चुना।
1861 – चेरापूँजी ( 22990 मिमि बारिश हुई जो विश्व में किसी भी स्थल पर होने वाली सर्वाधिक वर्षा है।
1902 – दक्षिण अफ्रीका के बोअरों तथा ब्रिटेन की सेना ने शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये।
1911 – मैरी क्यूरी ने अपना दूसरा, रसायन विज्ञान के लिए, नोबेल पुरस्कार प्राप्त किया।
1929 – महात्मा गाँधी के नेतृत्व में काँग्रेस के कार्यकर्ताओं ने लाहौर में पूर्ण स्वराज्य के लिए आंदोलन शुरू किया।
1944 – अमेरिकी राज्य उताह के ओगडन में रेल दुर्घटना में 48 लोगों की मौत।
1944 – द्वितीय विश्व युद्ध में हंगरी ने जर्मनी के ख़िलाफ़ युद्ध की घोषणा की।
1949 – विश्व के 18 देशों ने इंडोनेशिया को मान्यता दी।
1962 – हालैंड ने दक्षिण पश्चिम प्रशांत महासागर में स्थित द्वीप न्यू गिनी को छोड़ा।
1964 – डोनाल्ड कैम्पबेल ने अपनी जेट नाव में बैठ कर पानी में सबसे तेज गति तय करने का विश्व रिकार्ड बनाया।
1964 – इंडोनेशिया को संयुक्त राष्ट्र से निष्कासित किया गया।
1981 – घाना में सैनिक क्रान्ति द्वारा राष्ट्रपति डाक्टर लिम्मान सत्ताच्युत एवं फ़्लाइट लेफ़्टिनेंट जेरी रालिंग्स ने सत्ता संभाली।
1983 – ब्रुनेई को ब्रिटेन से आजादी मिली।
1984 – राजीव गाँधी 40 वर्ष की उम्र में भारत के सातवें प्रधानमंत्री बने।
1984 – मो. अज़हरुद्दीन ने इंग्लैंड के ख़िलाफ़ टेस्ट मैच खेलकर अपने अंतर्राष्ट्रीए क्रिकेट जीवन की शुरुआत की। बाद में वे भारतीय टीम के कप्तान भी बने।
1988 – परमाणु प्रतिष्ठानों पर हमले रोकने के लिए भारत और पाकिस्तान ने एक समझौते पर हस्ताक्षर किया जो 27 जनवरी 1991 से प्रभावी हुआ।
1992 – चेकोस्लोवाकिया का चेक गणराज्य और स्लोवाकिया में शांतिपूर्ण विघटन हुआ।
1997 – मोहम्मद रफ़ीक तरार पाकिस्तान के 9वें राष्ट्रपति निर्वाचित।
1998 – रूस द्वारा कज़ाकिस्तान अंतरिक्ष केंद्र से तीन उपग्रहों का सफल प्रक्षेपण।
1999 – रूस के तत्कालीन राष्ट्रपति बोरिस येलत्सीन ने त्यागपत्र दे दिया और विलादमीर पुतीन उनके उतराधिकारी बने।
1999 – इंडियन एयरलाइंस के विमान 814 का अपहरण कर अफ़ग़ानिस्तान के कंधार हवाई अड्डे ले जाया गया। सात दिन के बाद 190 लोगों की सुरक्षित रिहाई के साथ यह बंधक संकट टला।
2001 – भारत ने पाकिस्तान को 20 वांछित अपराधियों की सूची सौंपी ।
2001 – अर्जेन्टीना के राष्ट्रपति फ़र्नांडों रूआ ने अपने पद इस्तीफ़ा दिया।
2003 – भारत और सार्क के दूसरे देशों के विदेश सचिवों ने शिखर सम्मेलन से पहले वार्ता शुरू की।
2004 – ब्यूनर्स आयर्स (अर्जेन्टीना) के एक नाइट क्लब में आग लगने से 175 लोगों की मौत।
2005 – सुरक्षा कारणों से संयुक्त राज्य अमेरिका ने मलेशिया में अपने दूतावास को अनिश्चित काल के लिए बंद किया।
2007 – म्यांमार की सैन्य सरकार ने सात विपक्षी नेताओं को गिरफ़्तार किया।
2008 – ईश्वरदास रोहिणी को दूसरी बार मध्य प्रदेश विधानसभा का अध्यक्ष बनाने की घोषणा हुई।
2014 – चीन के शंघाई शहर में नए साल की पूर्व संध्या पर मची भगदड़ में कम से कम 36 लोग मारे गए और 49 अन्य घायल हो गये।
2019 – सीआरपीएफ के महानिदेशक सेवानिवृत्त : आईटीबीपी प्रमुख को मिला अतिरिक्त प्रभार।
2020 – प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से राजकोट में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान-एम्स की आधारशिला रखी।
2021 – अमेरिका के कोलोराडो राज्य में आग लगने के कारण हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेज दिया गया।
2021 – चीन के शंघाई प्रांत में दुनिया की सबसे लंबी मेट्रो लाइन खोली गई।
2022 – गुजरात के नवसारी में फॉर्च्यूनर व बस की टक्कर से 9 लोगों की मौत और 28 जख्मी हुए।
2023 – गृह मंत्रालय ने ‘तहरीक-ए-हुर्रियत, जम्मू एंड कश्मीर (TeH)’ को विधिविरुद्ध संगठन घोषित किया।
2023 – इंडोनेशिया में रिक्टर पैमाने पर 6.5 तीव्रता का भूकंप आया।
2023 – कांगो के राष्ट्रपति फेलिक्स त्सेसीकेदी ने 70% से अधिक वोटों के साथ पुनः चुनाव जीता।

*31 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति👉*

1514 – बेल्जियम के प्रसिद्ध शल्य चिकित्सक वोज़ैलियस का ब्रसेल्ज़ में जन्म हुआ।
1738 – लॉर्ड कॉर्नवालिस फोर्ट विलियम प्रेसिडेंसी के गवर्नर जनरल रहे व बंगाल के गवर्नर जनरल थे ।
1875 – डेनमार्क की राजधानी कोपेनहेग में पूर्वी मामलों के विशेषज्ञ आर्थर क्रिस्टीनसिन का जन्म हुआ।
1898- कृष्ण बल्लभ सहाय- बिहार के मुख्यमंत्री एवं स्वतंत्रता सेनानी (1866 का भी वर्णन)।
1915 – यमुनाबाई वाईकर – भारत की प्रसिद्ध लोक कलाकार थीं। उन्हें ‘लावणी की क्वीन’ कहा जाता था।
1925 – व्यंग्य के लिए मशहूर हिंदी लेखक श्रीलाल शुक्ल का जन्म हुआ था।
1926 – सैयद ज़हूर क़ासिम – एक भारतीय समुद्री जीवविज्ञानी थे ।
1940 – त्रिदिब मित्रा – बांग्ला साहित्य के ‘भूखी पीढ़ी’ (हंगरी जेनरेशन) आंदोलन के प्रख्यात कवि।
1951 – अरविंद गणपत सावंत – भारतीय राजनीतिज्ञ , मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में कैबिनेट मंत्री बने।
1965 – भारत के पूर्व स्पिनर लक्ष्मण शिवरामकृष्णन का जन्म हुआ।
1979 – अंशु जमसेन्पा – भारत की पर्वतारोही जो 2017 में पांच दिन में दो बार माउंट एवरेस्ट की चोटी तक चढ़ाई करके इस विश्व कीर्तिमान को स्थापित करने वाली विश्व की पहली महिला बनी।

*31 दिसंबर को हुए निधन👉*

1691 – आयरलैंड के प्रसिद्ध रसायनशास्त्री और भौतिक शास्त्री राबर्ट बोयल का निधन हुआ।
1926 – विश्वनाथ काशीनाथ राजवाडे – प्रसिद्ध भारतीय लेखक, इतिहासकार, श्रेष्ठ वक्ता और विद्वान् थे।
1956 – रविशंकर शुक्ल – मध्य प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री।
1965 – वी. पी. मेनन – भारतीय रियासतों के एकीकरण में सरदार पटेल के सहयोगी थे।
1979 – ज्ञान सिंह रानेवाला – भारतीय राजनीतिज्ञ थे।
2017 – अरविंद कृष्ण जोशी –  पेनसिल्वेनिया विश्वविद्यालय के कंप्यूटर विज्ञान विभाग में कंप्यूटर और संज्ञानात्मक विज्ञान के हेनरी सालवेटोरी प्रोफेसर थे।
2019 – असम के प्रख्यात नाटककार रत्न ओझा का निधन।
2020 – कर्नल नरेंद्र “बुल” कुमार ( एक भारतीय सैनिक और पर्वतारोही थे ) का निधन हुआ।
2020 – ओलंपिक 1972 की कांस्य पदक विजेता भारतीय टीम के सदस्य रहे माइकल किंडो का उम्र से जुड़ी बीमारियों के चलते निधन हुआ।
2022 – सबसे बड़े ईसाई धर्मगुरु रहे पूर्व कैथोलिक पोप बेनेडिक्ट (95) का निधन हुआ।
2023 – मेक्सिकी अभिनेत्री एना ओफ़ेलिआ मुर्गुइया (90) का निधन हुआ।
2023 – अमेरिकी रेस कार ड्राइवर विलियम कालेब “काले” यारबोरो (84) का निधन हुआ।
2023 – अमेरिकी हास्य अभिनेता शेकी ग्रीन (97) का निधन हुआ।
2023 – भारतीय – अमेरिकी सांख्यिकीविद् व शिक्षाविद प्रणब के. सेन (86) का निधन हुआ।
2023 – कर्नाटक संगीत जगत में “ओएस त्यागराजन” के नाम से मशहूर ओम्बाथुवेली एस त्यागराजन (76) का निधन हुआ।

*31 दिसंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🔅 महर्षि बलिनाथ बैरवा जयन्ती (छत्तीसगढ़)।
🔅 श्री कृष्ण बल्लभ सहाय जयन्ती।
🔅 श्री रवि शंकर शुक्ल स्मृति दिवस।
🔅 राष्ट्रीय शैम्पेन दिवस (नववर्ष की पूर्वसंध्या)।
🔅 ईस्वी वर्ष 2024 पूर्णता महोत्सव।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_*  हो जी ।🌻

*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*

Related Articles

Back to top button