हरियाणा

ऐतिहासिक होगी महाराणा प्रताप जयंती: मड्डू

सालवान में होने वाले जयंती जोड़ेगी इतिहास में नया अध्याय

भिवानी, (ब्यूरो): वरिष्ठ भाजपा नेता परमजीत सिंह मड्डू ने कहा कि नौ मई को सालवान(करनाल) में होने वाली महाराणा प्रताप जयंती भीड़ की लिहाज से ऐतिहासिक होगी। उक्त जयंती कार्यक्रम में अथाह भीड़ पहुंचेगी और इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ेगी। क्योंकि उक्त जयंती की सफलता के लिए सभी समुदाय के लोगों का सहयेाग मिल रहा है और जनता में जयंती के प्रति जबरदस्त उत्साह है। वे जंयती की सफलता को लेकर चलाए जा रहे जन सम्पर्क अभियान के तहत गांव नौरंगाबाद में लोगों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने लोगों को नौ मई को होने वाली जयंती कार्यक्रम का न्यौता भी दिया। इस दौरान उन्होंने नौरगांबाद के अलावा फुलपुरा, कायला, सांगा, बडाला आदि गांवों का दौरा किया और लोगों को जयंती में पहुंचने का निमंत्रण दिया। उन्होंने बताया कि जयंती की सफलता के लिए असंध विधायक योगेंद्र सिंह राणा भी दिन रात एक किए हुए है। उक्त जयंती कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सीएम नायब सिंह सैनी शामिल होंगे और उनके अलावा पूरे प्रदेश से अनेक राजपूत अन्य समुदाय के नेता भी शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि महापुरुष किसी एक समाज या बिरादरी के नहीं, बल्कि हरेक समुदाय के लोगों के लिए आदरणीय होते है। महाराणा प्रताप ने भी समाज व देश को एक नई दिशा दी थी। उनकी शिक्षाएं आज भी समाज के लोगों के लिए प्रांसगिक है। उन्होंने समाज के लोगों से कहा कि वे महाराणा प्रताप सिंह के जीवन से शिक्षा लेकर चले तो उनको जीवन में कभी भी असफलता का मुख नहीं देखना पड़ता। उन्होंने उक्त जयंती कार्यक्रम में बढ़ चढ कर भाग लेने का आहवान किया।

Related Articles

Back to top button