राशिफल एवं पंचाग

पञ्चांग एवं राशिफल, सोमवार, दिनांक 02 जून 2025

किसका होगा भाग्योदय, किस राशि पर छायेंगे मुसीबत के बादल, जानिए अभी.... इतिहास की 02 जून 2024 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल, सोमवार, दिनांक 02 जून 2025

🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*

     *📝आज दिनांक 👉*
*📜 02 जून 2025*
*सोमवार*
*🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1947
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082
*🇮🇳मास-* ज्येष्ठ
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* सप्तमी – 20:37 तक
*🗒पश्चात्-* अष्टमी
*🌠नक्षत्र-* मघा – 22:56 तक
*🌠पश्चात्-* पूर्वाफाल्गुनी
*💫करण-* गर – 08:14 तक
*💫पश्चात्-* वणिज
*✨योग-* व्याघात – 08:20 तक
*✨पश्चात्-* हर्शण
*🌅सूर्योदय-* 05:23
*🌄सूर्यास्त-* 19:14
*🌙चन्द्रोदय-* 11:26
*🌛चन्द्रराशि-* सिंह – दिनरात
*🌞सूर्यायण –* उत्तरायण
*🌞गोल-* उत्तरगोल
*💡अभिजित-* 11:51 से 12:46
*🤖राहुकाल-* 07:07 से 08:51
*🎑ऋतु-* ग्रीष्म
*⏳दिशाशूल-* पूर्व

*✍विशेष👉*

*_🔅आज सोमवार को 👉 ज्येष्ठ सुदी सप्तमी 20:37 तक पश्चात् अष्टमी शुरु , विघ्नकारक भद्रा 20:36 से , मूल संज्ञक नक्षत्र 22:56 तक , दैनिक जगत क्रान्ति जीन्द हरियाणा/दिल्ली, आचार्य श्रीराम शर्मा महाप्रयाण दिवस , श्री बाबूलाल गौर जयन्ती , श्री विश्वनाथ दास स्मृति दिवस , वैज्ञानिक श्री प्राण कृष्ण पारिजा (पद्मभूषण सम्मानित) स्मृति दिवस , तेलंगाना राज्‍य स्थापना दिवस व अंतर्राष्ट्रीय यौन कर्मी दिवस (International Sex Workers Day)।_*
*_🔅कल मंगलवार को 👉ज्येष्ठ सुदी अष्टमी 21:58 तक पश्चात् नवमी शुरू , श्री दुर्गाष्टमी व्रत।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*आत्मज्ञानं समारम्भः*
*तितिक्षा धर्मनित्यता।*
*यमर्थान्नापकर्षन्ति*
*स वै पण्डित उच्यते ।।*
*भावार्थ👉*
_जो अपनी योग्यता से भली-भाँति परिचित हो और उसी के अनुसार कल्याणकारी कार्य करता हो, जिसमें दुःख सहने की शक्ति हो, जो विपरीत स्थिति में भी धर्म-पथ से विमुख नहीं होता, ऐसा व्यक्ति ही सच्चा ज्ञानी (बुद्धिमान) कहलाता है।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*02 जून 2025 , सोमवार*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आप अपने अंदर भरपूर विश्वास व ऊर्जा महसूस करेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा तथा अपने सभी कार्यों को समय पर पूरा करने की भी कोशिश करेंगे। सामाजिक दायरा बढेगा। मान – सम्मान में वृद्धि होगी। किसी नजदीकी रिश्तेदार के घर जाने की भी योजना तैयार हो सकती है। समय मनोरंजन तथा हंसी खुशी में व्यतीत होगा। स्वास्थ्य सुधार होगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा ।वर्तमान व्यवसायिक गतिविधियों का विस्तार करने के लिए कुछ नई योजनाएं बनेंगी। इस समय बहुत ही उचित ग्रह स्थिति बनी हुई है, इसलिए इन योजनाओं को तुरंत ही क्रियान्वित करें। आर्थिक पक्ष भी मजबूत रहेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज भाग्य आपके साथ है । आपके रुके हुए राजकीय काम किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से पूरे हो सकते हैं इसलिए प्रयासरत रहें। साथ ही बच्चों की समस्याओं को सुलझाने में भी आपका विशेष योगदान रहेगा व सफलता मिलेगी। और आप श्रेष्ठ अभिभावक भी साबित होंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा ।व्यवसाय में गति लाने के लिए कुछ नई नीतियां बनाना जरूरी है। हालांकि वर्तमान नकारात्मक वातावरण की वजह से व्यापार मंद ही हैं। नौकरी में त्योहारों की वजह से कार्यभार की अधिकता रहेगी। धार्मिक विचारधारा सकारात्मक रहेगी । मनोबल बढेगा। स्वास्थ्य सही रहेगा।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आप दिन में बीजी रह सकते हैं । घर में कोई विवाह , सगाई या यात्रा संबंधी मांगलिक कार्य संपन्न होने जैसी योजनाएं बनेंगी। तथा खुशी भरा वातावरण व्याप्त रहेगा। घर के सभी सदस्य अपनी जिम्मेदारियों का निर्वाह पूरी निष्ठा से करेंगे। बड़े बुजुर्गों का भी स्नेह व आशीर्वाद बना रहेगा। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य लाभ होगा।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा ।व्यवसायिक गतिविधियां पूर्ववत ही रहेंगी। अपने स्वभाव को नियंत्रित रखना आवश्यक है । जल्दबाजी न करें बनते काम बिगड़ भी सकते हैं। ऐसी ही सावधानी नौकरीपेशा लोगों को अपने ऑफिस में भी चाहिए। आध्यात्मिक विचार बनेंगे व सफलता भी मिलेगी। प्रेम – प्रसंग सोच समझकर करें खतरा है। स्वास्थ्य सही रहेगा।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपका दिन मन खुश करने वाला रहेगा। कुछ समय से चल रही किसी विशेष कार्य के प्रति आपकी लगन व मेहनत के अप्रत्याशित लाभ प्राप्त होने वाले हैं। अपने काम पर पूरा ध्यान केंद्रित रखें। घर में किसी धार्मिक कार्य के आयोजन संबंधी योजना भी बनेगी। युवा वर्ग कोई उपलब्धि मिलने से गर्व महसूस करेंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा । पब्लिक डीलिंग तथा मीडिया से संबंधित कार्यों में आज विशेष ध्यान दें। क्योंकि इनसे अच्छा मुनाफा मिलने की संभावना है। नौकरी पेशा लोगों के लिए भी ऑफिस का माहौल पॉजिटिव रहेगा। तथा सहयोगियों के साथ संबंध बेहतर बनेंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य सही रहेगा।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपकी सकारात्मक विचारधारा दिन को बेहतर बनाएगी । धार्मिक तथा आध्यात्मिक कार्यों के प्रति आपकी आस्था व रुझान बढ़ेगा। जिससे आपके अंदर सकारात्मक दृष्टिकोण उत्पन्न होगा। आज दिन का अधिकतर समय किसी विशेष कार्य संबंधी योजनाओं को क्रियान्वित करने में व्यतीत होगा। स्वास्थ्य लाभ होगा।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आप भाग्य आपके साथ है । कार्यक्षेत्र में आंतरिक रखरखाव तथा नवीनीकरण जैसी योजना बनेगी। इस परिवर्तन में वास्तु सम्मत नियमों का अवश्य उपयोग करें, इससे सकारात्मक ऊर्जा व्याप्त होगी। बड़ो का आशीर्वाद प्राप्त होगा । नौकरीपेशा लोगों का अपने अधिकारियों के साथ किसी बात को लेकर हल्का मनमुटाव हो सकता है। स्वास्थ्य सही रहेगा।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपका दिन बढिया रहेगा । कार्यक्षेत्र में भावुकता की बजाय प्रैक्टिकल तरीके से सबके साथ व्यवहार करें।  क्रोध पर नियंत्रण रखें। सहयोगियों तथा कर्मचारियों के साथ दोस्ताना व्यवहार रखें। परिवार का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के कारण खुशनुमा माहौल बनेगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपका सकारात्मक दृष्टिकोण किसी भी परिस्थिति में ऊर्जावान व मानसिक रूप से मजबूत बनाकर रखेगा। अगर पुश्तैनी प्रॉपर्टी संबंधी कोई वाद-विवाद चल रहा है, तो उसे हल करने के लिए आज का दिन बहुत ही उचित है। धार्मिक विचार उतपन्न होगे। बच्चों का साथ माहौल खुश बनाएगा। स्वास्थ्य सही रहेगा।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*2 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1702 – रानी ऐनी के कप्तान जनरल जॉन चर्चिल ने राइन पर कैसेरसविर्थ के आत्मसमर्पण के लिए मजबूर किया।
1739 – स्वीडन के स्टॉकहोम में रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज की स्थापना की गई।
1763 – पोंटियाक का विद्रोहः अब मैकिनो सिटी, मिशिगन, चिप्पवेस ने किले मिसिलिमैकिनैक पर कब्जा कर लिया, जो कि लार्रोससे के एक खेल के साथ गैरीसन का ध्यान हटाने के बाद, किले में एक गेंद का पीछा किया था।
1771 – आर्मिडा, एंटोनियो सालेरी द्वारा वियतना बर्गथेटर में एक ओपरेक ‘ड्रामा प्रति संगीत’ प्रस्तुत किया।
1780 – कैथोलिक विरोधी प्रदर्शनकारियों ने लंदन में पार्लियामेंट पर  हमला कर दिया।
1793 – फ्रांस में गिरांडिन का नाश हो गया।
1800 – पहले चेचक का टीकाकरण उत्तर अमेरिका में ट्रिनिटी, न्यूफाउंडलैंड में किया गया।
1851 – अमेरिका में पहली बार मैने प्रांत में मद्यपान निषेध कानून  लागू किया गया।
1896 – गुगलिएलमो मार्कोनी ने रेडियो को अपने नाम पर पेटेंट कराने के लिये आवेदन  दिया जो बाद में दो जुलाई 1897 को स्वीकार कर लिया गया।
1909 – एलफ्रेड डेकिन लगातार तीसरी बार ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री चुने गए।
1947 – लार्ड लुई माउंटबेटन ने  भारत के विभाजन की घोषणा की।
1953 – ब्रिटिश राजगद्दी पर महारानी एलिज़ाबेथ द्वितीय की ताजपोशी हुई।
1974 – माली ने अपना संविधान  अपनाया।
1996 – अमेरिका ने अपने पहले ही प्रयास में चांद पर अंतरिक्षयान उतारा।
1996 – उक्रेन अपने अंतिम परमाणु युद्धास्त्र रूस को सौंपने के साथ ही परमाणु मुक्त देश बना।
1999 – दक्षिण एवं उत्तर कोरिया के बीच उच्च स्तरीय वार्ता पर सहमति।
1999 – भूटान में टी.वी. प्रसारण की शुरुआत में हुई।
2000 – पाकिस्तान की एक जवाबदेही अदालत द्वारा नवाज शरीफ़ के आजीवन कारावास को मृत्युदंड में बदलने संबंधी याचिका मंजूर।
2000 – मलेशिया की राजधानी कुआलालम्पुर में स्थित विश्व की सबसे ऊँची इमारत पेट्रोनास ट्रिवन टावर्स दर्शकों के लिए खुला।
2003 – म्यांमार की जनतांत्रिक नेता आन सांग सूची की गिरफ़्तारी के बाद देश की सभी शिक्षण संस्थाएँ बन्द।
2004 – आस्ट्रेलियाई मॉडल जेनिफ़र हॉकिन्स मिस यूनिवर्स बनीं।
2005 – भारत, रूस और चीन का ब्लादीवोस्तोक सम्मेलन समाप्त।
2006 – अमेरिका ने दाऊद इब्राहीम तथा उसके संगठन पर प्रतिबंध लगाया।
2008 – मध्य प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री अजय विश्नोई ने इस्तीफ़ा दिया।
2008 – टाटा मोटर्स लिमिटेड ने फोर्ड मोटर कम्पनी के दो ब्रांडों ‘जगुआर’ व ‘लैंड’ रोवर के अधिग्रहण का सौदा पूरा किया।
2008 – लेफ्टिनेंट जनरल नरेश कुमार परमार को थल सेना की चिकित्सा सेवा का महानिशेदक नियुक्त किया गया।
2008 – आस्ट्रेलिया ने इराक में अपना अभियान रोका।
2011 – ई-कोलाई बैक्टीरिया के संक्रमण से  यूरोप में 20 से अधिक लोगों की मृत्यु हो गई और 1600 से अधिक लोग बीमार हो गए।
2011 – भारत सरकार ने शहरी क्षेत्रों में झुग्गी झोपडियों से मुक्ति दिलाने और गरीबों को अपने घर का सपना पूरा कराने में सहायता के लिए राजीव गांधी आवास योजना के पहले चरण को मंजूरी दी।
2012 – मिस्र के पूर्व राष्ट्रपति होस्नी मुबारक को 2011 की अरब क्रांति के दौरान प्रदर्शनकारियों की हत्या का आदेश देने के आरोप में उम्रकैद की सजा सुनाई गई।
2014 – तेलंगाना भारत का 29 वाँ राज्य बना।
2019 – चीन ने अमेरिका को युद्ध की धमकी दी।
2019 – इटली के सिसली में माउंट पटना पर ज्वालामुखी फटा।
2019- सीरिया पर इजरायली हमले में दस लोगों की मौत हुई।
2020 – विदेश मंत्रालय ने कहा कि अनुभवी राजनयिक गायत्री आई कुमार को ब्रिटेन में भारत का अगला उच्चायुक्त नियुक्त किया गया।
2021 – यहूदी एजेंसी के अध्यक्ष और लेबर पार्टी के पूर्व प्रमुख इसहाक हर्ज़ोग इज़राइल के 11वां राष्ट्रपति चुना गया।
2021 – ईरान के दक्षिण पश्चिमी इलाके में एक बड़ी तेल रिफाइनरी में 2 जून 2021 की रात अचानक भीषण आग लग गई जिसमें 6 लोग बुरी तरह झुलस गए। इससे पहले ओमान की खाड़ी में ईरानी नौसेना के जंगी जहाज भी आग का शिकार होकर डूब गया।
2021 – मंत्रिमंडल द्वारा सतत शहरी विकास के क्षेत्र में भारत और जापान के बीच सहयोग समझौते को मंजूरी दी गई।
2021 – न्यूजीलैंड के अंतरिक्ष उद्योग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से “नासा के साथ अंतरिक्ष समझौते” पर हस्ताक्षर करने वाला न्यूजीलैंड नवीनतम देश बन गया।
2022 – गुजरात के वड़ोदरा में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग लगने से 10 लोग झुलसे व 700 लोगों का रेस्क्यू हुआ।
2022 – रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह और इजरायल के रक्षा मंत्री श्री बेंजामिन गैंट्ज ने नई दिल्ली में द्विपक्षीय वार्ता की।
*2023 – ओडिशा ट्रेन दुर्घटना में 233 से ज्यादा (288 तक भी सम्भव) यात्रियों की मौत, 900 से ज्यादा लोग घायल हुए।*
2023 – भूतपूर्व सैनिक कल्याण विभाग ने भूतपूर्व सैनिकों के लिए रोजगार सृजित करने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।
2023 – नागपुर में इंडिया जी-20 के साउथ सेंटर में  अंतर्राष्ट्रीय कराधान पर  कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
2023 – भारतीय रेलवे ने नई दिल्ली में दो दिवसीय चिंतन शिविर का आयोजन किया।
2024 – मेक्सिको ने मेक्सिको सिटी की पूर्व मेयर क्लाउडिया शिनबाम को अपनी पहली महिला राष्ट्रपति के रूप में चुना।
2024 – मुकेश अंबानी को पछाड़कर फिर से एशिया के सबसे अमीर उद्योगपति बने अदाणी, दुनिया में 11वें स्थान पर।

*2 जून को जन्मे व्यक्ति👉*

1930 – बाबूलाल गौर – ‘भारतीय जनता पार्टी’ के नेता और मध्य प्रदेश के भूतपूर्व मुख्यमंत्री।
1932 – बलबीर सिंह जूनियर जो 1958 के एशियाई खेलों की रजत पदक विजेता भारतीय हॉकी टीम के सदस्य थे(2 मई 1932 का भी वर्णन)।
1943 – आर ज्ञानदेशिकन या इलैयाराजा – भारतीय फिल्मों के संगीतकार, गीतकार तथा गायक।
1951 – अनंत गीते, प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ।
1955 – मणिरत्नम – भारत के प्रसिद्ध फ़िल्म निर्माता-निर्देशकों में से एक हैं।
1955 – नन्दन नीलेकणी – भारतीय उपक्रमी, नौकरशाह, नेता और प्रसिद्ध सॉफ़्टवेयर कम्पनी ‘इन्फ़ोसिस’ के सह-संस्थापक सदस्यों में से एक हैं।
1961 – डॉ तमिलिसै सौंदरराजन एक भारतीय राजनीतिज्ञा व तेलंगाना के दूसरे  राज्यपाल के पद पर नियुक्त हुई।
1963 – नटराजन चंद्रशेखरन – एक भारतीय व्यवसायी व टाटा संस के चेयरमैन रहे।
1980 – डोला बनर्जी – तीरंदाज़ महिला खिलाड़ी।
1987 – बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा का जन्म हुआ।

*2 जून को हुए निधन👉*

1978 – प्राण कृष्ण पारिजा – ‘पद्मभूषण’ से सम्मनित भारत के प्रसिद्ध वैज्ञानिक।
1984 – विश्वनाथ दास – भारतीय राजनीतिज्ञ एवं ब्रिटिश भारत उड़ीसा प्रान्त के मुख्यमंत्री।
1988 – राज कपूर – भारतीय निर्माता, निर्देशक अभिनेता।
1990 – पण्डित श्रीराम शर्मा आचार्य – भारत के एक युगदृष्टा मनीषी थे जिन्होने अखिल विश्व गायत्री परिवार की स्थापना की।
2004 – डॉ. श्रीकांत जिचकर भारत के ‘सबसे योग्य व्यक्ति’ के रूप में लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज (श्रीकांत ने 42 यूनिवर्सिटीज के एग्‍जाम दिए)।
2008 – फ़ैशन गुरु इवेसां लॉरेन का निधन।
2019 – कांधला के विश्व प्रसिद्द मुस्लिम धर्मगुरु हजरत मौलाना इफ्तिखारुल हसन का निधन।
2020 – एनबीए हॉल ऑफ फेम में शामिल अमेरिकी बास्केटबॉल खिलाड़ी वेस अनसेल्ड का निधन।
2020 – पाकिस्तान के पूर्व प्रथम श्रेणी क्रिकेटर रियाज़ शेख का 51 साल की उम्र में COVID-19 के कारण निधन।
2022 – सुप्रसिद्ध संतूर वादक पंडित भजन सोपोरी (74) का निधन हुआ।
2023 – फ्रांसीसी फ़िल्म निर्देशक जैक्स रोज़ियर (96) का निधन हुआ।
2023 – फिनिश संगीत रचयिता काइजा सारियाहो (70) का निधन हुआ।
2024 – अमेरिकी बास्केटबॉल खिलाड़ी कार्ल कैन (89) का निधन हुआ।
2024 – अमेरिकी अभिनेत्री जैनिस पेज (101) का निधन हुआ।

*2 जून के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🔅 आचार्य श्रीराम शर्मा महाप्रयाण दिवस।
🔅 श्री बाबूलाल गौर जयन्ती।
🔅 श्री विश्वनाथ दास स्मृति दिवस।
🔅 वैज्ञानिक श्री प्राण कृष्ण पारिजा (पद्मभूषण सम्मानित) स्मृति दिवस।
🔅 तेलंगाना राज्‍य स्थापना दिवस।
🔅 अंतर्राष्ट्रीय यौन कर्मी दिवस (International Sex Workers Day)।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_*  हो जी ।🌻

*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*

Related Articles

Back to top button