हरियाणा

मामनचंद का राजनीतिक कद बढ़ा गया श्री दक्ष प्रजापति जयंती समारोह

समारोह में उमड़ी भीड़ से गदगद नजर आए सीएम नायब सिंह सैनी व कैबिनेट मंत्री रणबीर सिंह गंगवा

सोमवीर शर्मा
भिवानी,(ब्यूरो): भिवानी में आयोजित महाराज श्री दक्ष प्रजापति जयंती समारोह में उमड़े जनसैलाब से जहां मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी गदगद नजर आए। वहीं समारोह की सफलता ने नप के पूर्व चेयरमैन एवं समारोह के आयोजक मामनचंद प्रजापत का राजनैतिक कद भी बढ़ा है। क्योंकि मामनचंद प्रजापत इस समारोह के आयोजक रहे और उनकी टीम ने पिछले एक माह से समारोह को सफल बनाने के लिए जी तोड़ मेहनत की हुई थी। प्रजापत समाज के लोगों के घर-घर पहुंच कर समारोह का न्यौता दिया। उनकी मेहनत रंग लाई और रविवार को आयोजित समारोह में हजारों लोगों की भीड़ उमड़ी और सभी ने महाराज श्री दक्ष प्रजापति को याद किया। बता दें कि पूर्व चेयरमैन मामनचंद प्रजापत शुरू से ही भिवानी की नप की राजनीति में तो सक्रिय ही हैं। साथ-साथ वे विभिन्न राजनीतिक दलों में रहकर भी पार्टीयों की सेवा एवं उनका राजनीतिक कद बढ़ाते आ रहे हैं। उनका भिवानी की राजनीति में जाना-माना नाम है और वे राजनीति में उलट फेर रखने का मादा भी रखते हैं। इसी के चलते उन्होंने भिवानी में एक बार फिर से समारोह को सफल बना लोगों के बीच अपनी राजनीतिक ताकत दिखाने कार्य किया है। प्रजापत समाज के भी वे कदावर नेता माने जाते हैं और वे भिवानी विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय के तौर पर चुनावी मैदान में उतर कर अपनी ताकत दिखा चुके हैं। राज्य स्तरीय इस समारोह को सफल बनाने पर मुख्यमंत्री नायब सिंह ने भी उनकी पीठ थपथपाई है। वहीं कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा इस समारोह के अध्यक्ष रहे हैं। पूर्व चेयरमैन मामनचंद व रमेश टांकी उनकी टीम के सदस्य समारोह को सफल बनाने के लिए कैबिनेट मंत्री के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चले और इन दोनों नेताओं ने मिलकर समारोह को सफल बनाने में अपनी अहम भुमिका अदा की। समारोह की सफलता की राजनैतिक गलियारियों में भी अच्छी खासी चर्चा है।

Related Articles

Back to top button