हरियाणा
कुरुक्षेत्र सीट से अभय चौटाला ने दाखिल किया नामांकन, सुखबीर बादल भी रहे मौजूद
हरियाणा में लोकसभा चुनावों को लेकर नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। वहीं कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से इनेलो प्रत्याशी अभय चौटाला ने भी नाम दाखिल किया। बता दे कि उनके सुखबीर बादल भी मौजूद रहे।
हरियाणा में लोकसभा चुनावों को लेकर नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। वहीं कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से इनेलो प्रत्याशी अभय चौटाला ने भी नाम दाखिल किया। बता दे कि उनके सुखबीर बादल और करनाल लोकसभा से इनेलो के समर्थन से खड़े प्रत्याशी वीरेंद्र मराठा भी मौजूद रहे। सुखबीर बादल ने लोकसभा चुनावों में जीत का दावा किया है।
बता दें कि हरियाणा की सभी 10 लोकसभा सीटों पर इनेलो उम्मीदवारों को अकाली दल ने समर्थन देने का ऐलान किया था। चंडीगढ़ में इनेलो के प्रधान महासचिव अभय चौटाला ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि चौधरी देवीलाल और प्रकाश सिंह बादल के बीच न केवल गहरी दोस्ती थी बल्कि दोनों के परिवार बीच भी गहरे संबंध थे।