पञ्चांग एवं राशिफल, रविवार, दिनांक 28 जनवरी 2024
इतिहास की 28 जनवरी 2023 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल
🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*
*इतिहास की 28 जनवरी 2023 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
*📝आज दिनांक 👉*
*📜 28 जनवरी 2024*
*रविवार*
*🏚नई दिल्ली अनुसार🏚*
*🇮🇳शक सम्वत-* 1945
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2080
*🇮🇳मास-* माघ
*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष
*🗒तिथि-* तृतीया – 30:14 तक
*🗒पश्चात्-* चतुर्थी
*🌠नक्षत्र-* मघा – 15:54 तक
*🌠पश्चात्-* पूर्वाफाल्गुनी
*💫करण-* वणिज – 16:55 तक
*💫पश्चात्-* विष्टि
*✨योग-* सौभाग्य – 08:50 तक
*✨पश्चात्-* शोभन
*🌅सूर्योदय-* 07:11
*🌄सूर्यास्त-* 17:56
*🌙चन्द्रोदय-* 20:17
*🌛चन्द्रराशि-* सिंह – दिनरात
*🌞सूर्यायण –* उत्तरायण
*🌞गोल-* दक्षिणगोल
*💡अभिजित-* 12:12 से 12:55
*🤖राहुकाल-* 16:36 से 17:56
*🎑ऋतु-* शिशिर
*⏳दिशाशूल-* पश्चिम
*✍विशेष👉*
*_🔅आज रविवार को 👉 माघ बदी तृतीया 30:14 तक पश्चात् चतुर्थी शुरु , सौभाग्य सुंदरी व्रत, यमघण्ट योग सूर्योदय से 15:53 तक , विघ्नकारक भद्रा 16:52 से 30:11 तक , राजयोग , मूल संज्ञक नक्षत्र 15:54 तक , संत चन्द्रभागामाता यात्रोत्सव (कुंभारगाव) , श्री लाला लाजपत राय जयन्ती , श्री भगवत दयाल शर्मा जयन्ती (कन्फर्म नहीं) , श्री राजा रमन्ना जयन्ती , श्री प्रतापसिंह रावजी राणे जन्म दिवस , श्री बसवराज बोम्मई जन्म दिवस , नेशनल इंफॉर्मेटिक्स सेंटर सर्विसेज इंकॉर्पोरेटेड (NICSI) स्थापना दिवस (28वां) व डेटा गोपनीयता / संरक्षण दिवस (DPD)।_*
*_🔅कल सोमवार को 👉माघ बदी चतुर्थी पूर्णरात्रि , अंगारकी / संकष्टी श्रीगणेश चतुर्थी व्रत , संकटहर श्री गणेश चतुर्थी व्रत , तिलकुटी चतुर्थी व्रत , वक्रतुंड -गौरी चतुर्थी व्रत।_*
*🎯आज की वाणी👉*
🌹
*श्रेयो वै याचतः पार्थ*
*दानमाहुरयाचते ।*
*अर्हतमो वै धृतिमान्*
*कृपणादधृतात्मनः॥*
★महाभारतम् अनुशासनपर्व ६०
*अर्थात् 👉*
_भीष्म जी ने कहा- युधिष्ठिर! याचना करने वाले की अपेक्षा याचना न करने वाले को दिया हुआ दान ही श्रेष्ठ एवं कल्याणकारी बताया गया है तथा अधीर हृदयवाले कृपण मनुष्य की अपेक्षा धैर्य धारण करने वाला ही विशेष सम्मान का पात्र है।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*28 जनवरी 2024 , रविवार*
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा । आपकी योजना फलीभूत होगी। कार्यकुशलता में वृद्धि होगी। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। यात्रा की योजना बन सकती है। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। नए उपक्रम प्रारंभ करने का मन बन सकता है। पार्टनर तथा भाइयों से सहयोग मिलेगा। परहेज करें स्वास्थ्य लाभ होगा।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। तीर्थाटन तथा संत दर्शन का लाभ मिल सकता है। अध्यात्म में रुचि रहेगी। कानूनी अड़चन दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। वरिष्ठ जन का मार्गदर्शन तथा सहयोग प्राप्त होगा। किसी बड़ी चिंता से मुक्ति मिलेगी। घर-परिवार में प्रसन्नता रहेगी। जोखिम न लें।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा । वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग में लापरवाही न करें। पुरानी व्याधि बाधा का कारण बन सकती है। कार्य में अवरोध उत्पन्न हो सकता है। धनहानि के योग हैं। वरिष्ठजनों की सलाह मानें तथा विवेक से कार्य करें। व्यवसाय ठीक चलेगा। लाभ होगा।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका दिन शानदार रहेगा । आर्थिक उन्नति के लिए बनाई गई योजना फलीभूत होगी। मान-सम्मान मिलेगा। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। कार्यस्थल पर मनोनुकूल परिवर्तन संभव है। आय बनी रहेगी। रुके कार्य पूर्ण होंगे। मातहतों का सहयोग प्राप्त होगा। चिंता रह सकती है। जोखिम न उठाएं।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपका दिन व्यस्त रहेगा । सत्संग का लाभ मिलेगा। पूजा-पाठ में मन लगेगा। तीर्थाटन का मन बनेगा। राजकीय बाधा दूर होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। सौभाग्य वृद्धि होगी। यात्रा में सावधानी आवश्यक है। चिंता तथा तनाव रहेंगे। परिवार में कोई शुभ कार्य हो सकता है। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपका दिन तालमेल वाला रहेगा । स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। विवाद को बढ़ावा न दें। अकारण क्रोध रहेगा। जोखिम व जमानत के का कार्य टालें। अपेक्षित कार्यों में विलंब से चिड़चिड़ापन रहेगा। व्यवसाय में ध्यान दें। लाभ होगा। जल्दबाजी से बचें।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा । राजभय रहेगा। विवाद को बढ़ावा न दें। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। यात्रा लाभदायक रहेगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। व्यस्तता रहेगी। संपत्ति के बड़े सौदे हो सकते हैं। बड़ा लाभ होगा। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। पार्टनरों से मनोनुकूल सहयोग मिलेगा।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा । पार्टी व पिकनिक की योजना बनेगी। स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। थकान महसूस होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। विरोधियों का पराभव होगा। नए लोगों से मिलना होगा। कार्य आसानी से संपन्न होंगे।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपका दिन भाग्यशाली रहेगा । कोई सूचना प्राप्त हो सकती है। पुराना रोग उभर सकता है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। किसी अपने का व्यवहार दिल को ठेस पहुंचा सकता है। नकारात्मकता से दूर रहें। सहयोग होगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। लाभ होगा। शांति बनाए रखें।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आपका दिन अनुकूल रहेगा । थोड़े प्रयास से ही कार्यसिद्धि होगी। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी। उत्साह में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। थकान महसूस होगी। परिवारजनों का सहयोग मिलेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। लापरवाही से हानि होगी।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा । घर में अतिथियों का आगमन होगा। उन पर व्यय होगा। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। कार्य में निरंतरता बनी रहेगी। परिवार में प्रसन्नता रहेगी। किसी प्रसिद्ध व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। व्यवसाय मनोनुकूल चलेगा। बाहर जाने का कार्यक्रम बनेगा। विवाद न करें।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा । कार्य बेहतर ढंग से होंगे। कोई बड़ा कार्य मनोनुकूल बनेगा। यात्रा लाभदायक रहेगी। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। भेंट व उपहार की प्राप्ति के योग हैं। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। कुसंगति से बचें। नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं। समय अनुकूल है। लाभ में वृद्धि होगी।
🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷
🙏धन्यवाद।🙏
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*28 जनवरी 2024 की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉🏻*
1298 – नर्व की मृत्यु के बाद ट्रोजन रोमन सम्राट बने।
1393 – बाल डेस अर्देंट्स : फ़्रांस के चार्ल्स VI के दरबार के चार सदस्यों की एक छद्मवेशी गेंद में आग लगने से मौत हुई। ।
1547 – एडवर्ड VI अपने पिता, हेनरी अष्टम के बाद इंग्लैंड और आयरलैंड के राजा बने।
1770 – फ्रेडरिक नॉर्थ अगस्टस फिट्ज रॉय के इस्तीफे के बाद ग्रेट ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बन गए।
1813 – युनाइटेड किंगडम में पहली बार ‘प्राइड एंड प्रेजुडिस’ किताब का प्रकाशन हुआ।
1819 – सर स्टैमफोर्ड रैफल्स ने सिंगापुर की खोज की।
1835 – पश्चिम बंगाल में कलकत्ता मेडिकल कॉलेज की शुरुआत हुई।
1846 ऑलवाल की लड़ाई में ब्रिटिश ने पंजाब के सिखों (रंजोध सिंह की सेना) को हराया।
1851 – इलिनोइस में नॉर्थवेस्टर्न यूनिवर्सिटी की स्थापना की गयी।
1859 – ओलंपिया शहर को संयुक्त राज्य अमेरिका के वॉशिंगटन राज्य में शामिल किया गया।
1860 – ब्रिटेन ने औपचारिक रूप से निकारागुआ को मास्क्विटो तट लौटा दिया।
1878 – ‘येल डेली न्यूज़’ युनाइटेड स्टेट्स में प्रकाशित होने वाला पहला दैनिक समाचार पत्र बना।
1878 – अमेरिका के न्यू हेवन में पहला टेलीफोन एक्सचेंज बना।
1887 – फ्रांस की राजधानी पेरिस में एफिल टाॅवर का काम शुरू।
1909 – क्यूबा पर से अमेरिका का नियंत्रण समाप्त हो गया।
1915 – यूनाइटेड स्टेट्स कोस्ट गार्ड बनाया गया था।
1932 – जापानी सेना ने शंघाई (चीन) पर कब्ज़ा किया।
1933 – चौधरी रहमत अली ख़ाँ ने मुस्लिम लीग की मांग के तहत बनने वाले अलग राष्ट्र के लिए पाकिस्तान का नाम सुझाया गया।
1935 – आइसलैंड गर्भपात को क़ानूनी स्वीकृति देने वाला पहला देश बना।
1942 – जर्मनी की सेना ने लीबिया के बेंगाजी पर कब्जा किया।
1943 – एडोल्फ़ हिटलर ने जर्मनी के सभी युवकों को फ़ौज में जबरन भर्ती का आदेश दिया।
1945 – अमेरिकी ट्रकों का काफ़िला बर्मा रोड से पहली बार गुजरा।
1950 – न्यायाधीश हीरालाल कानिया ने उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश का पद सम्भाला।
1956 – अमेरिकी गायक और मनोरंजनकर्ता एल्विस प्रेस्ली, जिन्हें “रॉक एंड रोल का राजा” भी कहा जाता है, ने अपनी पहली राष्ट्रीय टेलीविजन प्रस्तुति दी।
1958 – लेगो खिलौना कंपनी ने अपनी लेगो ईंटों के डिज़ाइन का पेटेंट कराया।
1961 – एचएमटी घड़ियों की पहली फैक्ट्री की आधारशिला बेंगलुरु में रखी गयी।
1962 – अमेरिकी अंतरिक्ष यान चांद पर पहुँचने में असफल रहा।
1964 – दक्षिणी रोडेशिया में दंगे भड़के।
1986 – कैप कैनवरल फ़्लोरिडा से उड़ान भरने के बाद अमेरिकी अंतरिक्ष शटल ‘चैलेंजर’ में विस्फोट हुआ और सभी सात अंतरिक्ष यात्री मारे गए।
1992 – अल्ज़ीरिया में तीन दशक तक सत्ता में रहने के बाद ‘नेशनल लिबरेशन फ़्रंट’ ने इस्तीफ़ा दिया।
1997 – चेचेन्या के विद्रोही नेता जनरल असलन मस्कादेपू काकेशियाई गणराज्य के राष्ट्रपति चुने गये।
1998 – ‘राजीव गांधी हत्याकांड’ में 26 अभियुक्तों को मृत्युदंड।
1998 – इतालवी चित्रकार और मूर्तिकार, माइकल एंजेलो की प्रतिष्ठित पेंटिंग “क्राइस्ट एंड द वूमन ऑफ सामरिया” 7.4 मिलियन डॉलर में बिकी।
1999 – भारत में पहली बार संरक्षित भ्रूण से मेमने का जन्म हुआ।
2000 – अंडर -19 का युवा विश्वकप क्रिकेट के फ़ाइनल में भारत ने श्रीलंका को हराया।
2002 – झारखंड के गुमला ज़िले में बारूदी सुरंग विस्फोट से 9 पुलिसकर्मियों सहित 11 मारे गये।
2002 – पाकिस्तान में आतंकवादी संगठन द्वारा एक अमेरिकी पत्रकार डेनियल पर्ल का अपहरण किया।
2003 – पश्चिम बंगाल के हावड़ा ज़िले में एक बस और तेल टैंकर में हुई भिड़न्त में 42 मरे व कई घायल हुए।
2005 – पुर्तग़ाल के सुप्रीम कोर्ट ने मुंबई बम विस्फोट के अभियुक्त अबू सलेम के प्रत्यर्पण की इजाजत दी।
2006 – फ़्रांस की एमेली मास्को ने आस्ट्रेलियाई ओपन टेनिस का महिला एकल ख़िताब जीता।
2008 – निजी क्षेत्र की कंपनी ‘जिंदल पावर एंड स्टील लिमिटेड’ का लाभ बढ़ा।
2008 – थाइलैंड की संसद ने दक्षिण पंथी समक सुंदरावेज को देश का प्रधानमंत्री निर्वाचित किया।
2010 – बांग्लादेश के पूर्व राष्ट्रपति मुजीबुर्रहमान के 5 हत्यारों को फ़ांसी पर लटकाया गया।
2012 – नाइजीरिया के कानो में हुए बम विस्फोट में 185 लोगों की मौत हुई।
2013 – जॉन कैरी अमेरिका के विदेश मंत्री बने।
2014 – डीएनए विश्लेषण की जाँच से पता चला था कि 6वीं शताब्दी के जस्टिनियन प्लेग यर्सिनिया पेस्टिस बैक्टीरिया (ब्लैक डेथ के लिए समान बैक्टीरिया) के एक प्रकार के कारण हुआ था।
2017 – अमेरिकी टेनिस आइकन सेरेना विलियम्स ने अपनी बड़ी बहन वीनस विलियम्स को 6-4, 6-4 से हराकर अपना 7वां ऑस्ट्रेलियाई खिताब जीता और 23वीं ग्रैंड स्लैम इवेंट एकल जीत दर्ज की।
2018 – रोजर फेडरर ने ऑस्ट्रेलियन ओपन में मारिन सिलिक को 6-2, 6-7, 6-3, 3-6, 6-1 से हराकर अपना रिकॉर्ड 20वां ग्रैंड स्लैम खिताब जीता।
2019 – केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने राजस्थान में ₹3000 करोड़ से अधिक लागत की चार राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की शुरूआत की।
2019 – मंगल पर नासा के अपॉरच्युनिटी रोवर को सूरज की रोशनी न मिलने से इनऐक्टिव हुआ।
2019 – अफगानिस्तान में सेना के हवाई हमले में 19 आतंकियों की मौत हुई।
2019 – अमेरिकी न्याय विभाग ने बैंक और तार धोखाधड़ी के साथ चीनी फर्म हुआवेई पर आरोप लगाया।
2019 – अफगानिस्तान में 17 साल के संघर्ष को खत्म करने के लिए शांति समझौते के लिए मसौदा ढांचा तैयार किया गया, जिस पर अमेरिका और अफगान वार्ताकारों सहमत हुए।
2020 – अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने व्हाइट हाउस में इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू के साथ अपनी मध्य पूर्व शांति योजना जारी की।
2020 – पाकिस्तान के लाहौर के एक इत्र कारखाने में सिलेंडर विस्फोट से 11 लोगों की मौत हुई व 2 घायल हुए।
2020 – कतर में शेख खालिद बिन खलीफा बिन अब्दुल अजीज अल सानी को नया प्रधानमंत्री बनाया गया।
2020 – विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोरोना वायरस के वैश्विक खतरों को मध्यम से बढ़ाकर उच्च किया।
2020 – मैरीकोम पद्म विभूषण पुरस्कार जीतने वाली पहली महिला खिलाड़ी बनीं।
2020 – तेलंगाना के हैदराबाद में स्थित कान्हा शांति वनम में विश्व के सबसे बड़े ध्यान केंद्र का उद्घाटन किया गया।
2021 – PM श्री नरेन्द्र मोदी जी ने वर्चुअल माध्यम से विश्व आर्थिक मंच के दावोस संवाद को संबोधित किया।
2021 – भारती एयरटेल ने 5जी सेवाओं को सफलतापूर्वक प्रदर्शित करने वाली भारत की पहली टेलीकॉम ऑपरेटर बनकर बढ़त हासिल की।
2021 – श्री प्रकाश जावड़ेकर और फ्रांस की इकोलॉजिकल ट्रांजिशन मंत्री सुश्री बारबरा पोम्पिली ने नई दिल्ली में भारत-फ्रांस पर्यावरण वर्ष लॉन्च किया।
2021 – वुहान में विश्व स्वास्थ्य संगठन के 13 विशेषज्ञों के दल ने कोविड-19 की शुरूआत के बारे में जानकारी एकत्र करने का कार्य शुरू किया।
2021 – भारतीय नौसेना के एफएसी पोत टी-81 को सेवामुक्त किया गया।
2021 – केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने नई दिल्ली में पारिस्थितिक संक्रमण के लिए फ्रांसीसी मंत्री वास्वरा पॉम्पिली के साथ पर्यावरण के भारत-फ्रांसीसी वर्ष का शुभारंभ किया।
2022 – ऑस्ट्रेलिया ने जलवायु से प्रभवित ग्रेट बैरियर रीफ की रक्षा के लिए एक नई योजना लांच की।
2022 – ब्रह्मोस ने तट आधारित एंटी-शिप (जहाज रोधी) मिसाइल प्रणाली के निर्यात को लेकर फिलीपींस के साथ अनुबंध पर हस्ताक्षर किए।
2022 – बगदाद के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 6 रॉकेट से हुए हमले में दो व्यावसायिक विमान क्षतिग्रस्त हुए।
2022 – भारत और ब्रिटेन ने भारत-यूके मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) के लिए पहले दौर की वार्ता संपन्न की।
2022 – जापान ने महिला हॉकी एशिया कप का खिताब जीता , भारत ने कांस्य पदक जीता।
2023 – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक विशेष डे कवर और 75 रुपये के मूल्यवर्ग का विशेष स्मारक सिक्का जारी किया।
2023 – यूपी के लखीमपुर में भीषण सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत व 12 से अधिक लोग घायल हुए।
2023 – उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (NATO) सैन्य समिति के पूर्व अध्यक्ष पेट्र पावेल चेक गणराज्य के नए राष्ट्रपति चुने गए।
2023 – ईरान के खोए शहर में 5.9 तीव्रता का भूकंप आने से 7 लोगों की मौत व 440 लोग घायल हुए।
*28 जनवरी को जन्मे व्यक्ति👉🏻*
1457 – इंग्लैंड के राजा हेनरी सप्तम का जन्म हुआ।
1865 – स्वतंत्रता सेनानी लाला लाजपत राय का जन्म हुआ।
1899 – सेना के ‘प्रथम भारतीय सेनाध्यक्ष’ ‘के.एम. करियप्पा’ का जन्म हुआ।
1913 – गुजराती साहित्यकार राजेन्द्र शाह का जन्म हुआ।
1918 – हरियाणा राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री तथा उड़ीसा और मध्य प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल रहे भगवत दयाल शर्मा का जन्म हुआ। (26 जनवरी 1918 का भी वर्णन मिलता है)।
1925 – भारतीय परमाणु वैज्ञानिक राजा रमन्ना का जन्म हुआ। जिन्होंने भारत के परमाणु कार्यक्रम के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
1926 – हिन्दी के प्रसिद्ध साहित्यकार, सफल सम्पादक, संस्कृत के प्रकाण्ड विद्वान् और जाने-माने भाषाविद विद्यानिवास मिश्र का जन्म हुआ।
1930 – ‘भारतीय शास्त्रीय संगीत’ के विश्वविख्यात गायक पंडित जसराज का जन्म हुआ।
1937 – पार्श्व गायिका सुमन कल्याणपुर का जन्म हुआ।
1939 – गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री प्रतापसिंह राणे का जन्म हुआ।
1955 – फ्रांस के राष्ट्रपति निकोलस सर्कोजी का जन्म हुआ।
1960 – कर्नाटक के नवनियुक्त 23 वें और वर्तमान मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई का जन्म हुआ।
1981 – अमेरिकी अभिनेता एलिजा वुड का जन्म हुआ।
2004 – भारत की प्रसिद्ध महिला क्रिकेटर शेफाली वर्मा का जन्म हुआ।
*28 जनवरी को निधन हुए व्यक्ति👉🏻*
814 – ब्रिटिश क्रांतिकारी शारलेमेन का निधन हुआ।
1725 – रूस में रोमानोफ़ परिवार के तीसरे नरेश पीटर महान (53) का निधन हुआ। वे सन 1696 ईसवी को सिंहासन पर बैठे थे।
1939 – आयरिश कवि ‘विलियम बटलर योटस’ का निधन हुआ।
1984 – प्रसिद्ध भारतीय अभिनेता तथा फ़िल्म निर्माता ,निर्देशक सोहराब मोदी का निधन हुआ।
1989 – भारतीय पुरातत्त्वविद हंसमुख धीरजलाल सांकलिया का निधन हुआ। प्रशासकीय सेवा के क्षेत्र में सन 1974 में पद्म भूषण से सम्मानित।
1996 – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष देवकान्त बरुआ का निधन हुआ।
2007 – प्रसिद्ध संगीतकार ओ. पी. नैय्यर का निधन हुआ।
2010 – लेखक उपन्यासकार ‘द कैचर इन द राइ जेडी सैलिंगर का निधन हुआ।
2017 – भारतीय मूल की प्रसिद्ध लेखिका भारती मुखर्जी का निधन हुआ।जिन्होंने अमरीका में कई पुरस्कार जीते थे।
2020 – दक्षिण की दिग्गज अभिनेत्री जमीला मलिक (73) का निधन हुआ।
2020 – बिहार के पूर्व मंत्री और राजद विधायक अब्दुल गफूर (60) का निधन हुआ।
2021 – जम्मू कश्मीर संविधान सभा के एक मात्र जीवित सदस्य कृष्ण देव सेठी (93) का जम्मू में निधन हुआ।
2021 – नोबेल पुरस्कार से सम्मानित रसायनज्ञ पॉल जे. क्रूटजन (87) का निधन हुआ।
2021 – प्रसिद्ध अमेरिकी अभिनेत्री सिसली टायसन (96) का निधन हुआ।
2023 – द एडम्स फैमिली’ टेलीविजन सीरीज में वेडनेसडे एडम्स के बाल चरित्र के रूप में अपनी भूमिका के लिए प्रसिद्ध अमेरिकी एक्ट्रेस लिसा लोरिंग (64) का निधन हुआ।
2023 – बॉलीवुड अभिनेत्री राखी सावंत की माँ जया सावंत (73) का निधन हुआ।
2023 – अमेरिकी पंक के संस्थापक व प्रभावशाली रॉक बैंड टेलीविज़न के गिटारवादक और गायक टॉम वेरलाइन (73) का निधन हुआ।
*28 जनवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉🏻*
🔅 श्री लाला लाजपत राय जयन्ती।
🔅 श्री भगवत दयाल शर्मा जयन्ती ( कन्फर्म नहीं)।
🔅 श्री राजा रमन्ना जयन्ती।
🔅 श्री प्रतापसिंह रावजी राणे जन्म दिवस।
🔅 श्री बसवराज बोम्मई जन्म दिवस।
🔅 नेशनल इंफॉर्मेटिक्स सेंटर सर्विसेज इंकॉर्पोरेटेड (NICSI) स्थापना दिवस (28वां)।
🔅 डेटा गोपनीयता / संरक्षण दिवस (DPD)।
*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*
🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।