पञ्चांग एवं राशिफल, बुधवार, दिनांक 04 सितम्बर 2024
इतिहास की 04 सितम्बर 2023 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल
*ॐ श्रीगणेशाय नम:
*
*शुभप्रभातम् जी
*
*इतिहास की 04 सितम्बर 2023 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
*आज दिनांक
*
* 04 सितम्बर 2024*
*बुधवार*
*नई दिल्ली अनुसार
*
*शक सम्वत-* 1946
*विक्रम सम्वत-* 2081
*मास-* भाद्रपद
*पक्ष-* शुक्लपक्ष
*तिथि-* प्रतिपदा – 09:49 तक
*पश्चात्-* द्वितीया
*नक्षत्र-* उत्तराफाल्गुनी पूर्णरात्रि
*करण-* बव. – 09:49 तक
*पश्चात्-* बालव
*योग-* साध्य – 20:08 तक
*पश्चात्-* शुभ
*सूर्योदय-* 06:00
*सूर्यास्त-* 18:38
*चन्द्रोदय-* 06:52
*चन्द्रराशि-* सिंह – 09:56 तक
*पश्चात्-* कन्या
*सूर्यायण –* दक्षिणायन
*गोल-* उत्तरगोल
*अभिजित-* कोई नहीं
*राहुकाल-* 12:19 से 13:54
*ऋतु-* शरद्
*दिशाशूल-* उत्तर
*विशेष
*
*_आज बुधवार को
भाद्रपद सुदी प्रतिपदा 09:49 तक पश्चात् द्वितीया शुरु , भाद्रपद शुक्लपक्ष प्रारम्भ , चन्द्रदर्शन शुभ (कल भी) , नक्तव्रत का अन्तिम दिन , मौन व्रतारम्भ , बुध मघा नक्षत्र सिंह राशि में 11:22 पर , आखिरी चहार शंबा (मुस्लिम) , लब्धिविधान व्रतारम्भ (जैन) ,भगवान महावीर स्वामी जन्म वाचन (जैन) , “शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल” या “हरियाणा एजुकेशनल अपडेट” फेसबुक पेज ज्वाइन करें , श्रीगुरु ग्रंथ साहिब जी प्रथम प्रकाश (प्रतिस्थापना) दिवस , श्री अमरदास बाबा पुण्यतिथि – रिसोड (वाशिम) , श्री दादा भाई नौरोजी जयन्ती , श्री सुशील कुमार शिंदे जन्म दिवस , श्री सत्येंद्र नारायण सिन्हा स्मृति दिवस व श्री विल्फ़्रेड डिसूजा स्मृति दिवस।_*
*_कल बृहस्पतिवार को
भाद्रपद सुदी द्वितीया 12:23 तक पश्चात् तृतीया शुरु , चन्द्रदर्शन शुभ।_*
*आज की वाणी
*
*यो मामजमनादिं च*
*वेत्ति लोकमहेश्वरम्।*
*असम्मूढः स मर्त्येषु*
*सर्वपापैः प्रमुच्यते ॥*
*_श्रीमद्भगवद्गीता 10.3_*
*भावार्थ*
_जो मुझको अजन्मा अर्थात् वास्तव में जन्मरहित, अनादि और लोकों के महान् ईश्वर तत्त्व रूप से जानता है, वह मनुष्यों में ज्ञानवान् पुरुष संपूर्ण पापों से मुक्त हो जाता है ।_
*आज का राशिफल*
*04 सितम्बर 2024 , बुधवार*
मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन आप शांति से बिताएंगे। दिन के आरंभ में किसी कार्य को लेकर जल्दबाजी रहेगी उसके बाद आप किसी भी काम को लेकर ज्यादा भागदौड़ करने के मूड में नही रहेंगे। सहज जितना प्राप्त होगा उसी में संतोष करेंगे। व्यवसाय में निवेश करेंगे परन्तु इसका लाभ शीघ्र नही मिल सकेगा निकट भविष्य में अवश्य ही धन दुगना होकर मिलेगा। घर का वातावरण भी आज सुख की अनुभूति कराएगा परिजनों के साथ हास्य परिहास ने समय व्यतीत होगा। यात्रा योग बन रहे हैं। परिजन मनोकामना पूर्ति करेंगे। स्वास्थ्य सही रहेगा।
वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज के दिन आप आर्थिक मामलों को लेकर संतुष्ट रहेंगे। व्यवसायी वर्ग किसी बड़ी योजना अथवा अनुबंध पर कार्य करेंगे इसका लाभ भी शीघ्र ही मिलना आरम्भ हो जाएगा। धन की आमाद आज कई स्त्रोतों से एक साथ हो सकती है इसके लिए आपको सामाजिक व्यवहारिकता भी बढ़ानी पड़ेगी। कुछ समय से चल रही आर्थिक उलझनों में कमी आएगी धन कोष में वृद्धि होगी भविष्य के लिए संचय भी कर सकेंगे। दाम्पत्य जीवन मे भी सरसता बनी रहेगी। परिजन आज आपसे कोई आशा लागये रहेंगे इसको थोड़े विलम्ब से परन्तु पूरी अवश्य करेंगे।
मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आपके लिए आज का दिन प्रतिकूल परिस्थितियों वाला रहेगा। घर एवं कार्य क्षेत्र पर सहयोग की कमी रहेगी। व्यवसाय में प्रतिस्पर्धा अधिक रहने से परिश्रम भी अधिक करना पड़ेगा फिर भी लाभ होने की जगह किसी गलती के कारण हानि उठानी पड़ेगी। मन विषय वासनाओ में अधिक भटकेगा। आज आपको लाभ पाने के लिए व्यवहार में कोमलता रखनी पड़ेगी। अतिआवश्यक कार्यो को आज आगे के लिए टालना बेहतर रहेगा। उधारी के व्यवहार बढ़ने आर्थिक स्थिति खराब होगी। संध्या के समय थोड़ा बहुत धन लाभ होने से आवश्यक खर्च निकाल लेंगे।
कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आपका आज का दिन सुख-सौभाग्य में वृद्धि करेगा। आज आप नए संबंध बनाने के साथ ही पुरानो को भी जोड़े रखने में व्यस्त एवं सफल रहेंगे। घरेलू सुख के साधनों में वृद्धि हेतु खर्च करेंगे। आपकी मानसिकता आज अन्य लोगो से बेहतर दिखने की रहेगी जिससे कुछ लोग आपसे ईर्ष्या का भाव रख सकते है परन्तु इसका आपके व्यक्तित्त्व अथवा दिनचार्य पर कोई प्रभाव नही पड़ेगा। कार्य स्थल पर सुव्यवस्था रहने से निर्धारित से अधिक आय बन सकेगी। दान पुण्य के साथ ही आपसी व्यवहारिकता में आदान-प्रदान होगा। दाम्पत्य में थोड़ी बहुत नोकझोंक के बाद भी सुख की अनुभूति होगी।
सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन आपको अधिकांश कार्यो में शुभ फल की प्राप्ति कराएगा परन्तु आज आप मन ही मन किसी गुप्त चिंता से बेचैन भी रहेंगे। बुजुर्गो का आशीर्वाद एवं पारिवारिक प्रतिष्ठा का लाभ व्यापार में मिलेगा। बाहरी लोग अन्य की अपेक्षा आपसे व्यवहार बनाना अधिक पसंद करेंगे इसका मुख्य कारण आज के दिन आपका आकर्षक व्यक्तित्त्व रहेगा। नौकरी पेशा जातक पदोन्नति अथवा अतिरिक्त आय की उम्मीद में रहेंगे जिसमे कुछ हद तक सफल हो जाएंगे। किसी की पुरानी उधारी चुकता होने से राहत मिलेंगी। गृहस्थ की आवश्यकता समय पर पूर्ण करने से शांति बनी रहेगी।
कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज के दिन आप बाहरी दुनिया को छोड़ अधिक समय अपने मे ही मस्त रहेंगे। आवश्यक कार्यो में लापरवाही अथवा टालमटोल करना आर्थिक हानि के साथ ही संबंधों में भी खटास ला सकता है। धार्मिक भावनाएं एवं परोपकारी स्वभाव रहते हुए भी मन से स्वार्थ सिद्धि की भावना नही जाएगी। आज आप अपना काम बनाने के लिए अत्यंत मीठे बन जायेगे इसके विपरीत अन्य लोगो के कार्य करने में उदासीनता दिखाएंगे। धार्मिक स्थान की यात्रा पर खर्च होगा। मध्यान तक आय निम्न रहेगी इसके बाद आकस्मिक लाभ होने की संभावना है। गृहस्थ में कुछ कटु अनुभव होंगे।
तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन सेहत के दृष्टिकोण से ठीक नही। कार्य क्षेत्र पर व्यस्तता अधिक रहने से जान कर भी स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बरत सकते हैं। हाथ पैरों में शिथिलता आ सकती है । गलतियां होने की संभावना भी आज अधिक है आर्थिक संबंधित अथवा अन्य महत्त्वपूर्ण कार्य मे किसी की सहायता अवश्य लें। आज आपकी परवाह परिजन एवं अन्य लोग कम ही करेंगे केवल स्वार्थ पूर्ति के लिए व्यवहार करने से मन दुखी होगा। पारिवारिक माहौल मधुर रखें।
वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज के दिन आपकी किसी के साथ श्रेष्ठ बनने की होड़ रहेगी इसमे कुछ हद तक सफल तो रहेंगे लेकिन सामाजिक क्षेत्र पर आपकी गलत छवि भी बन सकती है। अहम की भावना रहने से लोग आपकी सहायता करने से कतराएंगे जिस वजह से कुछ महत्त्वपूर्ण कार्य अधूरे रहने की सम्भावना है। व्यावसायिक क्षेत्र पर कुछ नए प्रयोग करेंगे परन्तु आज लाभ पुरानी योजनाओ से ही सीमित मात्रा में होगा। परिवार के सदस्य की जिद थोड़ी देर के लिए परेशानी में डालेगी जिसे पूर्ण करने के बाद ही घर का वातावरण शांत होगा।
धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन भी आपके लिए शुभ फलदायी रहेगा परन्तु सेहत का भी विशेष ध्यान रखना होगा। दिन के आरम्भ में पूर्व निर्धारित व्यावसायिक कार्य से व्यस्त रहेंगे इसके बाद का अधिकांश समय मंदी में व्यतीत होगा संध्या से फिर व्यवसाय में तेजी आएगी भविष्य की योजना बनेगी इसके लिए पर्याप्त धन का संचय आसानी से हो जाएगा। पारिवारिक जन आपकी आवश्यकता को ज्यादा महत्त्व देंगे। मित्र परिचिति से प्रेम पूर्ण व्यवहार करेंगे।
मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन व्यस्तता से भरा रहेगा मनोरंजन कम होगा । कार्य क्षेत्र पर काम अधिक रहने से दिनचार्य बिगड़ेगी परन्तु आर्थिक लाभ बीच-बीच मे होते रहने से खान पान का भी ध्यान नही रहेगा। सरकारी कार्यो में दौड़ धूप का सकारात्मक परिणाम मिलेगा इसके अतिरिक्त घरेलू कार्यो में भी आज आपके सहयोग की आवश्यकता पड़ेगी जिससे कुछ समय के लिए परिसानी होंगी। सार्वजनिक क्षेत्र पर नए लाभदायक संबंध बनाने आसान रहेंगे। आपके व्यक्तित्व से हर कोई सहज आकर्षित हो जाएगा। दाम्पत्य जीवन प्रेम पूर्ण रहेगा।
कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन भी विपरीत फलदायी रहने से आपको विवेक से हर कार्य करने की सलाह है। पारिवारिक वातावरण मधुर बनाए रखें। अधिक बोलने से बचें । किसी भी कार्य मे उत्साह नही रहेगा। आज खर्च चलाने के लिए भी किसी से उधार लेना पड़ सकता है। सेहत भी नरम ही रहेगी। धैर्य एवं मौन धारण शांति बनाने में सहायक होगा। धर्म कर्म में और रूचि बढेगी । कोई समाचार प्राप्त हो सकता है। सकारात्मक सोच लाभ देगी।
मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। कार्य व्यवसाय में लाभ के अवसर मिलेंगे सहकर्मी बिना बोले सहयोग करने के लिए तैयार रहेंगे। जोखिम वाले कार्य शेयर सट्टे आदि से धन कोष में वृद्धि होगी। व्यावसायिक यात्रा अंत समय पर टल सकती है। आज आप मन इच्छित वस्तुओं पर आसानी से खर्च कर सकेंगे। घर मे सुख सुविधा के साधन बढ़ेंगे परिजन भी आज आपके व्यवहार से प्रसन्न रहेंगे। प्रेम प्रसंगों में समय एवं धन खर्च करेंगे लेकिन इसका सार्थक परिणाम भी मिलेगा। संध्या के समय आकस्मिक लाभ होने से रोमांचित रहेंगे।
*_कृपया ध्यान दें
_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
*4 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ*
1665 – मुग़लों और छत्रपति शिवाजी महाराज के बीच राजा जय सिंह संधि पर हस्ताक्षर हुए।
1781 – स्पेन के निवासियों द्वारा लॉस एंजिल्स की स्थापना की गयी।
1888 – गांधीजी ने इंग्लैंड के लिए समुद्री यात्रा शुरु की। “शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल” या “हरियाणा एजुकेशनल अपडेट” फेसबुक पेज ज्वाइन करें।
1944 – द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान ब्रिटिश सैनिकों ने बेल्जियम के एंटवर्प शहर में प्रवेश किया।
1946 – भारत में अंतरिम सरकार का गठन किया गया।
1967 – 6.5 तीव्रता वाले भूकंप की चपेट में अाया महाराष्ट्र का काेयना बांध, 200 से ज्यादा लोगाें की मौत।
1985 – 73 सालों के बाद समुद्र में डूबे जहाज टाइटेनिक की तस्वीरें सामने आई थीं। टाइटेनिक दुर्घटना में इस जहाज पर सवार 1,500 लोग मारे गए थे।
1998 – अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने आयरलैंड के डबलिन में स्वीकार किया कि मोनिका लेविंस्की के साथ सम्बन्ध क़ायम करना बड़ी ग़लती थी, डरबन में 12वें गुट निरपेक्ष शिखर सम्मेलन सम्पन्न।
1998: लैरी पेज और सर्गेई ब्रिन ने स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में पी.एच.डी करने के दौरान गूगल को विकसित किया था।आज ही इन दोनों ने कंपनी के रूप में इसे रजिस्टर्ड किया और इसके लिए एक बैंक अकाउंट खोला।
1999 – ईस्ट तिमोर में सम्पन्न हुए जनमत संग्रह में 78.5 प्रतिशत जनता ने इंडोनेशिया से स्वतंत्रता के पक्ष में अपना मत प्रकट किया।
2000 – श्रीलंका के उत्तरी जाफना के बाहरी सीमाओं पर श्रीलंका सेना तथा मुक्ति चीते के बीच हुए संघर्ष में 316 लोग मारे गये।
2001 – श्रीलंका ने मुशर्रफ़ से सैन्य मदद मांगने का फैसला किया।
2005 – लोकतंत्र समर्थक प्रदर्शन करते नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री गिरिजा प्रसाद कोइराला गिरफ़्तार।
2007 – ईरान के पूर्व राष्ट्रपति अकबर हाशमी रफ़संजानी को ईरान की सर्वोच्च धार्मिक संस्था का प्रमुख चुना गया।
2008 – मायावती सरकार ने उत्तर प्रदेश संगठित अपराध विरोधी क़ानून (यूपीकोका) विधेयक-2007 को तत्काल प्रभाव से वापस करने का निर्णय किया।
2008 – केन्द्रीय कैबिनेट ने सात राज्यों में निर्वाचन क्षेत्रों के पुनर्निर्धारण के सम्बन्ध में परिसीमन आयोग की सिफारिशों में सुधार के प्रस्ताव को मंज़ूरी दी।
2009 – गुजरात उच्च न्यायालय ने असवंत सिंह की मुहम्मद अली जिन्ना पर लिखी गई किताब पर गुजरात में लगे प्रतिबंध को हटाया।
2009 – कोयला कम्पनी एस. सी. सी. एल. को मिनी रत्न कम्पनी के सम्मान स्वायत्ता दी गयी।
2012- पैरालम्पिक खेलों में गिरीश होसंगारा नागराजेगौड़ा ने भारत को पहला पदक दिलाया।
2019 – कतर में 2022 में होने वाले फुटबॉल वर्ल्ड कप के लिए आधिकारिक लोगो को जारी कर दिया गया ,डिजाइन की प्रेरणा कतर के पारंपरिक ऊनी शॉल से ली गई।
2019 – भारत और पाकिस्तान करतारपुर साहिब गलियारे के उपयोग के लिए भारतीय तीर्थ यात्रियों की वीज़ा मुक्त यात्रा पर सहमती बनी।
2019 – प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने व्लादिवोस्ताक में शिष्टमंडल स्तर की वार्ता की।
2019 – पंजाब के बटाला में पटाखों की फैक्ट्री में धमाके के कारण 21 लोगों की मौत।
2019 – एफआईएच प्रो लीग के दूसरे चरण का कार्यक्रम ब्रिटेन में जारी।
2020 – यूरोपीय संघ के अध्यक्ष और यूरोप की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था जर्मनी ने इंडो-पैसिफिक रणनीति लांच की। इसे भारत के साथ लॉन्च किया गया।
2020 – बांग्लादेश की राजधानी ढाका के बाहरी इलाके में स्थित एक मस्जिद में लगे छह एयरकंडीशन के फटने से एक बच्चे सहित 17 नमाजियों की मौत हुई।
2021 – पंजशीर को लेकर तालिबान ने फिर मनाया जश्न, हवाई फायरिंग में 70 की मौत हुई।
2022 – पंजाब के मोहाली में (लंदन ब्रिज) मेले के दौरान ड्राप टावर झूला (लगभग 50 फुट ऊँचा) टूटने से लगभग 50 लोग घायल हुए।
2022 – थल सेना अध्यक्ष जनरल मनोज पांडे चार दिन की यात्रा पर नेपाल पहुंचे।
2023 – पाकिस्तान नेवी का हेलिकॉप्टर क्रैश होने से पायलट समेत तीन लोगों की मौत हुई।
2023 – सेना हॉस्पिटल(आरएंडआर),दिल्ली में नेत्र विज्ञान पर दो दिवसीय सम्मेलन का शुभारंभ हुआ। मुकेश शास्त्री हालुवास द्वारा संकलित पंचांग।
2023 – विशाखापत्तनम बंदरगाह के अंतर्राष्ट्रीय क्रूज टर्मिनल का उद्घाटन किया गया।
2023 – नाइजीरिया में लागोस की पहली मेट्रो रेल सेवा, ब्लू लाइन शुरू हुई।
*4 सितंबर को जन्मे व्यक्ति*
1825 – दादा भाई नौरोजी – राजनीतिज्ञ ।
1880 – भूपेंद्रनाथ दत्त – भारत के स्वतंत्रता संग्राम के प्रसिद्ध क्रांतिकारी, लेखक तथा समाजशास्त्री थे।
1894 – ज्ञानचंद्र घोष – भारत के प्रसिद्ध वैज्ञानिक तथा अनुसंधानकर्ता।
1895 – सियारामशरण गुप्त, हिन्दी के प्रसिद्ध साहित्यकार।
1906 – नंददुलारे वाजपेयी – हिन्दी के प्रसिद्ध पत्रकार, समीक्षक, साहित्यकार, आलोचक तथा सम्पादक थे।
1909 – ब्रज कुमार नेहरू – संयुक्त राज्य अमेरिका में भारत के पूर्व राजदूत व श्री जवाहरलाल नेहरू के चचेरे भाई बृजलाल और रामेश्वरी नेहरू के पुत्र।
1924 – के. वी. रघुनाथ रेड्डी – पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल।
1941 – सुशील कुमार शिंदे महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री।
1952 – ऋषि कपूर, भारतीय अभिनेता।
1962 – किरण मोरे, भारतीय क्रिकेटर ।
1971 – लांस क्लूजनर दक्षिण अफ्रीका के क्रिकेटर।
*4 सितंबर को हुए निधन*
1912 – मोहनलाल विष्णु पंड्या – भारतेंदु कालीन प्रमुख साहित्यकारों में से एक थे।
1969 – उत्तरी वियतनाम के राष्ट्रपति एवं राष्ट्रपिता हो ची मिन्ह का देहावसान।
1975 – बलदेव प्रसाद मिश्र हिन्दी साहित्यकार, न्यायविद तथा लोकसेवक थे।
1997 – धर्मवीर भारती भारत के प्रसिद्ध साहित्यकार थे।
2006 – सत्येंद्र नारायण सिन्हा – बिहार के 19वें मुख्यमंत्री।
2006 – आस्ट्रेलिया के मशहूर टीवी पर्सनैलिटी और पर्यावरणविद स्टीव इरविन का एक समुद्री मछली ‘स्टिंगरे’ के काटने से निधन।
2014 – जोन एलेक्जेंड्रा मोलिंस्की, एक अमेरिकी हास्य कलाकार, अभिनेत्री, लेखक, निर्माता और टेलीविजन होस्ट थी।
2015 – विल्फ़्रेड डिसूजा – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ, जो गोवा के भूतपूर्व मुख्यमंत्री थे।
2017 – सुल्तान अहमद भारत सरकार की पंद्रहवीं लोकसभा के मंत्रीमंडल में पर्यटन राज्यमंत्री थे।
2021 – पूर्व राष्ट्रपति डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के पौत्र और पूर्व केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव केशव देसीराजू का निधन हुआ।
2022 – टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस पलोनजी मिस्त्री (54) की एक सड़क दुर्घटना में मौत हुई।
2023 – अमेरिकी संगीतकार गैरी राइट (80) का निधन हुआ।
2023 – ट्यूनिशियाई फुटबॉल प्रबंधक Hameur Hizem (85) का निधन हुआ।
2023 – अमेरिकी संगीतकार स्टीव हार्वेल (56) का निधन हुआ।
*4 सितंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव*
श्रीगुरु ग्रंथ साहिब जी प्रथम प्रकाश (प्रतिस्थापना) दिवस।
श्री अमरदास बाबा पुण्यतिथि – रिसोड (वाशिम)।
श्री दादा भाई नौरोजी जयन्ती।
श्री सुशील कुमार शिंदे जन्म दिवस।
श्री सत्येंद्र नारायण सिन्हा स्मृति दिवस।
श्री विल्फ़्रेड डिसूजा स्मृति दिवस।
*कृपया ध्यान दें जी*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*
आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*