हरियाणा

12वीं की परीक्षा में पेरामाउंट का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा

भिवानी, (ब्यूरो): हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा जारी किए गए 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में पेरामाउंट स्कूल ऑफ साइंस कैरू के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्कूल व परिजनों का नाम रोशन किया। 12वीं कक्षा की परीक्षा में 16 छात्रों ने भाग लिया था। जिसमें न केवल सभी ने मेरिट सूची में नाम दर्ज करवाया बल्कि रवीना पुत्री सुनील दत्त ने जियोग्राफी में 99 व कुल 90 प्रतिशत अंक प्रताप कर स्कूल में प्रथम रही , अंजू पुत्री सत्या कुमार ने जियोग्राफी में 97 व साक्षी पुत्री बलवान ने फिजिक्स में 92 अंक प्राप्त किए। यह उपलब्धि न केवल विद्यार्थियों की मेहनत का परिणाम है, बल्कि शिक्षकों, अभिभावकों और स्कूल प्रबंधन की सामूहिक प्रतिबद्धता का भी परिचायक है। विद्यालय के चेयरमैन मनजीत फौगाट एवं इंद्रजीत फौगाट ने इस उत्कृष्ट परिणाम पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए समस्त अध्यापक वर्ग को बधाई दी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की यह सफलता शिक्षकों की अथक मेहनत, मार्गदर्शन एवं लगनशीलता का नतीजा है। उन्होंने अभिभावकों का भी विशेष धन्यवाद किया, जिन्होंने अपने बच्चों का हर कदम पर साथ दिया, उन्हें प्रेरित किया और विद्यालय के साथ मिलकर एक मजबूत शैक्षणिक वातावरण प्रदान किया। इस अवसर पर संस्था के कार्यकारी निर्देशक अजय पंघाल ने विद्यार्थियों को इस शानदार सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं और कहा कि यह परिणाम न केवल विद्यालय के लिए गर्व का विषय है, बल्कि यह इस बात का प्रमाण है कि निरंतर मेहनत, सकारात्मक सोच और मार्गदर्शन से कोई भी लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने बच्चों को आने वाले भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं और उन्हें प्रेरित किया कि वे इसी तरह आगे बढ़ते रहें और जीवन के हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त करें।

Related Articles

Back to top button