हरियाणा

सेंट जेवियर्स हाई स्कूल के छात्र-छात्राओं को थल सैनिक कैंप में किया सम्मानित

सेंट जेवियर्स स्कूल के छात्रों ने जीते स्वर्ण पदक

भिवानी, (ब्यूरो): एनसीसी परिसर में विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें सेंट जेवियर्स के विद्यार्थियों ने अनेक पदक प्राप्त किए। बटालियन ने एनसीसीटी कैडेटों को देश सेवा व विभिन्न गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। प्रशिक्षण शिविर में कमांडिंग ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल थामस कुडी ने एनसीसी कैडेटस को हथियारों के बारे में विस्तार से बताया और रूबरू भी करवाया। 7.62 एमएम सैल्फ लैंडिग राईफल और 22 राईफल से पोजिशन लेने का तरीका व फायर करने का तरीका तथा प्रत्येक हिस्से को विस्तार से अवगत करवाया। आपदा प्रबंधन के बारे में जागरूक करवाया इसके अतिरिक्त अनेक ऐसी गतिविधियां रही जिनकी कैडेटों को जानकारी विस्तार से दी गई। सेंट जेवियर्स स्कूल के छात्र व छात्राओं ने अनेक गतिवधियों में बढ़चढ़ कर भाग लिया तथा अनेक मेडल भी प्राप्त किए। कैडेटस साक्षी को सीएचएम का रैंक मिला। पोस्टर बनाने में साक्षी ने गोल्ड और सांस्कृतिक कार्यक्रम में रजत पदक प्राप्त किया। कैडेटस दीपिका ने एलसी में रजत व प्रस्ताव प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम में रजत पदक प्राप्त किया। दीपाली ने स्वर्ण पदक बैस्ट ड्रा में प्राप्त किया। कनीका ने सांस्कृतिक नृत्य में कांस्य पदक प्राप्त किया। इसके अतिरक्ति कैडेटस प्रिंस, शौर्य ने सीपीएल पदोन्नति प्राप्त की। कैडेटस आरूष व भावेश ने भी एलसीपीएल पदोन्नति प्राप्त की। स्कूल प्रबंधक मनीष सिंह, स्कूल निर्देशिका कीर्ति चौहान व स्कूल प्रधानाचार्या के द्वारा सभी छात्र कैडेटस को विद्यालय की स्पेशल असेंबली में पुन: सम्मानित किया। स्कूल प्रबंधक मनीष सिंह ने विद्यालय के अन्य छात्रों को भी एनसीसी के विषय में जागरूक किया। छात्रों को देशप्रेम के प्रति जानकारी प्रदान की ताकि आने वाले विद्यार्थी एनसीसी के माध्यम से देश के सैनिक बनकर देश की रक्षा करें।

Related Articles

Back to top button