हरियाणा

टी.आई.टी. विद्यालय में रामायण का सजीव मंचन प्रारंभ

भिवानी, (ब्यूरो): टी.आई.टी. विद्यालय में आज नन्हें कलाकारों द्वारा रामायण का सजीव मंचन बड़े हर्ष और उल्लास के साथ प्रारंभ हुआ। रामायण के प्रथम दिवस पर विद्यार्थियों ने भगवान श्रीराम के जन्म प्रसंग का मनमोहक चित्रण प्रस्तुत किया। बाल कलाकारों की हाव-भाव, संवाद व अभिनय शैली इतनी आकर्षक रही कि दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। मंचन के दौरान विद्यालय प्रांगण में उपस्थित अभिभावकों व अध्यापकों ने तालियों की गडग़ड़ाहट से बच्चों का उत्साहवर्धन किया और उनकी भूरी-भूरी प्रशंसा की। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. डी.पी. कौशिक ने कहा कि रामायण केवल एक ग्रंथ नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है। बच्चों द्वारा किया गया यह मंचन न केवल उनके आत्मविश्वास को बढ़ाता है, बल्कि उनमें सांस्कृतिक और नैतिक मूल्यों की भी गहरी छाप छोड़ता है। कार्यक्रम का सफल संचालन विद्यालय के शिक्षकों द्वारा किया गया। आने वाले दिनों में रामायण के अन्य प्रसंग भी इसी उत्साह और भव्यता के साथ प्रस्तुत किए जाएंगे।

Related Articles

Back to top button