अरविंद शर्मा व रावदान सिंह ने किया नामांकन, भाजपा प्रत्याशी ने मुहूर्त के चक्कर में सीएम का नहीं किया इंतजार
हरियाणा की सबसे हॉट लोकसभा सीट कही जा रही रोहतक पर शुक्रवार को भाजपा प्रत्याशी अरविंद शर्मा ने अपना नामांकन किया। इसके अलावा भिवानी महेंद्रगढ़ सीट से कांग्रेस लोकसभा प्रत्याशी राव दान सिंह ने भी अपना नामांकन किया...
डेस्कः हरियाणा की सबसे हॉट लोकसभा सीट कही जा रही रोहतक पर शुक्रवार को भाजपा प्रत्याशी अरविंद शर्मा ने अपना नामांकन किया। इसके अलावा भिवानी महेंद्रगढ़ सीट से कांग्रेस लोकसभा प्रत्याशी राव दान सिंह ने भी अपना नामांकन किया। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा मौजूद रहे।
गौरतलब है कि अरविंद शर्मा के नामांकन में मुख्यमंत्री नायब सैनी और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह शामिल होना था, लेकिन रोहतक में आयोजित रैली के कारण नामांकन के शुभ मूहुर्त के समय नहीं पहुंच पाए। इस अरविंद शर्मा ने बिना मुख्यमंत्री के ही पर्चा दाखिल कर दिया। बता दें कि शर्मा के नामांकन का शुभ मूहुर्त 12.15 से 12.45 बजे के बीच था।
सूबे में नामांकन के साथ ही मौसम की तरह सियासी पारा भी चढ़ने लगा है। हरियाणा में आज रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के मुख्य आतिथ्य में एक बड़ी रैली का आयोजन किया गया है। इस रैली के माध्यम से भाजपा हरियाणा की सियासी हवा अपने मुताबिक करना चाहेगी।