अंरराष्ट्रीय योग दिवस पर गांव देवसर में मैराथन आयोजित

भिवानी (ब्यूरो): ग्राम पंचायत हालुवास मजरा देवसर वूशु खेल नर्सरी में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर मैराथन योग व दौड़ प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं का शुभारंभ भाजपा अनुसूचित जाति मोचा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डा. कपूर लडवाल ने किया। इस दौरान उन्होंने विकसित भारत का अमृत कल सेवा सुशासन गरीब कल्याण के 11 साल के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की। डा. कपूर लडवाल ने बच्चों को योग का संदेश देते हुए कहा कि हमारे स्वास्थ्य को तंदरूस्थ रखने के लिए योग करना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि योग और स्वास्थ्य दोनों एक दुसरे से जुड़े हुए हैं। शरीर को केवल योग के माध्यम से ही स्वस्थ रखा जा सकता है। इस अवसर पर सरपंच सोमबीर, सुखचैन हालुवासिया, मा. सुरजीत, रणधीर सिंह निनाणिया, कोच बीरू सिंह, सुमीत कुमार , जगदीश समेत अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।