पञ्चांग एवं राशिफल, बुधवार, दिनांक 24 दिसम्बर 2025
किसका होगा भाग्योदय, किस राशि पर छायेंगे मुसीबत के बादल, जानिए अभी.... इतिहास की 24 दिसम्बर 2024 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल, बुधवार, दिनांक 24 दिसम्बर 2025

🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*
*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
*📝आज दिनांक 👉*
*📜 24 दिसम्बर 2025*
*बुधवार*
*🏚नई दिल्ली अनुसार🏚*
*🇮🇳शक सम्वत-* 1947
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082
*🇮🇳मास-* पौष
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* चतुर्थी – 13:13 तक
*🗒पश्चात्-* पंचमी
*🌠नक्षत्र-* धनिष्ठा – पूर्णरात्रि
*💫करण-* विष्टि – 13:13 तक
*💫पश्चात्-* बव.
*✨योग-* हर्शण – 16:02 तक
*✨पश्चात्-* वज्र
*🌅सूर्योदय-* 07:10
*🌄सूर्यास्त-* 17:30
*🌙चन्द्रोदय-* 10:16
*🌛चन्द्रराशि-* मकर – 19:47 तक
*🌛पश्चात्-* कुम्भ
*🌞सूर्यायण –* उत्तरायण
*💡अभिजित-* कोई नहीं
*🤖राहुकाल-* 12:20 से 13:37
*🎑ऋतु-* शिशिर
*⏳दिशाशूल-* उत्तर
*✍विशेष👉*
*_🔅आज बुधवार को 👉 पौष सुदी चतुर्थी 13:13 तक पश्चात् पंचमी शुरु , विघ्नकारक भद्रा 13:12 तक , पंचक प्रारम्भ 19:47 से , दैनिक जगत क्रान्ति जीन्द हरियाणा / दिल्ली , क्रिसमस ईव (बड़े दिन {क्रिश्चियन का सबसे बड़ा धार्मिक पर्व} की पूर्व संध्या) , प्रसिद्ध गायक मोहम्मद रफी जयन्ती , श्री पी. शीलू एओ जयन्ती , श्री बनारसी दास चतुर्वेदी जयन्ती , अभिनेता श्री अनिल कपूर जन्म दिवस व राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस।_*
*_🔅कल गुरुवार को 👉 पौष सुदी पंचमी 13:44 तक पश्चात् षष्ठी शुरु।_*
*🎯आज की वाणी👉*
🌹
*अनसूयार्जवं शौचं*
*सन्तोषः प्रियवादिता ।*
*दमः सत्यमनायासो*
*न भवन्ति दुरात्मनाम्।।*
*विदुर―नीति(2/72)*
*भावार्थ👉*
_दुष्टों में ये गुण नहीं होते―गुणों में दोष न देखना, सरलता, अन्तः तथा बाह्य पवित्रता, सन्तोष, मधुर भाषण, इन्द्रियों और मन का दमन, सत्य भाषण तथा सहिष्णुता।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*24 दिसम्बर 2025 , बुधवार*
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। किसी महत्वपूर्ण संस्था के साथ जुड़ने का आपको मौका मिल सकता है। जो कि आपके लिए बहुत ही फायदेमंद साबित होगा। आपका मान-सम्मान भी बढ़ेगा। बच्चों के लिए समय अवश्य निकालें। इस समय प्राकृतिक चीजों पर अपना अधिक से अधिक समय व्यतीत करें। इससे आपको मानसिक व आत्मिक शांति महसूस होगी। किसी उच्च पद पर आसीन व्यक्ति की मदद से आपकी हर समस्या हल हो सकती हैं। आत्म संतुष्टि मिलेगी। स्वास्थ्य सुधार होगा।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी ,वु , वे, वो)
आज मान प्रतिष्ठा बढेगी । रूके हुए कार्य पूर्ण होंगे । इस समय दूरदराज की व्यवसायिक पार्टियों से संपर्क स्थापित करें। आपको बाहरी गतिविधियों से महत्वपूर्ण ऑर्डर मिलने के योग बन रहे हैं। इनकम के सोर्स भी अभी कमजोर रहेंगे। ऑफिस में किसी नए प्रोजेक्ट को हाथ में लेने से पहले उसके बारे में पूरी जांच-पड़ताल अवश्य करें। स्वास्थ्य सही रहेगा।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपका दिन उत्तम रहेगा । इस समय ग्रह स्थितियां और भाग्य दोनों ही आपके पक्ष में काम कर रहे हैं। समय का भरपूर सदुपयोग करें। संतान के कैरियर संबंधी प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता मिलने से खुशी भरा माहौल रहेगा। अगर संपत्ति संबंधी कोई मसला चल रहा है तो आज किसी की मध्यस्थता से हल हो सकता है। स्वास्थ्य लाभ होगा।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा । पारिवारिक सुख मिलेगा । इस समय बिजनेस संबंधी किसी भी काम में पैसा लगाने से परहेज करें। क्योंकि अभी परिस्थितियां अनुकूल नहीं है। इस समय वर्तमान गतिविधियों पर ही अपना ध्यान केंद्रित रखें। कुछ नया करने का प्लान अभी स्थगित कर दें। स्वास्थ्य सुधार होगा।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात आपको जीवन की एक नई दिशा प्रदान करेगी। और आप अपने कार्य संबंधी योजनाओं को बेहतरीन तरीके से अंजाम दे पाएंगे। पैतृक प्रॉपर्टी संबंधी मामले सुलझाने के लिए आज समय उचित है। खुद के लिए समय अवश्य निकालें। स्वास्थ्य बढ़िया रहेगा।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज जनसंपर्क आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे। आत्मविश्वास तथा आत्मबल को मजबूत बनाकर रखें। इस समय आपको कई आर्डर तथा अनुबंध हासिल होने वाले हैं। ऑफिस में भी आपके उचित कार्यों की वजह से कोई अथॉरिटी मिल सकती हैं। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपका दिन मनोहारी रहेगा। बस इस समय भावनाओं के बजाय चतुराई और विवेक से काम लेना स्थितियों को आपके पक्ष में करेगा। संतान प्राप्ति संबंधी भी कोई शुभ सूचना मिल सकती है। जिससे पारिवारिक प्रसन्नता बनी रहेगी। कोई रुका हुआ कार्य भी पूरा करने के लिए यह उचित समय है। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपका दिन मनोनुकूल होगा। व्यवसायिक स्थिति अब बेहतर हो रही है। थोड़ी बहुत परेशानियां आएंगी लेकिन इनकी वजह से कोई भी काम नहीं रुकेगा। कार्यक्षेत्र की आंतरिक गतिविधियों पर ध्यान रखना जरूरी है। सामाजिक दायरा मान सम्मान देगा। स्वास्थ्य सही रहेगा।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपका समय सावधान रहने का है। कार्यालय अथवा दुकान के स्टाफ पर कड़ी नजर अवश्य रखें, इनकी मिली भगत आपके लिए नुकसानदायक हो सकती है। अपने महत्वपूर्ण कागजात तथा दस्तावेजों को संभालकर रखें। ऑफिस में भी कुछ राजनीतिक वातावरण जैसा बना रहेगा। स्वास्थ्य लाभ निश्चित है।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आप अपनी किसी नकारात्मक आदत को छोड़ने का संकल्प करेंगे। इस कार्य में घर के बड़े बुजुर्गों का भी आशीर्वाद व सहयोग रहेगा। विद्यार्थियों को भी कैरियर संबंधी किसी समस्या का समाधान मिलने से बहुत अधिक राहत और सुकून प्राप्त होगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपका समय मेहनत वाला रहेगा। व्यवसायिक गतिविधियों के लिए आपने जो लक्ष्य निर्धारित किया है, उसके लिए अभी और अधिक मेहनत की जरूरत है। दूरदराज के अपने संपर्क सूत्रों में और अधिक मजबूती लाने की जरूरत है। सरकारी सेवा वाले लोगों का काम ज्यादा रहेगा। स्वास्थ्य सही रहेगा।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज घर परिवर्तन या यात्रा संबंधी कोई योजना बन रही है तो उसे अंजाम देने के लिए उचित समय है। किसी भी काम में घर के वरिष्ठ लोगों की सलाह अवश्य लें और उस पर अमल भी करें। आपके लिए यह बहुत ही लाभदायक रहेगा। सामाजिक दायरा बढेगा। धार्मिक विचारों में वृद्धि होगी। किसी मित्र से सोशल मीडिया पर बात हो सकती है। स्वास्थ्य सुधार होगा।
🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*24 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*
1715 – स्वीडन की सेना ने नार्वे पर कब्जा किया।
1726 – मोंटेवीडियो शहर की स्थापना स्पेनियों द्वारा की गयी।
1777 – कैप्टन जेम्स कुक ने किरिटीमाटी (क्रिसमस द्वीप) की खोज की।
1798 – रूस और ब्रिटेन के बीच दूसरे फ्रांस विरोधी गठबंधन पर हस्ताक्षर।
1894 – कलकत्ता में पहले मेडिकल कांफ्रेस का आयोजन।
1889 – भारत में पहला मनोरंजन पार्क एसेल वर्ल्ड मुम्बई में खोला गया।
1912 – इरविंग फिशर ने ‘इंडेक्स काडर्स’ के माध्यम से संग्रह प्रणाली की पेटेंट कराया।
1921 – नोबेल पुरस्कार विजेता रबीन्द्रनाथ ठाकुर द्वारा विश्व भारती विश्वविद्यालय की स्थापना की गई।
1924 – लंदन के क्रॉयडन एयर फील्ड में एक विमान दुर्घटना में 8 लोग मारे गए।
1936 – पहली बार जॉन लॉरेन्स ने रेडियोएक्टिव आईसोटोप दवाई का प्रयोग मरीज पर किया।
1954 – दक्षिण पूर्वी एशियाई देश लाओस ने स्वतंत्रता हासिल की।
1962 – सोवियत संघ ने नोवाया जेमल्या में परमाणु परीक्षण किया।
1967 – चीन ने लोप नोर क्षेत्र में परमाणु परीक्षण किया।
1973 – मोहम्मद मोहम्मदुल्ला बांग्लादेश के कार्यवाहक अध्यक्ष बने।
1979 – सोवियत संघ ने अफगानिस्तान पर आक्रमण किया। यह हमला 1978 के सोवियत अफगान मैत्री संधि के बहाने किया गया था।
1979 – पहला यूरोपीय एरियन रॉकेट लॉन्च किया गया।
1986 – लोटस टैंपल श्रद्धालुओं के लिए खोला गया था।
1989 – देश का पहला अम्यूजमेंट पार्क ‘एसेल वर्ल्ड’ महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में खोला गया।
1996 – ताजिकिस्तान में गृहयुद्ध को समाप्त करने के लिए समझौता सम्पन्न।
2000 – विश्वनाथन आनंद विश्व शतरंज चैंपियन बने।
2002 – दिल्ली मेट्रो का शुभारंभ शहादरा तीस हज़ारी लाईन से हुआ था।
2005 – यूरोपीय संघ ने ‘खालिस्तान ज़िन्दाबाद फ़ोर्स’ नामक संगठन को आतंकी सूची में शामिल किया।
2006 – शिखर बैठक में फ़िलिस्तीन को इस्रायल कई सुविधाएँ देने के लिए तैयार।
2007 – मंगल ग्रह के रहस्यों की खोज करने के लिए यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी यान मार्स ने मंगल ग्रह की कक्षा में अपने चार हज़ार चक्कर पूरे किये।
2008 – जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के अन्तिम चरण में 55% वोट पड़े।
2011 – क्यूबा की सरकार ने 2900 कैदियों को रिहा करने की घोषणा की।
2014 – अटल बिहारी वाजपेयी और मदन मोहन मालवीय को भारत रत्न देने की घोषणा हुई।
2019 – रूस ने समंदर पर 19 किलोमीटर लंबा पुल बनाया।
2019 – स्वच्छ भारत मिशन-शहरी ने शहरों में खुले में शौच से मुक्ति का अपना लक्ष्य प्राप्त किया।
2020 – प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेन्स के माध्यम से विश्व – भारती विश्वविद्यालय, शांतिनिकेतन के शताब्दी समारोह को संबोधन किया।
2021 – अनुभवी भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लिया।
2021 – भारत की पहली स्वदेश निर्मित मिसाइल कार्वेट INS खुकरी (P49) को विशाखापत्तनम में 32 साल की सेवा के बाद सेवामुक्त किया गया।
2022 – सित्विनी राबुका को फिजी का नया प्रधानमंत्री चुना गया।
2022 – दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में एक गैस टैंकर में विस्फोट से लगभग 10 की मौत व 50 लोग घायल हुए।
2023 – बीजिंग ने दिसंबर में शून्य से नीचे के तापमान का अपना 1951 का रिकॉर्ड तोड़ दिया, 300 घंटे से अधिक समय तक रिकॉर्ड ठंड का दौर जारी रहा।
2023 – भारतीय महिला टीम ने पहली बार ऑस्ट्रेलिया को टेस्ट में हराया, मुंबई में आठ विकेट से मिली जीत।
2023 – CISC लेफ्टिनेंट जनरल JP मैथ्यू ने NDA के 75 गौरवशाली वर्षों के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर JSW-NDA कार रैली को हरी झंडी दिखाई।
2023 – इजरायल ने गाजा में शरणार्थी शिविर को बनाया निशाना, हवाई हमले में 70 से अधिक की मौत।
2024 – जम्मू-कश्मीर के पुंछ में सेना का वाहन 350 फ़ीट गहरी खाई में गिरने से पांच जवानों की मौत हुई वकई जख्मी हुए।
*24 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति👉*
1880 – भोगराजू पट्टाभि सीतारामैया – प्रसिद्ध भारतीय स्वतंत्रता सेनानी, गाँधीवादी और पत्रकार।
1892 – बनारसीदास चतुर्वेदी- प्रसिद्ध पत्रकार और साहित्यकार।
1914 – बाबा आम्टे – विख्यात सामाजिक कार्यकर्ता, मुख्यत: कुष्ठरोगियों की सेवा के लिए विख्यात।
2016 – नागालैंड के पूर्व मुख्यमंत्री पी. शीलू एओ का जन्म हुआ।
1924 – मुहम्मद रफ़ी, भारतीय गायक।
1924 – नारायण भाई देसाई, स्वतंत्रता सेनानी एवं महादेव देसाई के पुत्र।
1930 – उषा प्रियंवदा, पत्रकार एवं साहित्यकार।
1932 – इंग्लैंड के महान बल्लेबाज कोलिन काउड्रे का भारत के बेंगलुरू शहर में जन्म हुआ। वह 100 टेस्ट खेलने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर थे।
1948 – पी. एस. वीरराघवन – भारत के एक प्रसिद्ध अंतरिक्ष वैज्ञानिक और रॉकेट प्रौद्योगिकीविद्।
1959 – अनिल कपूर, भारतीय अभिनेता।
1961 – प्रीति सप्रू – भारतीय हिन्दी सिनेमा की प्रसिद्ध अभिनेत्री हैं।
1997 – नीरज चोपड़ा – भारतीय ट्रैक और फील्ड एथलीट प्रतिस्पर्धा में भाला फेंकने वाले खिलाड़ी (87.58 मीटर भाला फेंककर टोक्यो ओलंपिक 2021 में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रचा)।
*24 दिसंबर को हुए निधन👉*
1524 – यूरोप से भारत तक पहुँचने के समुद्री मार्ग का पता लगाने वाले पुर्तग़ाली खोजी नाविक वास्को डी गामा का कोच्चि (भारत) में निधन हो गया।
1973 – ई.वी. रामास्वामी नायकर – तमिलनाडु के वेल्लोर।
1979 – सतीश चंद्र दासगुप्ता – भारतीय राष्ट्रवादी, वैज्ञानिक और आविष्कारक थे।
1987 – एम. जी. रामचन्द्रन – तमिल अभिनेता और राजनेता।
1988 – जैनेन्द्र कुमार, हिन्दी साहित्य के प्रसिद्ध मनोवैज्ञानिक कथाकार और उपन्यासकार।
2016 – दीनानाथ भार्गव – भारत के प्रसिद्ध चित्रकार जो नंदलाल बोस के शिष्य थे।
2021 – प्रख्यात मलयालम फिल्म निर्माता के.एस. सेतुमाधवन (90) का चेन्नई में निधन हुआ।
2022 – तुनिशा शर्मा एक भारतीय टेलीविजन और फिल्म अभिनेत्री का निधन हुआ।
2023 – ब्रिटिश फ़िल्म निर्देशक डेविड लिलैंड (82) का निधन हुआ।
2023 – अमेरिकी संगीतकार और शिक्षाशास्त्री रॉन नेल्सन (94) का निधन हुआ।
2024 – डच-जर्मन अभिनेता और गायक जोहान्स हीस्टर्स (108) का हृदय गति रुकने से निधन हुआ।
2024 – तीन बार एमी पुरस्कार जीत चुके अमेरिकी पत्रकार, टीवी निर्माता और लेखक रिचर्ड एम. कोहेन (76) का श्वसन संबंधी विफलता के कारण निधन हुआ।
*24 दिसंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*
🌟 क्रिसमस ईव (बड़े दिन {क्रिश्चियन का सबसे बड़ा धार्मिक पर्व} की पूर्व संध्या)।
🌟 प्रसिद्ध गायक मोहम्मद रफी जयन्ती।
🌟 श्री पी. शीलू एओ जयन्ती।
🌟 श्री बनारसी दास चतुर्वेदी जयन्ती।
🌟 अभिनेता श्री अनिल कपूर जन्म दिवस।
🌟 राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस।
*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*
🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*

