राशिफल एवं पंचाग

पञ्चांग एवं राशिफल, शुक्रवार, दिनांक 21 नवम्बर 2025

किसका होगा भाग्योदय, किस राशि पर छायेंगे मुसीबत के बादल, जानिए अभी.... इतिहास की 21 नवम्बर 2024 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल, शुक्रवार, दिनांक 21 नवम्बर 2025

🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*

     *📝आज दिनांक 👉*
*📜 21 नवम्बर 2025*
*शुक्रवार*
*🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1947
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082
*🇮🇳मास-* मार्गशीर्ष
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* प्रतिपदा – 14:49 तक
*🗒पश्चात्-* द्वितीया
*🌠नक्षत्र-* अनुराधा – 13:56 तक
*🌠पश्चात्-* ज्येष्ठा
*💫करण-* बव. – 14:49 तक
*💫पश्चात्-* बालव
*✨योग-* अतिगण्ड – 10:42 तक
*✨पश्चात्-* सुकर्मा
*🌅सूर्योदय-* 06:48
*🌄सूर्यास्त-* 17:25
*🌙चन्द्रोदय-* 07:43
*🌛चन्द्रराशि-* वृश्चिक – दिनरात
*🌞सूर्यायण –* दक्षिणायन
*🌞गोल-* दक्षिणगोल
*💡अभिजित-* 11:45 से 12:27
*🤖राहुकाल-* 10:47 से 12:06
*🎑ऋतु-* हेमन्त
*⏳दिशाशूल-* पश्चिम

*✍विशेष👉*

*_🔅आज शुक्रवार को 👉मार्गशीर्ष सुदी प्रतिपदा 14:49 तक पश्चात् द्वितीया शुरू , मार्गशीर्ष शुक्लपक्ष प्रारम्भ , रुद्रव्रत / पीड़िया व्रत (आधी रात बाद पीड़िया का नदी या तालाब में विसर्जन ) , मूल संज्ञक नक्षत्र 13:56 से , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग 13:56 तक ,  चंद्रदर्शन शुभ (कल भी) , दैनिक जगत क्रान्ति जीन्द हरियाणा / दिल्ली , श्री मार्तंड भैरव षड्रात्रोत्सवारंभ , भगवान श्री पुष्पदन्त जी जन्म / तप कल्याणक (जैन , मार्गशीर्ष शुक्ल प्रतिपदा) , नायक श्री यदुनाथ सिंह जयन्ती (परमवीर चक्र सम्मानित) , श्री नरेशचंद्र सिंह जयन्ती , श्रीमती आनंदीबेन पटेल जन्म दिवस , भौतिक वैज्ञानिक श्री चंद्रशेखर वेंकट रमन स्मृति दिवस , विश्व टेलीविजन दिवस , विश्व मत्स्य दिवस , सशस्त्र सेना दिवस (बांग्लादेश) व World Hello Day._*
*_🔅कल शनिवार को 👉 मार्गशीर्ष सुदी द्वितीया 17:13 तक पश्चात् तृतीया शुरु , चन्द्रदर्शन शुभ , मूल संज्ञक नक्षत्र जारी।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*निश्चित्य  यः   प्रक्रमते*
*नान्तर्वसति  कर्मणः ।*
*अवन्ध्यकालो वश्यात्मा*
*स वै पण्डित उच्यते ॥*
*भावार्थ👉*
_जो व्यक्ति किसी भी कार्य-व्यवहार को निश्चयपूर्वक आरंभ करता है, उसे बीच में नहीं रोकता, समय को बरबाद नहीं करता तथा अपने मन को नियंत्रण में रखता है, वही ज्ञानी है।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*21 नवम्बर 2025 , शुक्रवार*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज परिस्थिति तथा समय में तालमेल बिठाकर कार्य करने में सक्षम रहेंगे। माता-पिता  बुजुर्गों तथा जीवनसाथी के प्रति मन में सेवा भाव बना रहेगा। किसी समारोह में शामिल होने का अवसर प्राप्त हो सकता है। विद्यार्थी तथा युवा अपने अध्ययन तथा कैरियर के प्रति पूरी तरह फोकस रहेंगे। उन्नति से संबंधित कोई शुभ समाचार मिल सकता है। हल्की थकान महसूस करेंगे। मन अजीब सा रह सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु ,  वे, वो)
आज कार्यक्षेत्र में उन्नति से संबंधित कोई शुभ समाचार मिल सकता है। किसी प्रकार का ठोस निर्णय लेते समय उस पर गंभीरता से विचार विमर्श करना अति आवश्यक है। कामकाज को लेकर की गई यात्राएं सफल रहेंगी। नौकरी से संबंधित परीक्षा का परिणाम आपके पक्ष में आएगा। मान सम्मान बढेगा।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज जो काम पिछले कुछ समय से रुका हुआ या अटका हुआ था, उसे पूरा करने का  उचित समय है। इस समय कोई नई उपलब्धि आपका इंतजार कर रही है, और आप अपनी योग्यता व प्रतिभा द्वारा उसे पूरा करने में सक्षम भी रहेंगे। धर्म कर्म में रूचि बढेगी।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन मनोनुकूल रहेगा । व्यापार में विस्तार की योजनाओं को मूर्तरूप देने का उचित समय है। फिजूलखर्ची पर जरूर नियंत्रण रखें। किसी अपरिचित इंसान की बातों में आने से आपकी परेशानी बढ़ सकती है। नौकरी में पदोन्नति के योग बने हुए हैं। घर – सामाज मे इज्ज्त बढेगी।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज संतान की शिक्षा या कैरियर से संबंधित कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। पैतृक संपत्ति या किसी भी प्रकार का विवाद आज किसी की मध्यस्थता से सुलझाने का उचित समय है। घर के सदस्य की दिक्कतों को हल करने में आपका महत्वपूर्ण योगदान रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन मिला जुला रहेगा । कार्यक्षेत्र में कोई चुनौती सामने आ सकती है। खुद को साबित करने के लिए मेहनत की जरूरत हो सकती है। इस समय बिजनेस को लेकर जो योजना चल रही थी, वो और टल सकती है। नौकरी में अपने उसूलों और सिद्धांतों के साथ बिल्कुल भी समझौता ना करें। धन लाभ की पूरी सम्भावना है।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आप अपने सकारात्मक दृष्टिकोण द्वारा किसी भी समस्या का हल ढूंढने में सक्षम रहेंगे। संतान संबंधी भी कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद व कृपा प्राप्त होगी। घर की देखरेख और पारिवारिक लोगों के साथ में उचित समय व्यतीत होगा। स्वास्थ्य सुधार होगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज कार्यक्षेत्र में विस्तार की योजना पर काम शुरू करने से काफी हद तक सफलता मिल सकती है। अपने टैक्स संबंधी सभी कामों को पूरा रखें। अगर आप राजकीय सेवा क्षेत्र में है तो पब्लिक के साथ व्यवहार करते समय सावधानी रखने की आवश्यकता है। बड़ो का आशीर्वाद मिलेगा। पारिवारिक सदस्यों के सम्बन्धों में मधुरता आएगी।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आय के नए स्रोत बनने के उचित योग बन रहे हैं। कारोबार में कोई उपलब्धि मिलने पर ज्यादा सोच-विचार ना करके तुरंत उस पर अमल करें। नौकरी में छोटी-मोटी समस्याएं आ सकती है। बॉस तथा वरिष्ठ अधिकारियों की मदद से उन्हें सुलझाने में सक्षम रहेंगे। आध्यात्मिक विषयो में वृद्धि होगी।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आप किसी भी परिस्थिति में कार्य को पूरा करने की क्षमता रखेंगे। समाज तथा परिवार में मान-सम्मान तथा प्रतिष्ठा में इजाफा होगा। व्यवहार कुशलता का सकारात्मक प्रभाव सम्मान में बढोतरी करेगा तथा परिवार में परस्पर प्रेम व सौहार्द बना रहेगा।  स्वास्थ्य लाभ होगा।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज योजना अनुसार कार्य करने में सफलता मिलेगी। मशीनरी तथा तकनीकी कार्यों से संबंधित व्यवसाय में कामयाब रहोगे। अपनी कार्यप्रणाली तथा व्यस्तता संबंधी योजनाओं को किसी के समक्ष जाहिर ना करे। ऑफिस में आपकी किसी परेशानी में सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज घर में किसी नजदीकी रिश्तेदार के आगमन से खुशी का माहौल रहेगा। तथा किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर सलाह-मशविरा होने से कोई समाधान भी मिलेगा। कोर्ट-कचहरी संबंधी जो मामले पिछले काफी समय से लंबित चल रहे थे, उन पर आज काम करने का उचित समय है। सामाजिक दायरा बढेगा। स्वास्थ्य सही रहेगा।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*21 नवंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1783 – पहली बार आकाश में गुब्बारे अथवा बैलून द्वारा मनुष्य ने उड़ने का प्रयास किया इस गुब्बारे में दो लोग सवार थे इनमें एक फ़्रांस के भौतिक शास्त्री डयूरेज़ थे। डयूरेज़ ने शिक्षा प्राप्ति के काल से ही उड़ने की योजना बनाई थी।
1791 – कर्नल नेपोलियन बोनापार्ट को जनरल और नियुक्त कमांडर-इन-चीफ फ्रांसीसी गणराज्य के सेनाओं के लिए पदोन्नत किया गया।
1806 – नेपोलियन बोनापार्ट की ओर से बर्लिन आदेश जारी हुआ। इस आदेश के अनुसार फ़्रांस के प्रभाव वाले समस्त योरोपीय देशों के ब्रिटेन के साथ व्यापार पर प्रतिबंध लगा दिया गया।
1813 – नीदरलैंड में एक स्वतंत्र सरकार बहाल हुई।
1818 – रूस के जार अलेक्सजेंदर प्रथम ने फलस्तीन में यहूदी राज्य स्थापित करने की अनुशंसा की।
1867 – लक्ज़मबर्ग को एक स्वतंत्र राष्ट्र घोषित किया गया। किंतु इसके बाद भी यह देश हॉलैंड से जुड़ा रहा।
1871 – न्यूयॉर्क के मोसेस एफ गेल ने सिगार लाइटर का पेटेंट कराया।
1877 – अमेरिकी वैज्ञानिक थॉमस एल्वा एडिसन ने दुनिया के सामने पहला फोनोग्राफ पेश किया, जिस पर आवाज को रिकॉर्ड किया जा सकता था और बाद में सुना भी जा सकता था।
1906 – चीन ने अफीम के व्यापार पर रोक लगाई।
1907 – किंग एडवर्ड VII को उसके जन्मदिन पर कॉलिनन डायमंड तोहफे में दिया गया।
1921 – प्रिंस ऑफ वेल्स (सम्राट एडवर्ड अष्टम) बाँबे (अब मुंबई) पहुंचे और कांग्रेस ने देशव्यापी हड़ताल का ऐलान किया।
1930 – डगलस मैकआर्थर को यूनाइटेड स्टेट्स आर्मी के चीफ ऑफ स्टाफ के रूप में शपथ दिलाई गई।
1947 – आजादी के बाद देश में पहली बार डाक टिकट जारी किया गया।
1956 – एक प्रस्ताव लाकर शिक्षक दिवस को स्वीकृति दी गई थी।
1959 – फीनिक्स कला संग्रहालय की स्थापना की गयी।
1962 – भारत-चीन सीमा विवाद के दौरान चीन ने संघर्षविराम का ऐलान किया।
1963 – केरल के थुंबा क्षेत्र से भारत का अंतरिक्ष कार्यक्रम शुरु हुआ और भारत का ‘नाइक-अपाचे’ नाम का पहला रॉकेट छोड़ा गया।
1965 – तत्कालीन सोवियत संघ ने पूर्वी कजाकिस्तान में परमाणु परीक्षण किया।
1979 – मक्का में काबा मस्जिद पर मुस्लिम उग्रवादियों का अधिकार।
1980 – लास वेगास स्ट्रिप के एमजीएम ग्रांड होटल और कैसीनो में आग लगने से 85 लोग मारे गए।
1986 – मध्य अफ्रीकी गणराज्य नेे संविधान अंगीकार किया।
1989 – ब्रिटिश संसद के निम्न सदन हाउस आॅफ कॉमंस में पहली बार कैमरे लगाए गए।
1998 – निन्दाडो ने द लीजेंड ऑफ ज़ेल्डा बुक रिलीज़ की: टाइम ऑफ़ ओरारिना
1999 – चीन द्वारा अपने प्रथम मानव रहित अंतरिक्ष यान ‘शेनझू’ का प्रक्षेपण किया गया।
2001 – संयुक्त राष्ट्र ने अफ़ग़ानिस्तान में अंतरिम प्रशासन के गठन का प्रस्ताव रखा।
2002 – मुस्लिम लीग (कायदे आजम) के नेता जफ़रउल्ला ख़ान जमाली पाकिस्तान के प्रधानमंत्री निर्वाचित।
2002 – बुल्गारिया. इस्तोनिया, लातविया-, लिथुआनिया , रोमानिया , स्लोवाकिया और स्लेवानिया को नाटो ने संगठन का सदस्य बनने का निमंंत्रण दिया।
2005 – श्रीलंका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे ने पूर्व प्रधानमंत्री रत्नसिरी विक्रमनायके को देश का नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया।
2006 – भारत और चीन ने नागरिक परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में साझा सहयोग बढ़ाने का फैसला किया।
2007 – पैप्सिको चैयरमैन इंदिरा नूई को अमेरिकी इंडियन बिजनेस काउंसिल के निदेशक मंडल में शामिल किया गया।
2008 – प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने वैश्विक मंदी के बावजूद भारत की आर्थिक विकास दर 8% रहने की सम्भावना व्यक्त की।
2008 – राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने पंजाब और हरियाणा में दो नये जजों जस्टिस राकेश कुमार गर्ग व राकेश कुमार जैन को नियुक्त किया।
2010 – 37 वें अमेरिकन म्यूजिक अवार्ड्स: लेडी गागा और जस्टिन बीबर ने जीता।
2019 – सीरिया में ईरानी सुरक्षा बलों और सीरिया की सेना के खिलाफ इजरायली सेना के कई हवाई हमलों में ग्‍यारह लड़ाकू मारे गये।
2019 – भारतीय सिनेमा की हाईटेक इंटरएक्टिव मल्‍टीमीडिया प्रदर्शनी-इफ्फी 50 का गोवा में उद्घाटन।
2020 – प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने ( 21-22 नवंबर 2020 को ) सऊदी अरब द्वारा आयोजित 15वें जी-20 शिखर सम्मेलन में भाग लिया।
2021 – स्वदेश विकसित मिसाइल विध्वंसक में एन एस विशाखापत्तनम को मुंबई में भारतीय नौसेना में शामिल किया गया।
2022 – अरुण गोयल ने भारत के नए चुनाव आयुक्त के रूप में कार्यभार ग्रहण किया।
2022 – इंडोनेशिया में आए 5.6 तीव्रता के भूकंप में 56 लोगों की मौत हो गई व 700 से ज्यादा लोग घायल हुए।
2022 – कोलंबिया में क्रैश होकर एक मकान पर गिरा विमान, सभी 8 यात्रियों की मौत हुई।
2023 – भारत-ब्रिटेन इलेक्ट्रिक उत्प्रेरक क्षमता साझेदारी संयुक्त कार्य समूह की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आयोजित हुई‌।
2023 – भारत-अमरीका संयुक्त युद्ध अभ्यास वज्र प्रहार मेघालय के उमरोई में शुरू हुआ।
2023 – भारतीय नौसेना ने स्वदेशी रूप से विकसित पहली एंटी-शिप मिसाइल का सफल परीक्षण किया।
2024 – अंतरराष्ट्रीय कोर्ट ने इजराइली PM नेतन्याहू के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया।
2024 – पाकिस्तान के खैबर-पख्तूनख्वा में आतंकी हमले 50 लोगों की मौत व 20 घायल हुए।

*21 नवंबर को जन्मे व्यक्ति👉*

1694 – फ़्रांस के प्रसिद्ध दार्शनिक/लेखक फ्रान्कोइस मैरी आरोए का जन्म हुआ वे वॉल्टर के नाम से प्रसिद्ध हुए।
1870 – ऑस्ट्रेलिया के सबसे सफल किक्रेट कप्तानों में से एक जो डॉर्लिंग का जन्म हुआ।
1872 – केसरी सिंह बारहट – प्रसिद्ध राजस्थानी कवि व स्वतंत्रता सेनानी।
1899 – हरे कृष्ण मेहताब – ‘भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस’ के प्रमुख नेता तथा आधुनिक उड़ीसा के निर्माताओं में से एक।
1908 – नरेशचंद्र सिंह – भारतीय राजनेता और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे।
1914 – भारत की प्रसिद्ध महिला क्रांतिकारी उज्ज्वला मजूमदार का जन्म ढाका में हुआ।
1916- नायक यदुनाथ सिंह- परमवीर चक्र सम्मानित भारतीय सैनिक।
1926 – प्रेमनाथ – हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता।
1922 – लोकनाथ मिश्रा – राज्यसभा के सदस्य व असम के राज्यपाल रहे।
1931 – ज्ञानरंजन – हिन्दी के प्रमुख यशस्वी कथाकार।
1941- आनंदीबेन पटेल, गुजरात की पहली मुख्यमंत्री।
1949 – वी॰ षडमुखनाथन – मेघालय , अरूणाचल प्रदेश व मणीपुर के राज्यपाल रहे।
1982 – आरती छाबड़िया – एक भारतीय अभिनेत्री और पूर्व मॉडल।
2002 – नवीन मलिक एक – भारतीय फ्रीस्टाइल पहलवान ।

*21 नवंबर को हुए निधन👉*

1517 – सिकन्दर शाह लोदी – बहलोल लोदी का पुत्र और दिल्ली का सुल्तान।
1908 – सत्येंद्रनाथ बोस (क्रांतिकारी) – प्रसिद्ध क्रांतिकारी एवं स्वतंत्रता सेनानी थे।
1921 – अविनाशलिंगम चेट्टियार – भारतीय अधिवक्ता, गाँधीवादी नेता, राजनीतिज्ञ और स्वतंत्रता सेनानियों में से एक थे।
1970 – चंद्रशेखर वेंकट रमन, भारतीय भौतिक वैज्ञानिक।
2009 – कल्याण मल लोढ़ा – हिन्दी के लब्धप्रतिष्ठित साहित्यकार व जोधपुर विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति थे।
2020 – जाने-माने तेलुगु कवि और साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित साहित्यकार शेख खाजा हुसैन (69) का हैदराबाद निधन हुआ।
2020 – पूर्व प्रथम श्रेणी क्रिकेटर सीके भास्करन (79) नायर का निधन हुआ।
2020 – टीवी अभिनेत्री लीना आचार्य का निधन हुआ।
2001 – प्रसिद्ध पंजाबी लोक गायिका गुरमीत बावा (77 )का लंबी बीमारी के बाद निधन हुआ।
2022 – मशहूर पेय पदार्थ रसना समूह के संस्थापक और चेयरमैन अरीज पिरोजशॉ खंबाटा (85) का निधन हुआ।
2023 – भारतीय नेत्र विज्ञानी व शंकर नेत्रालय के संस्थापक डॉ. एस एस बद्रीनाथ (83) का निधन हुआ।
2023 – कनाडाई संगीतकार चाड एलन (80) का निधन हुआ।
2024 – पाकिस्तानी क्रिकेट स्पिन गेंदबाज मोहम्मद नज़ीर (78) का निधन हुआ।

*21 नवंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🌟 श्री मार्तंड भैरव षड्रात्रोत्सवारंभ।
🌟 भगवान श्री पुष्पदन्त जी जन्म / तप कल्याणक (जैन , मार्गशीर्ष शुक्ल प्रतिपदा)।
🌟 नायक श्री यदुनाथ सिंह जयन्ती (परमवीर चक्र सम्मानित)।
🌟 श्री नरेशचंद्र सिंह जयन्ती।
🌟 श्रीमती आनंदीबेन पटेल जन्म दिवस।
🌟 भौतिक वैज्ञानिक श्री चंद्रशेखर वेंकट रमन स्मृति दिवस।
🌟 विश्व टेलीविजन दिवस।
🌟 विश्व मत्स्य दिवस।
🌟 सशस्त्र सेना दिवस (बांग्लादेश)।
🌟 World Hello Day.

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_*  हो जी ।🌻

*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*

Related Articles

Back to top button