हरियाणा

Dadri के Navy Lieutenant का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार, राजस्थान में सड़क हादसे का हुए थे शिकार

चरखी दादरी  : हरियाणा के चरखी दादरी जिले के गांव छपार निवासी नेवी के लेफ्टिनेंट का राजस्थान में सड़क हादसे में निधन हो गया। वह गुजरात के जामनगर में तैनात थे और बाइक पर सवार होकर घर आ रहा थे। उसी दौरान पिकअप ने उन्हें टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गए और जयपुर में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। बीते दिन बुधवार को उनके पैतृक गांव में सैन्य सम्मान के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रवेश सांगवान इंडियन नेवी में जामनगर गुजरात में लेफ्टिनेंट के पद पर कार्यरत थे। वह 19 मई को छुट्‌टी लेकर रॉयल इनफिल्ड पर सवार होकर अपने घर गांव छपार आ रहे था। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर अंतेला के समीप निर्माणाधीन पुल के समीप सर्विस रोड़ पर तेज गति पिकअप डाला से एक्सीडेंट हो गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने एंबुलेंस बुलाई और उन्हें शाहपुर लेकर गए। जहां से उन्हें जयपुर रेफर कर दिया गया। उपचार के दौरान उनका निधन हो गया।

6 साल पहले हुआ था भर्ती 

करीब 24 वर्षीय प्रवेश सांगवान ने करीब 6 साल पहले एनडीए ज्वाइन किया था और नेवी में लेफ्टिनेंट बने। उनकी इस उपलब्धि पर गांव में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था। वर्तमान में वे गुजरात जामनगर में तैनात थे। प्रवेश की एक बहन है जिसने एमबीबीएस किया है और करीब तीन माह पहले शादी हुई है। वहीं पिता सैलेस सांगवान आर्मी में कर्नल हैं और जम्मू कश्मीर में तैनात हैं।

Related Articles

Back to top button