पञ्चांग एवं राशिफल, रविवार, दिनांक 21 जनवरी 2024
इतिहास की 21 जनवरी 2023 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल
🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*
*इतिहास की 21 जनवरी 2023 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
*📝आज दिनांक 👉*
*📜 21 जनवरी 2024*
*रविवार*
*🏚नई दिल्ली अनुसार🏚*
*🇮🇳शक सम्वत-* 1945
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2080
*🇮🇳मास-* पौष
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* एकादशी – 19:29 तक
*🗒पश्चात्-* द्वादशी
*🌠नक्षत्र-* रोहिणी – 27:52 तक
*🌠पश्चात्-* मृगशिरा
*💫करण-* वणिज – 07:25 तक
*💫पश्चात्-* विष्टि
*✨योग-* शुक्ल – 09:46 तक
*✨पश्चात्-* ब्रह्म
*🌅सूर्योदय-* 07:14
*🌄सूर्यास्त-* 17:50
*🌙चन्द्रोदय-* 13:50
*🌛चन्द्रराशि-* वृषभ – दिनरात
*🌞सूर्यायण –* उत्तरायण
*🌞गोल-* दक्षिणगोल
*💡अभिजित-* 12:11 से 12:53
*🤖राहुकाल-* 16:31 से 17:50
*🎑ऋतु-* शिशिर
*⏳दिशाशूल-* पश्चिम
*✍विशेष👉*
*_🔅 आज रविवार को 👉 पौष सुदी एकादशी 19:29 तक पश्चात् द्वादशी शुरु , पुत्रदा / वैकुण्ठ एकादशी व्रत (सभी के लिए) , श्री श्याम बाबा जागरण , द्विपुष्करयोग / राजयोग 27:52 से सूर्योदय तक , शक माघ मासारंभ , सूर्य की अभिजित प्रवृत्ति 15:22 पर , विघ्नकारक भद्रा 07:28 से 19:28 तक , सौभाग्यसूचक रोहिणी व्रत (जैन) , श्री गणेश दत्तात्रेय सहस्रबुद्धे उर्फ दासगणू महाराज जयन्ती (पौष शुक्ल एकादशी) , भगवान अजितनाथ जी ज्ञान कल्याणक (जैन , पौष शुक्ल एकादशी), श्री हरचरण सिंह बराड़ जयन्ती , वीर हेमू कलानी बलिदान दिवस , श्री विष्णु राम मेधी स्मृति दिवस , श्री ज्ञान चंद्र घोष स्मृति दिवस व मेघालय / मणिपुर / त्रिपुरा स्थापना दिवस।_*
*_🔅कल सोमवार को 👉 पौष सुदी द्वादशी 19:54 तक पश्चात् त्रयोदशी शुरू , श्री श्यामबाबा द्वादशी , सुजन्म द्वादशी।_*
*🎯आज की वाणी👉*
🌹
*न तथेच्छन्ति कल्याणान्*
*परेषां वेदितुं गुणान् ।*
*यथैषां ज्ञातुमिच्छन्ति*
*नैर्गुण्यं पापचेतसः ।।*
★महाभारतम् उद्योगपर्व ३७-४७
*अर्थात्👉*
_जिनका मन पापों में लगा रहता है, वे लोग दूसरों के कल्याणमय गुणों को जानने की वैसी इच्छा नहीं रखते, जैसी कि उनके अवगुणों को जानने की रखते हैं।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*21 जनवरी 2024 , रविवार*
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आपका दिन अच्छा रहेगा। आज हर काम में आपको सकारात्मक परिणाम हासिल होंगे। सामाजिक क्षेत्र में आपकी सक्रियता बढ़ेगी। किसी पुराने दोस्त से मिलने का योग बन रहा है। इस राशि के मीडिया के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन बढ़िया रहेगा। आपकी भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। सफलता के कई नए मार्ग खुलेंगे। व्यस्त रहेंगे। सेहत के लिहाज से आपको ध्यान रखने की आवश्यकता है।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी ,वु , वे, वो)
आज रोजगार के नये अवसर प्राप्त होगें। आपका कोई सोचा हुआ काम पूरा हो जायेगा। इस राशि के छात्रों के करियर में नया बदलाव आयेगा, जो उनके भविष्य के लिए फायदेमंद होगा। आप बेहतर महसूस करेंगे। इस राशि के जो लोग सोशल साइट्स के काम से जुड़े हैं, उनकी जान-पहचान किसी ऐसे व्यक्ति से होगी जो उनको काफी लाभ पहुंचाएगा। बिजनेस के किसी काम से आज आपको बाहर जाना पड़ सकता है।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपको कार्य क्षेत्र में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। आपकी किसी पूरानी समस्या का समाधान निकल सकता है। आर्थिक स्थिति सामान्य बनी रहेगी। आपको दूसरों से अपनी पर्सनल बात शेयर करने से बचना चाहिए, साथ ही जल्दबाजी में कोई फैसला भी ना लें। आपको अपनी सोच और व्यवहार को संतुलित रखने की जरूरत है। आपका दाम्पत्य जीवन मधुरता से भरपूर रहेगा। आप अपना काम अच्छे से पूरा कर लेंगे।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज किसी काम में आपको अनुभवी व्यक्ति से मदद मिलने की संभावना है। परिवार वालों के साथ शॉपिंग करने का प्लान बनायेंगे। पैसों का लेन-देन करने से आपको बचना चाहिए। संगीत से जुड़े लोगों के लिए दिन मिला-जुला रहेगा। किसी तरह की पुरानी बातों पर ध्यान देने से आपको बचना चाहिए। दोस्तों के साथ रिश्तों में सुधार आयेगा। आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आप अपना लक्ष्य निर्धारित करने के लिए कोई नई योजना बना सकते हैं। घरेलू समस्याओं को शांतिपूर्ण ढंग से सुलझाने में आप सफल होंगे। इस राशि के जो लोग सरकारी नौकरी में हैं, उन्हें कोई अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। आपको बड़े अधिकारियों से भी पूर्ण रूप से सहयोग मिलेगा। घर-परिवार में भी स्थिति अनुकूल रहेगी। छात्रों को अपने गुरु से कुछ नया सिखने को मिलेगा।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आप परिवार वालों के साथ हंसी खुशी के पल बितायेंगे। आपका आर्थिक पक्ष पहले से मजबूत बना रहेगा। इस राशि के कॉमर्स के छात्र को अपने शिक्षकों का पूरा-पूरा सहयोग प्राप्त होगा। साथ ही करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर भी सामने आएंगे। संतान पक्ष की ओर से आपको सुख की प्राप्ति होगी। आपको पैसे कमाने के लिये नए उपाय मिलेंगे, जिन पर आप गौर भी फरमायेंगे। घर में सुख-शांति बनी रहेगी।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। पारिवारिक मामलों को लेकर आपको थोड़ी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। ऑफिस में काम धीमी गति से पूरे होने की संभावना है। बच्चों के साथ आपका समय अच्छा बीतेगा। आप किसी नए काम पर सोच-विचार कर सकते हैं। किसी बात को लेकर भाई से थोड़ी अनबन हो सकती है लेकिन संयम से बात करने पर बात संभल भी सकती है। नए लोगों से मिलने से आपको फायदा हो सकता है।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज किसी खास काम में आपको फायदा होगा। भाई-बहन के साथ आपके रिश्ते बेहतर होंगे। जीवनसाथी आपकी बातों से प्रभावित होगें। बिजनेस के मामलों में आपका दिन अच्छा रहेगा। सामाजिक कामों में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। कुछ नए कामकाज आपके सामने आयेंगे, जिनके लिए आपकी कुछ जरूरी लोगों से मुलाकात भी होगी। शाम तक कोई शुभ समाचार मिलने से घर में खुशियों का माहौल बनेगा।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। ऑफिस में सभी लोगों के साथ बेहतर तालमेल बना रहेगा। अचानक नए स्रोतों से हुआ धन लाभ आपकी आर्थिक स्थिति को संतुलित कर देगा। आप शाम को किसी समारोह में शामिल हो सकते हैं। किसी पुराने मित्र से मिलकर आपका मन प्रसन्न होगा। लवमेट के लिये दिन फेवरेबल रहेगा। उचित दिशा में की गई मेहनत का आपको पूरा फल मिलेगा।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज व्यावसायिक कार्यों के लिहाज से दिन बेहतर है। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। थोड़ी-सी मेहनत करके आप अपने उद्देश्यों को आसानी से प्राप्त कर लेंगे। आर्थिक स्थिति में काफी सुधार हो सकता है। आप हर काम को धैर्य और समझदारी से पूरा करने की कोशिश करेंगे। वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा। ऑफिस का बढ़िया माहौल आपको खुश करेगा। कुल मिलाकर आज का दिन बेहतर रहेगा।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपको अचानक धन लाभ के अवसर भी प्राप्त होंगे। कामकाज से जुड़ी कोई बड़ी चुनौती आपके सामने आयेगी, लेकिन आप उस चुनौती को तुरंत ही पार कर लेंगे। ऑफिस में बॉस आपके काम से प्रभावित होंगे, प्रमोशन होने के भी योग बन रहे है। आपकी तरक्की के नये रास्ते खुलेंगे। परिवार के सब लोग एक-दूसरे की मदद के लिये तैयार रहेंगे। सेहत के मामले में आप खुद को बेहतर महसूस करेंगे।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज परिस्थितियां आपके अनुकूल बनेगी। काम में आप बिजी हो सकते हैं। समाज में किसी मुद्दे को लेकर आपको अपनी बात दूसरों के सामने रखने का मौका मिलेगा, जिसका प्रभाव कुछ लोगों पर साफ दिखेगा। आपका आर्थिक पक्ष थोड़ा कमजोर हो सकता है इसलिए आपको अपने खर्चों पर कंट्रोल करने की कोशिश करना चाहिए।परिवार के कुछ मामलों को अनदेखा करने से आपको बचना चाहिए। बाहर का खाने से बचें।
🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷
🙏धन्यवाद।🙏
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*21 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉🏻*
763 – बखामरा की लड़ाई में ईसा इब्न मूसा के नेतृत्व में अब्बासिद सेना ने एलिड्स को हराया।
1726 – कॉन्वेंटिकल अधिनियम स्वीडन में अपनाया गया।
1732 – रूस और पर्शिया ने रीसाचा की संधि पर हस्ताक्षर किये, समझौते की शर्तों के आधार पर रूस अब पर्शिया के क्षेत्रों पर दावा नहीं करेगा।
1737 – बंगाल की खाड़ी में भयानक तूफ़ान आने से तीन लाख लोगों की मौत हो गयी।
1809 – अमेरिकी में भूविज्ञान की पहली पुस्तक ‘विलियम’ मैक्लयूर द्वारा प्रकाशित हुई।
1921 – इटली की कम्युनिस्ट पार्टी की स्थापना लिवोर्नो शहर में हुई।
1924 – रैक्जे मैक्डोनाल्ड के नेतृत्व में पहली बार ब्रिटेन में लेबर पार्टी की सरकार बनी।
1924 – ग्रीस (यूनान) को स्वतंत्रता हासिल हुई ।
1941 – संयुक्त राज्य अमेरिका ने सोवियत संघ पर लगा व्यापार प्रतिबंध हटाया, जो शीतकालीन युद्ध के दौरान लगाया गया था।
1945 – फ्रैंकलिन डी. रूजवेल्ट चौथी बार अमेरिका के राष्ट्रपति बने।
1952 – प्रसिद्ध भारतीय स्वतंत्रता और स्वतंत्रता सेनानी नेहरू की कांग्रेस पार्टी ने भारत में आम चुनाव जीता।
1954 – पहली परमाणु-संचालित पनडुब्बी, यूएसएस नॉटिलस, कनेक्टिकट में टेम्स रिवर पर लॉन्च की गई थी।
1958 – कॉपीराइट अधिनियम लागू किया गया।
1959 – यूरोपीय मानवाधिकार न्यायालय की स्थापना की गई।
1960 – मरकारी अंतरिक्षयान के लॉन्च एस्केप सिस्टम, लिटिल जो 1बी ने प्रायोगिक उड़ान भरी।
1964 – भारत के महान स्पिनर भागवत चंद्रशेखर ने टेस्ट करियर का आगाज किया। उन्होंने मुंबई में इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए मैच में कुल पांच विकेट लिए।
1972 – मणिपुर मेघालय और त्रिपुरा राज्य की स्थापना हुई।
1976 – फ्रांसीसी-ब्रिटिश वाणिज्यिक सुपरसोनिक विमान, कॉनकॉर्ड ने अपनी सेवा शुरू की।
1978 – पनामा के स्नातक रॉबर्टो डुरान, एस्टेबन डी जीसस के 12 वें दौर के टीकेओ के साथ ड्यूक डब्ल्यूबीसी विश्व लाइटवेट चैंपियन बने।
1981- तेहरान में अमेरिकी दूतावास में बंधक बनाए गए सभी लोगों को छुड़ाया गया।
1996 – स्वायत्त फ़िलिस्तीन के ऐतिहासिक प्रथम आम चुनाव में फ़िलिस्तीनी मुक्ति मोर्चा के नेता यासर अराफात 85 प्रतिशत मत प्राप्त कर निर्वाचित हुए।
1996 – एशिया का सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन चीन की राजधानी बीजिंग में उद्घाटित किया।
1996 – इंडोनेशिया के सुमात्रा तट के पास यात्रियों से भरी नाव डूबने से लगभग 340 लोगों की मौत हुई।
2000 – एशिया के प्रथम ‘स्लिट लिवर’ का प्रत्यारोपण हांगकांग में हुआ।
2000 – हिमतक्षेस की बैठक मस्कट में प्रारम्भ हुई।
2003 – चालक रहित अमेरिकी टोही विमान पाकिस्तान में दुर्घटनाग्रस्त हुआ।
2007 – भारत ने वेस्टइंडीज से वनडे क्रिकेट शृंखला जीती।
2008 – भारत ने इस्त्रायल का एक जासूसी सैटेलाइट का प्रक्षेपण कर उसे सफलतापूर्वक पोलर आर्बिट में स्थापित किया।
2008 – पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ और पूर्व क्रिकेटर इमरान ख़ान का नाम वर्ष 2007 का ‘हाल आफ़ फ़ेम अवार्ड’ की लिस्ट में शामिल किया गया।
2009 – कर्नाटक के बीदर में वायुसेना का एक प्रशिक्षण विमान सूर्यकिरण दुर्घटनाग्रस्त हुआ।
2010 – एलए लेकर्स के कोबे ब्रायंट साथी एनबीए दिग्गज, विल्ट चेम्बरलेन के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए, 31 साल और 151 दिनों में 25,000 करियर अंक हासिल करने वाले सबसे कम उम्र के एनबीए खिलाड़ी बन गए।
2014 – वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने गैस की कीमत 6 प्रतिशत से बढ़ाकर 17 प्रतिशत करने की योजना की घोषणा की।
2015 – इटालियन फैशन लेबल गुच्ची ने अपने नए क्रिएटिव डायरेक्टर के रूप में एलेसेंड्रो मिशेल का नाम लिया।
2017 – अमेरिकी राष्ट्रपति के रूप में डोनाल्ड ट्रम्प के पहले पूर्ण दिन पर महिलाओं का मार्च अमेरिका के 400 शहरों और 160 से अधिक देशों में हुआ।
2019 – दिल्ली की एक अदालत ने 81 अरब रूपये के बैंक धोखाधड़ी मामले में प्रर्वतन निदेशालय को गुजरात की दवा कंपनी स्टर्लिग बायोटेक के चार मालिकों के खिलाफ प्रत्यर्पण की प्रक्रिया शुरू करने की मंजूरी दी।
2019 – चीन की ली ना इंटरनेशनल टेनिस हॉल ऑफ फ्रेम के लिए चुनी जाने वाली पहली एशियाई खिलाड़ी बनीं।
2019 – अफगानिस्तान में सैन्य ठिकाने पर तालिबान के हमले में 12 लोगों की मौत हुई।
2019 – सीरिया में इजरायल का हमला, 11 लड़ाकों की मौत हुई।
2020 – विश्व आर्थिक मंच का 50वां सम्मेलन स्विट्ज़रलैण्ड के दावोस में शुरू हुआ।
2020 – पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय (एमओईएस) ने भारत के प्रमुख शहरों में भूकंपीय खतरनाक माइक्रोज़ोन परियोजना शुरू की।
2021 – हिन्दुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) ओडिशा अपतटीय क्षेत्र में स्मार्ट हवाई प्रतिष्ठान विध्वंसक अस्त्र का हॉक-आई विमान से सफल परीक्षण किया।
2021 – भारतीय और फ्रांसीसी वायु सेना के राफेल जेट विमानों ने जोधपुर में पांच दिवसीय युद्धाभ्यास के दौरान कई जटिल हवाई करतब प्रदर्शित किए।
2021 – महाराष्ट्र के पुणे में स्थित सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के टर्मिनल एक गेट में आग लगने से 5 लोगों की मौत हुई।
2021 – चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत ने चल रहे इंडो-फ्रांसीसी युद्ध खेल डेजर्ट नाइट-21 के दौरान फ्रांसीसी राफेल लड़ाकू विमानों में एक उड़ान भरी।
2022 – लद्दाख में देर रात 4.0 रेक्टर स्केल तीव्रता वाले भूकंप के झटके आए।
2022 – राष्ट्रीय युद्ध स्मारक में अमर जवान ज्योति की लौ को एक साथ विलय किया गया।
2022 – कॉन्टेंट क्रिएटर और अभिनेत्री प्राजक्ता कोली भारत की पहली ‘यूएनडीपी युवा जलवायु चैंपियन बनीं।
2022 – भारतीय मौसम विभाग ने अपनी “Climate of India during 2021” रिपोर्ट प्रकाशित की।
2023 – ब्राजील के राष्ट्रपति ने जूलियो सीजर डी अरुडा को देश के सेना प्रमुख पद से हटाकर जनरल टॉमस मिगुएल रिबेरो पाइवा को नियुक्त किया।
2023 – झारखंड सरकार ने अपने इतिहास की सबसे बड़ी जल संरक्षण परियोजना शुरू की।
2023 – अर्जेंटीना के कॉर्डोबा शहर में 6.5 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया।
2023 – अमेरिकन इंडिया फाउंडेशन ने चेन्नई में पहले STEM इनोवेशन और लर्निंग सेंटर का उद्घाटन किया।
2023 – अमेरिका के कैलिफोर्निया में चीनी न्यू ईयर मानाने के दौरान गोलीबारी होने से 10 लोगों की मौत व 16 घायल हुए।
*21 जनवरी को जन्मे व्यक्ति👉🏻*
1882 – प्रेसीडेंसी, ब्रिटिश भारत के एक मराठी लेखक वामन मल्हार जोशी बॉम्बे का जन्म हुआ।
1894 – जूलियन मराठी भाषा के अग्रणी कवि, रविकिरण मंडल के संस्थापक और सबसे सफल सदस्य डॉ. माधव त्र्यंबक पटवर्धन उर्फ माधव का जन्म हुआ।
1910 – मराठी फिल्म निर्देशक और लेखक शांताराम आठवले का जन्म हुआ।
1919 – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की पंजाब इकाई से जुड़े थे तथा पंजाब के 13 वें मुख्यमंत्री हरचरण सिंह बराड़ का जन्म हुआ। (1922 का भी वर्णन मिलता है कंफर्म करें जी संजय कुमार हिन्दी सामन्य ज्ञान परिवार)।
1922 – ए मैन ऑफ और ऑल सीजन’ जैसी फिल्मों में अभिनय करने वाले हॉलीवुड अभिनेता पॉल स्कोफील्ड क्वीज शो का जन्म हुआ।
1924 – भारत के एक राजनेता एवं अर्थशास्त्री मधु दंडवते का जन्म हुआ।
1942 – प्रसिद्ध भारतीय संगीतज्ञ।
1943 – उड़िया भाषा की प्रसिद्ध लेखिका प्रतिभा राय पंडित नरसिंहलु वाडवती का जन्म हुआ।
1950 – संगीतकार बिली ओशन का जन्म हुआ।
1953 – माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक पॉल एलन का जन्म हुआ।
1961 – बीजेपी की जानीमानी महिला राजनीतिज्ञा दर्शना जरदोश का जन्म हुआ।
1980 – भारतीय अभिनेत्री किम शर्मा का जन्म हुआ।
1986 – भारतीय फ़िल्म अभिनेता, थियेटर और टीवी कलाकार सुशांत सिंह राजपूत का जन्म हुआ।
1999 – भारतीय बाल अभिनेत्री रुबीना अली का जन्म हुआ।जिसे रुबीना कुरैशी भी कहते है।
*21 जनवरी को निधन हुए व्यक्ति👉🏻*
1924 – व्लादिमीर लेनिन का निधन हुआ।
1943 – अमर शहीद हेमू कालानी का निधन हुआ।
1945 – प्रख्यात वकील और शिक्षाविद रास बिहारी बोस का निधन हुआ।
1950 – अंग्रेजी के मशहूर लेखक जॉर्ज ऑरवेल का निधन हुआ।
1959 – भारत के प्रसिद्ध वैज्ञानिक तथा अनुसंधानकर्ता ज्ञान चंद्र घोष का निधन हुआ।
1963 – हिन्दी साहित्य के एक उपन्यासकार, कहानीकार, सम्पादक और पत्रकार शिवपूजन सहाय का निधन हुआ।
1965 – भारतीय अभिनेत्री थीं गीता बाली ( हरकीर्तन कौर ) का निधन हुआ।
1981 – भारतीय राजनीतिज्ञ, स्वतंत्रता सेनानी और असम के पूर्व मुख्यमंत्री विष्णु राम मेधी का निधन हुआ।
1983 – भारत के पूर्व नौसेनाध्यक्ष रामदास कटारी का निधन हुआ।
1997 – पीवीएसएम भारतीय नौसेना के एडमिरल व नौसेना स्टाफ के 8वें प्रमुख एडमिरल सौरेंद्र नाथ कोहली का निधन हुआ।
1998 – पूर्व नौसेनाध्यक्ष एडमिरल। भारत के 9वें नौसेना प्रमुख एसएन कोहली का निधन हुआ।
2016 – भारत की प्रसिद्ध शास्त्रीय नृत्यांगना मृणालिनी साराभाई का निधन हुआ।
2019 – कर्नाटक के सिद्धगंगा मठ के प्रमुख शिवकुमार स्वामी का निधन हुआ।
2022 – भारत के पूर्व फुटबॉल खिलाड़ी और कोच रह चुके सुभाष भौमिक (72) का निधन हुआ।
*21 जनवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉🏻*
🔅 श्री गणेश दत्तात्रेय सहस्रबुद्धे उर्फ दासगणू महाराज जयन्ती (पौष शुक्ल एकादशी)।
🔅 भगवान अजितनाथ जी ज्ञान कल्याणक (जैन , पौष शुक्ल एकादशी)।
🔅 श्री हरचरण सिंह बराड़ जयन्ती।
🔅 वीर हेमू कलानी बलिदान दिवस।
🔅 श्री विष्णु राम मेधी स्मृति दिवस।
🔅 श्री ज्ञान चंद्र घोष स्मृति दिवस।
🔅मेघालय / मणिपुर / त्रिपुरा स्थापना दिवस।
*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*
🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।