हरियाणा

खेत में पानी को लेकर हुआ विवाद, पड़ोसी ने चलाई गोली, 2 घायल

रोहतक में खेतों में पानी चलाने को लेकर दो सगे भाइयों को गोली मारने का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश करेगी।

जानकारी के अनुसार पुलिस को दी शिकायत में गांव बहु अकबरपुर निवासी दया राम ने बताया था कि उसके दो बेटे अजय (30) और रविंद्र (25) मंगलवार की दोपहर करीब 2 बजे अपने खेत में पानी लगाने के लिए गए हुए थे। दोनों ने खेत पर पहुंच कर पानी चला दिया था। उसी दौरान पड़ोस के खेत का मालिक विनोद भी वहां पर पहुंच गया और पानी को लेकर दोनों भाइयों से कहासुनी करने लगा।

कहासुनी के बाद विवाद इतना बढ़ गया कि विनोद ने उसके दोनों बेटों पर गोलियां चली दी थी। गोली अजय की छाती में जबकि रविंद्र के हाथ में लगकर निकल गई। इसके बाद दोनों भाइयों ने अपने बचाव में विनोद पर कस्सी से हमला कर दिया। इससे विनोद का देसी पिस्तौल नीचे गिर गया। वहीं, गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पहुंचे।  दोनों लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

इस संबंध में थाना बहुअकबरपुर प्रभारी नीरज कुमार का कहना है कि गोली चलाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

Related Articles

Back to top button