हरियाणा

महिलाओं ने हरियाणवी लोक गीतों के साथ झूला झुलाया

भिवानी, (ब्यूरो): श्री अग्रवाल महिला मंडल ट्रस्ट द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले तीजोत्सव मेले का इस वर्ष भी रंगारंग शुभारंभ स्थानीय न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी स्थित राजश्री सभागार में किया गया। जिसमें ट्रस्ट से जुड़ी महिलाओं के साथ-साथ शहर की विभिन्न सामाजिक संस्थाओं से जुड़ी प्रतिष्ठित महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। महिलाओं भारतीय संस्कृति से जुड़े पहनावा की प्राथमिकता दी। कार्यक्रम में मुख्यअतिथि भिवानी विधायक घनश्याम सर्राफ की धर्मपत्नी प्रेमलता सर्राफ रहीं। उन्होंने महिलाओं के साथ उत्सव की खुशियों को साझा करते हुए भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों की सराहना की और तीज जैसे पारंपरिक पर्वों को सामाजिक एकता और नारी सशक्तिकरण का माध्यम बताया। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में सीमा बंसल, कांता बंसल, स्नेहा बंसल, सुमन बंसल, रेखा अग्रवाल, प्रीति अग्रवाल, अलका संगई, रूबी अग्रवाल, मंजू गोयल, पूनम शर्मा, निर्मल जैन, मीनाक्षी जैन, बबिता तंवर, शकुंतला प्रधान, कांता सोनी, बबीता देवी, सावित्री यादव, नीलम देवी, सरोज, सजन कौर आदि महिलाओं ने हरियाणवी लोक गीतों के साथ झुले का भरपूर आनंद उठाया।

Related Articles

Back to top button