एक्सक्लूसिव खबरेंहरियाणा

 कड़ाके की ठंड के लिए तैयार हो जाए हरियाणवी, मौसम को लेकर आ गई बड़ी Update

हरियाणा में ठंड की शुरुआत हो चुकी है। रात और दिन के तापमान में लगातार गिरावट हो रही है। 24 घंटे में पारे में सामान्य से 0.3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। प्रदेश के तीन जिले रोहतक, सिरसा और करनाल के दिन सबसे ठंडे रिकॉर्ड किए गए हैं। यहां का अधिकतम तापमान 30.0 डिग्री से नीचे पहुंच गया है।

वहीं हिसार और सोनीपत में रातें सबसे ठंडी दर्ज की गई हैं। यहां का न्यूनतम तापमान 14.0 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अगले 3 दिन में दिन और रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की गिरावट देखने काे मिलेगी। नवंबर के अंत तक रात का पारा 10 डिग्री से नीचे आ सकता है।

AQI के स्तर में सुधार शुरू

प्रदेश में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) के स्तर सुधार होने लगा है। 24 घंटे में कैथल का एक्यूआई 301 रिकॉर्ड किया गया। वहीं रोहतक का 230, सिरसा का 219, मुरथल का एक्यूआई 218 तक पहुंच गया है। यह काफी संतोषजनक स्थिति है। वहीं सूबे के गुरुग्राम की हवा में भी सुधार हुआ है। यहां एक्यूआई 298 से गिरकर 270 के करीब पहुंच गया है। इसके अलावा नारनौल का 272, फरीदाबाद 261, भिवानी 257, हिसार का 220, फतेहाबाद का 253 एक्यूआई दर्ज किया गया।

Related Articles

Back to top button