हरियाणा

हरियाणा के 4 लाख कार्डधारकों को झटका, ऐसा ना करने पर नहीं मिलेगा राशन

हरियाणा में 4 लाख कार्डधारक राशन नहीं ले रहे हैं। अब सरकार ने इनकी सूची बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी। इस सूची बनाने की वजह है कि राशन कार्डों को जल्द से जल्द रद्द किया जा सके।

खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री राजेश नागर ने पंचकूला में विभागीय समीक्षा बैठक की। उन्होंने राशन वितरण व्यवस्था में पारदर्शिता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 30 मई को इस महीने का राशन सभी डिपो में पहुंच चुका था। केवल दो फीसदी दुकानों में किसी कारण से आपूर्ति में बाधा आई है। इसे भी जल्द दूर कर लेंगे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कई बार आपूर्ति न होने के कारण अनाज और तेल अलग-अलग समय पर पहुंचता है, जिससे उपभोक्ता को राशन के लिए चक्कर लगाने पड़ते है, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।

साथ में बैठक में राजेश नागर ने कहा कि जांच में सामने आया है कि करीब 4 लाख राशन कार्ड धारकों ने कभी राशन नहीं लिया। इन कार्डों को रद्द करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई। ताकि जरूरतमंद को इसका लाभ मिल सके। मंत्री ने 2014 के बाद देश की प्रगति का जिक्र करते हुए कहा कि 2014 से पहले और बाद की व्यवस्थाओं की सूची बनाएंगे तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों को देखकर आपको खुशी होगी।

Related Articles

Back to top button