हरियाणा

सुशील गुप्ता की हार होते ही अलग राह पर निकल पड़ी AAP, ढांडा ने सुरजेवाला-अरोड़ा और हुड्डा को ‘धोया’

लोकसभा का चुनाव खत्म हो चुका है। हरियाणा में INDIA गठबंधन ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रदेश की 10 में 5 सीटों पर इंडिया गठबंधन जीत ने जीत दर्ज की। हालांकि एक मात्र सीट आप के खाते में गई कुरुक्षेत्र में कांटे की टक्कर रही, लेकिन अंत बहुत कम मार्जिन से...

लोकसभा का चुनाव खत्म हो चुका है। हरियाणा में INDIA गठबंधन ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रदेश की 10 में 5 सीटों पर इंडिया गठबंधन ने जीत दर्ज की। हालांकि एक मात्र सीट आप के खाते में गई कुरुक्षेत्र में कांटे की टक्कर रही, लेकिन अंत बहुत कम मार्जिन से आप प्रत्याशी सुशील गुप्ता हार गए। अब इस हार का ठीकरा आप के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला और अशोक अरोड़ा पर फोड़ा है। ढांडा ने दोनों पर भीतरघात का आरोप लगाया है। इसके साथ ही उन्होंने भूपेंद्र हुड्डा को भी घेरने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी।

हालांकि लोकसभा चुनाव के दौरान भूपेंद्र हुड्डा और रणदीप सिंह सुरजेवाला दोनों नेताओं ने बारी-बारी से सुशील गुप्ता के पक्ष में प्रचार किया था। जनता से वोट की अपील करते हुए उन्होंने हरियाणा में इंडिया गठबंधन के जीत का दावा किया था। प्रचार के दौरान सुशील गुप्ता के पक्ष में लहर भी देखने को मिल रही थी। अब आम आदमी के लिए अपना पूरा जोर लगाने के बावजूद आज अनुराग ढांडा ने अशोक अरोड़ा और रणदीप सुरजेवाला पर भितरघात का आरोप लगाया है।

हमारे साथ हुआ भीतरघात

ढांडा ने कैथल में प्रेसवार्ता में कर कहा कि कांग्रेस और भाजपा के अलावा इस चुनाव तीसरी बड़ी पार्टी के रूप में आम आदमी पार्टी उभरी है। लेकिन कुछ लोगों ने हरियाणा में आम आदमी पार्टी की भ्रूण हत्या की कोशिश की। उन्हें लगा कि यदि आप कुरुक्षेत्र में जीतती है तो बड़े राजनीतिक दलों को दिक्कत हो जाएगी। उन्होंने कहा कि हमें कार्यकर्ताओं से ऐसी सूचनाएं मिली जिन पर विश्वास करना मुश्किल है। हमने देश के लिए गठबंधन किया, लेकिन हरियाणा में हमारे साथ भीतरघात हुआ है।

सुरजेवाला के बूथ पर गुप्ता हारे

ढांडा ने कहा कि कैथल के अंदर रणदीप सुरजेवाला बहुत बड़े नेता है। हालांकि वह चुनाव हार गए थे लेकिन हारते भी हैं तो 500-700 वोट से ही। इतनी बड़ी वेव के बाद भी कैथल विधानसभा में हम लोग 17 हजार वोट से पीछे कैसे रह गए। इंडिया गठबंधन की लहर होने के बाद सुरजेवाला के कथित गढ़ में कैसे पीछे रह गए। रणदीप सुरजेवाल जिस बूथ पर वोट करते हैं उनके बूथ पर गठबंधन हार रहा है तो सवाल तो उठता ही है। वहीं कांग्रेस नेता अशोक अरोड़ा, जो हुड्डा के बहुत करीबी बताए जाते हैं उनके इलाके में गठबंधन 18 हजार वोट से हार जाए ये सब इत्तेफाक नहीं हो सकता है।

 खट्टर को मिला वॉकओवर…जीत सकते थे महेंद्रगढ़-भिवानी

अनुराग ढांडा ने कहा गजब इत्तेफाक है जहां कांग्रेस के विधायक हैं, जहां कांग्रेस के कद्दावर नेता हैं वहां हम हार जाते हैं। जहां हमारा कार्यकर्ता जूझ रहा था वहां हम जीत गए। इसके आगे ढांडा ने कहा या तो हम ये मान लें कि ये कद्दावर नेता रहे नहीं, इनके नाम पर वोट नहीं पड़ते हैं। ढांडा ने कहा कि यदि सुरजेवाला के नाम पर वोट पड़ते हैं तो हमारा सवाल है कि हम 17 हजार वोट से क्यों हारे। इसके साथ ही भूपेंद्र हुड्डा का बिना नाम लिए उन्होंने कहा कि कुछ अपने राजनीतिक स्वार्थ और अपने बेटे को आगे बढ़ाने के लिए देश हित को पीछे छोड़ देते हैं। ढांडा ने कहा कि 10 वर्षों से जिसको प्रदेश ने झेला जिसके प्रति सबसे नाराजगी थी उसे वॉकओवर दे दिया। मनोहर लाल खट्टर के प्रति जनता में भारी नाराजगी थी। वहीं भिवानी महेंद्रगढ़ लोकसभा सीट को लेकर कहा कि सबको पता किसने टिकट काटा और किसको दिया गया। हम अब भी कहते हैं कि हरियाणा की सभी 10 सीटें गठबंधन जीत सकता था।

JJP, INlD और BSP के बराबर AAP को वोट मिले

आप नेता ने कहा कि पूरे हरियाणा में लड़ने वाली जेजेपी 8.7 वोट मिले और इनेलो को 1.75 प्रतिशत वोट मिले। बीएसपी को 1.28 प्रतिशत वोट मिले। इन तीनों के वोट मिला लिए जाएं वोट बनते हैं 5 लाख 5हजार वोट वहीं एक सीट पर लड़ने वाली आप को 5 लाख 13 हजार वोट मिले। उन्होंने कहा तीसरी ताकत कोई हरियाणा में है तो आप है। इसके अलावा उन्होंने कल कोई नेता कह रहे थे कि हरियाणा में 46 सीटों पर हम जीत गए। जो अपने आप को हरियाणा का ठेकेदार कहते हैं। लेकिन ऐसा नहीं हमारे समर्थन के बाद कांग्रेस सिर्फ 42 सीटों तक पहुंच पाई। स्पष्ट है कि इतनी बड़ी लहर होने के बावजूद न कांग्रेस बहुमत के आंकड़े तक पहुंच पाई और न ही भाजपा को बहुमत मिलता दिख रहा है। उन्होंने कहा पूरे हरियाणा में आप एक बड़ा राजनीतिक परिवर्तन लाना चाहती है।

Related Articles

Back to top button