राशिफल एवं पंचाग

पञ्चांग एवं राशिफल, सोमवार, दिनांक 17 नवम्बर 2025

किसका होगा भाग्योदय, किस राशि पर छायेंगे मुसीबत के बादल, जानिए अभी.... इतिहास की 17 नवम्बर 2024 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल, सोमवार, दिनांक 17 नवम्बर 2025

🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*

     *📝आज दिनांक 👉*
*📜 17 नवम्बर 2025*
*सोमवार*
*🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1947
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082
*🇮🇳मास-* मार्गशीर्ष
*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष
*🗒तिथि-* त्रयोदशी – पूर्णरात्रि
*🌠नक्षत्र-* चित्रा – 29:01 तक
*🌠पश्चात्-* स्वाति
*💫करण-* गर – 18:00 तक
*💫पश्चात्-* वणिज
*✨योग-* प्रीति – 07:21 तक
*✨पश्चात्-* आयुष्मान
*🌅सूर्योदय-* 06:44
*🌄सूर्यास्त-* 17:26
*🌙चन्द्रोदय-* 28:55
*🌛चन्द्रराशि-* कन्या – 15:35 तक
*🌛पश्चात्-* तुला
*🌞सूर्यायण –* दक्षिणायन
*🌞गोल-* दक्षिणगोल
*💡अभिजित-* 11:44 से 12:27
*🤖राहुकाल-* 08:05 से 09:25
*🎑ऋतु-* हेमन्त
*⏳दिशाशूल-* पूर्व

*✍विशेष👉*

*_🔅आज सोमवार को 👉 मार्गशीर्ष बदी त्रयोदशी पूर्णरात्रि , त्रयोदशी तिथि वृद्धि , सोम प्रदोष व्रत , द्विपुष्कर योग / राजयोग 02:11 से 04:48 तक , दैनिक जगत क्रान्ति जीन्द हरियाणा / दिल्ली , श्री दासगणु महाराज पुण्यतिथि (पंढरपूर , मार्गशीर्ष कृष्ण त्रयोदशी) , श्री ज्ञानेश्वर महाराज समाधि उत्सव (आळंदी , मार्गशीर्ष कृष्ण त्रयोदशी) , श्री लाला लाजपतराय बलिदान दिवस , श्री बाल ठाकरे स्मृति दिवस , राइफलमैन जसवंत सिंह रावत शहीदी दिवस , श्री डार्विन डेंगदोह पुघ स्मृति दिवस , राष्ट्रीय मिर्गी दिवस (कन्फर्म कर लें 18 नवम्बर का भी वर्णन मिलता है) व अन्तरराष्ट्रीय छात्र दिवस / International Students Day अथवा ‘अन्तरराष्ट्रीय छात्र एकजुटता दिवस’।_*
*_🔅कल मंगलवार को 👉 मार्गशीर्ष बदी त्रयोदशी 07:13 तक पश्चात् चतुर्दशी शुरू , त्रयोदशी तिथि वृद्धि , मासिक शिवरात्रि व्रत।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*जीर्णमन्नं प्रशंसन्ति*
*भार्यां च गतयौवनाम्।*
*शूरं विजितसङ्ग्रामं*
*गतपारं  तपस्विनम् ।।*
★महाभारतम् उद्योगपर्व ३५-६९
*भावार्थ👉*
_सज्जन पच जाने पर अन्न की, (निष्कलंक) यौवन बीत जाने पर स्त्री की, संग्राम जीत लेने पर शूर की और संसारसागर को पार कर लेने पर तपस्वी की प्रशंसा करते हैं।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*17 नवम्बर 2025 , सोमवार*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। लंबे समय से चल रही रुकावटें खत्म हो जायेंगी। महिलाएं रसोई घर में काम करते हुए थोड़ी सावधानी जरूर बरतें। आप में सफलता और उच्च पद पाने की इच्छा बनेगी। आपकी कोशिश अपनी छाप छोड़ जाएगी। इस राशि के जो लोग एक्टिंग के क्षेत्र से जुड़े हैं उन्हें कोई बड़ा ऑफर मिल सकता है। धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। व्यस्त रहने से थकान होगी। स्वास्थ्य सुधार सम्भव है।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आज आपकी किस्मत आपके साथ रहेगी। आप घर में ताजा फूल की तरह अपने स्वाभाव में ताजगी बनायें रखें। ऑफिस में जो काम आपने किया है, उसका श्रेय किसी और को न ले जाने दें।  अधिकारी आपको किसी जरूरी काम से यात्रा पर भेजने की योजना बना सकते हैं। आप कुछ ऐसे कार्यों को करने के लिये तैयार रहेंगे, जिन्हें करके आप ख़ुद के बारे में अच्छा महसूस करेंगे। यात्रा आपको थकान और तनाव देगी- लेकिन आर्थिक तौर पर फायदेमंद साबित होगी। घर से कलेश दूर होंगे।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपका दिन ठीक बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। किसी कार्य में पड़ोसियों का सहयोग मिलेगा। समाजिक तौर पर आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किसी समाजिक संगठन से जुड़ने के लिये भी दिन बहुत अच्छा रहेगा। सफलता में आ रही सभी दिक्कतें दूर होंगी। आप नए विचारों से परिपूर्ण रहेंगे और आप जिन कामों को करने के लिए चुनेंगे, वे आपको उम्मीद से ज़्यादा फायदा देंगे। परिवार के सभी सदस्यों में प्रेम बढ़ेगा। लवमेट एक-दूसरों की भावनाओं को समझने की कोशिश करें तो रिश्तों में मधुरता आयेगी।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका भविष्य की योजनायें बनाने के लिये दिन बहुत अच्छा रहेगा। इस राशि के जो लोग मार्केटिंग के क्षेत्र से जुड़े हैं उन्हें काफी धनलाभ होने वाला है। आपके जीवन में आ रहे सभी कष्टों का निवारण होगा। कार्यक्षेत्र में आपके सामने कुछ ऐसी परिस्थितियां सामने आयेंगी, जिससे आप थोड़ा परेशान हो सकते हैं, लेकिन समय रहते सब ठीक हो जायेगा। कामकाजी महिलाओं के लिये दिन तरक्की दिलाने वाला रहेगा, आपको सैलरी में बढ़ोत्तरी भी मिल सकती है।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपका दिन मिली-जुली प्रतिक्रिया देने वाला है। कुछ नए मौके भी मिलेंगे जो आपको आर्थिक लाभ कराएंगे। पिछले किये गये प्रयासों का फल मिलने वाला है। आपकी भूमिका नेतृत्वकारी भी हो सकती है। किसी भी समस्या पर घबराने की बजाय अपनों की सलाह लें। पुरानी चिंताओं को भूलकर आगे की ओर बढ़ने की सोचें। जीवनसाथी से चल रही अनबन दूर हो जायेगी और रिश्तों में मधुरता आएगी। माता की सेहत अच्छी रहेगी। छात्रों का पढ़ाई में मन लगेगा। रोजगार के अवसर मिलेंगे।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपका दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है। कोर्ट कचहरी में चल रहे मुकदमों का हल निकलेगा। किसी बड़े वकील की सहायता भी आपको मिल सकती है। कुंवारी कन्याओं के विवाह की तलाश कर रहे लोगों की तलाश पूरी हो सकती है। कन्या के लिये आपको सुयोग्य वर मिल सकता है। आपका आकर्षक स्वाभाव दूसरों का ध्यान आपकी ओर खीचेगा। अगर आप कोई नयी जमीन खरीदना चाह रहे हैं तो दिन बहुत ही अच्छा है स्वास्थ्य आज ठीक रहेगा। आपको खूब तरक्की मिलेगी।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपको कामकाज में सावधानी बरतने की जरूरत हैं। छोटे स्तर पर शुरु किये गया बिजनेस आपके लिये लाभकारी रहेगा। आपने जो लक्ष्य निर्धारित कर रखें है, उनके काफी करीब पहुंच जायेंगे। विरोधी आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे,  लेकिन दोस्तो का सहयोग आपके साथ रहेगा। जरूरी कामों को दूसरों के भरोसे न छोड़े। इस राशि के छात्रों को काफी मेहनत करनी पड़ेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। घरवालों से किसी विषय पर सलाह ले सकते हैं। ऑफिस में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपका मन आध्यात्म में अधिक लगा रहेगा। कोई नया काम शुरू करने का विचार आपके मन में आ सकता है। आप मांगलिक कार्यक्रमों की तैयारी में व्यस्त रहेंगे। किसी दोस्त से अचानक मुलाकात आपके भविष्य लिए फायदेमंद हो सकती है। अपने चारों ओर होने वाली गतिविधियों का ध्यान रखें, क्योंकि आपके काम का श्रेय कोई दूसरा ले सकता है।  लवमेट के लिये भी दिन खुशियां लेकर आयेगा। आप मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली आएगी।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपका दिन ऊर्जा से भरपूर रहेगा । आपको वाणी पर संयम रखना होगा। इस राशि के जो लोग डॉक्टर हैं वो नयी क्लीनिक की ओपनिंग कर सकते हैं। इसमें सहयोगियों का पूरा-पूरा साथ आपको मिलेगा। बिजनेस में आपको सकारात्मक परिणाम मिलने वाला है। आपकी कोशिशें अपनी छाप छोड़ी जाएंगी। जिसका आपको फायदा जरूर मिलेगा। इससे आर्थिक स्थिति काफी मजबूत बनेगी। इस राशि के छात्र किसी एकान्त जगह पर जाकर पढ़ाई करें, पढ़ाई में मन लगेगा।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आपका दिन खुशियां लेकर आया है। जो लोग राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हैं उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। जो लोग विदेश में उच्च शिक्षा के लिये जाने की सोच रहें हैं उन्हें किसी अच्छे कॉलेज में दाखिला मिल सकता है। मानसिक रूप से प्रसन्नता बनी रहेगी। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त होगी। यात्रा और निवेश लाभ देने वाले हैं। अपने भाई-बहनों के साथ किसी अच्छी जगह जाने का प्लान कर सकते है आपको रुपये पैसे के लेन-देन में सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपका दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला हैं। साइंस और रिसर्च की फिल्ड से जुड़े लोगो को कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। पुराने कामों का निपटारा करने के लिये दिन अच्छा रहेगा। लोग आपकी मदत के लिये भी तैयार रहेंगे। बड़ों का दिया हुआ सुझाव आपके बहुत काम आयेगा। लोगों का आपके उपर भरोसा बढ़ेगा। बिजनेस मामलों में आप सही ढंग से अपनी बात रख पायेंगे। नयी सहभागिता होने की उम्मीद है। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। किसी सरकारी अधिकारी का सहयोग आपको मिलेगा। जीवनसाथी के साथ चल रहा पुराना तनाव दूर हो जायेगा। पार्टनर के साथ रोमांटिक डिनर कर सकते हैं। रचनात्मक शौक आपको सुकून का एहसास कराएंगे। आपकी रचनाओं की लोग तारीफ करेंगे। व्यर्थ की बातों पर तनाव लेने की जरूरत नहीं है। इससे आपको मानसिक तौर पर दिक्कतों पर सामना करना पड़ सकता है। सरकारी ऑफिसों में फंसा हुआ काम आसानी से हो जायेगा।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*17 नवंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1278 – इंग्लैड़ में 680 यहूदियों को नकली मुद्रा रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया और इनमें से 293 को फाँसी पर लटका दिया गया।
1525 – मुग़ल शासक बाबर ने भारत को जीतने के मकसद से सिंध के रास्ते पांचवीं बार प्रवेश किया।
1558 – महारानी मैरी ट्यूदोर की मृत्यु के बाद एलिजाबेथ प्रथम ब्रिटेन की राजगद्दी पर बैठी।
1774 – फर्स्ट सिटी ट्रूप फिलाडेल्फिया सिटी कैवरली कार्पेन्टर के हॉल में बनाई गई। (फिलाडेल्फिया – सबसे पुरानी अमेरिकी सैन्य इकाई)
1810 – एंग्लो-स्वीडिश युद्ध (1810-12): स्वीडन ने यूनाइटेड किंगडम पर युद्ध की घोषणा की।
1811 – चिली के संस्थापक पिता जोस मिगुएल कैरेरा को चिली की सरकार के कार्यकारी जूनटा के अध्यक्ष के रूप में शपथ दिलाई गई।
1831 – इक्वाडोर और वेनेजुएला ग्रेटर कोलंबिया से अलग हुए।
1854 – मिस्र में सुवेज नहर कंपनी की स्थापना की गयी।
1858 – डेनवर में कोलोराडो शहर की स्थापना की गयी।
1869 – मिस्र में, सुएज नहर, लाल सागर के साथ भूमध्य सागर को जोड़ना , एक विस्तृत समारोह में उद्घाटन किया गया। यह नहर यूरोप को एशिया से जोड़ता है।  ( जिसको यातायात के लिए खोल दिया गया। )।
1869 – इंग्लैंड के जेम्स मूरी ने 13 हजार किलोमीटर लंबी पहली साइकिल रेस जीती।
1878 – इटली के अम्बर्टो प्रथम की हत्या का पहला प्रयास किया।
1880 – ब्रिटेन की पहली तीन महिला स्नातकों ने लंदन विश्वविद्यालय से कला-स्नातक की उपाधि प्राप्त की।
1918 – सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ हॉलैंड बनी।
1932 – तीसरे गोलमेज सम्मेलन की शुरुआत हुई।
1933 – अमेरिका ने सोवियत संघ को मान्यता देते हुए व्यापार के लिए सहमति दी।
1939 – नाजियों ने प्राग यूनिवर्सिटी में दाखिल होकर छात्रों को मौत के घाट उतार दिया था। उन बच्चों की याद में 17 नवंबर के दिन इंटरनेशनल स्टूडेंट डे मनाया जाता है।
1943 – मिस्र की राजधानी क़ाहेरा में इसी नाम की कॉन्फ़्रेन्सआरंभ हुई। जिसमें अत्यंत महत्वपूर्ण निर्णय लिये जिनमें से एक कोरिया की स्वतंत्रता थी।
1950 – 15 वर्षीय तेनजिग ग्यात्सो, 14वें दलाई लामा बने।
1966 – भारत की रीता फारिया ने मिस वर्ल्ड का खिताब जीता। मिस वर्ल्ड बनने वाली वह पहली एशियाई महिला थी।
1970 – सोवियत अंतरिक्ष यान ‘लुनाखोद-1’ चन्द्रतल पर उतरा।
1970 – रानी लक्ष्मीबाई का एक महत्त्वपूर्ण पत्र जो की उन्होंने ईस्ट इंडिया कंपनी के गवर्नर जनरल लॉर्ड डलहौज़ी को लिखा था लन्दन में ब्रिटिश लाइब्रेरी के आर्काइव्स में मिला ।
1982 – इराक़ में सद्दाम हुसैन के अत्याचारी शासन से जनता को छुटकारा दिलाने के लिए इस्लामी क्रान्ति की उच्च परिषद नामक संगठन का गठन हुआ।
1986 – फ़्रांसीसी कार कंपनी रेनॉ के प्रमुख ज्यॉर्जिस बेस की पेरिस में हत्या कर दी गई।
1993 – अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने उत्तरी अमेरिका मुक्त व्यापार समझौते (नाफ्टा) को मंजूरी दी।
1993 – नाईजीरिया के जनरल सानी अबाचा ने सैन्य तख्तापलट की कार्यवाही में अर्नेस्ट शोनेकन की सरकार को बर्खास्त किया।
1995 – ओसाका में एशिया प्रशांत आर्थिक संघ (एपेक) का सातवां शिखर सम्मेलन शुरू।
1997 – दक्षिणी मिस्र में 68 विदेशी सैलानी तब मारे गए जब चरमपंथियों ने सैलानियों की बस पर हमला किया।
1999 – अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस को यूनेस्को ने स्वीकृति दी।
2004- रामेश्वर ठाकुर उड़ीसा के राज्यपाल बने।
2005 – श्रीलंका में राष्ट्रपति चुनाव सम्पन्न।
2005 – इटली की संसद ने व्यापक संविधान संशोधनों को मंजूरी प्रदान की।
2005 – वोल्कर समिति के दस्तावेज उपलब्ध कराने का संयुक्त राष्ट्र पर दबाव बढ़ा।
2006 – अमेरिकी सीनेट ने भारत-अमेरिका परमाणु संधि को मंजूरी दी।
2007 – जाफना प्राय:द्वीप में श्रीलंकाई सेना से मुठभेड़ में 11 लिबरेशन टाइगर मारे गये।
2008 – जे. एस. डब्ल्यू स्टील लिमिटेड ने बेल्कारी में 220 करोड़ की लागत से इस्पात संयंत्र स्थापित करने के ब्रिटेन की सीबरफील्ड रीवे स्ट्रेक्चर के साथ में समझौता किया।
2008 – मालेगाँव ब्लास्ट की जाँच कर रही मुम्बई एटीएस ने अपने पूर्व के वक्तव्य को पलटते हुए कहा कि समझौता एक्सप्रेस ब्लास्ट में आरडीएक्स लेफ्टिनेंट कर्नल श्रीकान्त पुरोहित ने उपलब्ध नहीं कराये थे। मालेगाँव ब्लास्ट मामला सर्वोच्च न्यायालय में पहुँचा।
2008 – भारत ने दूसरे वन डे में इंग्लैण्ड को 54 रनों से हराया।
2008 – चन्द्रयान-1 की सफलता के बाद केन्द्र सरकार ने चन्द्रयान-2 की मंज़ूरी दी।
2009 – टी. एस. ठाकुर को उच्चतम न्यायालय का न्यायाधीश नियुक्त किया गया।
2012 – मिस्र के मेनफॉल्ट क्षेत्र के समीप एक रेल दुर्घटना में कम से कम 50 स्कूली छात्र मारे गये।
2013 – रूस के कजान हवाई अड्डे पर तातरस्तान एयरलाइंस के विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से 50 लोगों की मौत।
2019 – श्रीलंका में राष्‍ट्रपति चुनाव में गोटाबाया राजपक्ष विजयी।
2019 – उत्तर कोरिया के एतराज के बाद अमेरिका और दक्षिण कोरिया ने अपना संयुक्त सैन्य अभ्यास स्थगित किया।
2020 – डॉ. हर्षवर्धन ने सीएसआईआर – सीआईएमएफआर की प्लेटिनम जुबली स्थापना दिवस समारोह का उद्घाटन किया।
2020 – ऑस्‍ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्‍कॉट मॉरिसन जापान पहुंचे।
2021 – राष्ट्रपति श्री राम नाथ कोविंद ने हरियाणा में भिवानी जिले के आदर्श गांव सुई का दौरा किया।
2022 – महाराष्ट्र के बंसी गांव में 18 साल से छोटे बच्चों के लिए मोबाइल पर प्रतिबंध लगाया।
2022 – शरत कमल ITTF एथलीट आयोग के पहले भारतीय सदस्य बने।
2023 – ज़िम्बाब्वे ने हैजा के प्रकोप के कारण अपनी राजधानी हरारे में आपातकाल की घोषणा की।
2023 – पृथ्वी का सबसे गर्म दिन , यूरोपीय संघ की कोपरनिकस जलवायु परिवर्तन सेवा के अनुसार पहली बार वैश्विक औसत सतह का तापमान पूर्व-औद्योगिक स्तर से 2°C (2.06°C) अधिक हुआ।
2024 – नाइजीरिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना दूसरा सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कार – ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द नाइजर – प्रदान किया।

*17 नवंबर को जन्मे व्यक्ति👉*

1900 – पद्मजा नायडू – प्रसिद्ध भारतीय राजनीतिज्ञ श्रीमती सरोजिनी नायडू की पुत्री, जिन्होंने अपना सारा जीवन भारत के हितों के लिए समर्पित कर दिया था।
1960 – अलका साराओगी – कलिकथा भाया बाइपास, शेष कादंबरी की  लेखिका (कन्फर्म नहीं )।

*17 नवंबर को हुए निधन👉*

1928 – लाठी चार्ज में घायल होने के बाद स्वतंत्रता सेनानी लाला लाजपत राय का निधन हुआ।
1962 – राइफलमैन जसवंत सिंह रावत, एमवीसी भारतीय सैनिक थे(महावीर चक्र सम्मानित)।
2007 – आस्कर विजेता पीटर जीनर का निधन।
2008 – डार्विन डेंगदोह पुघ – उत्तर-पूर्वी भारत में मेघालय राज्य के दूसरे मुख्यमंत्री।
2012 – कार्टून के स्केच से लेकर सियासत के मैदान में अपनी सशक्त पहचान बनाने वाले शिवसेना के संस्थापक बाल ठाकरे का निधन हुआ।
2015 – अशोक सिंघल – हिन्दू संगठन विश्व हिन्दू परिषद के २० वर्षों तक अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष थे।
2016 – श्रीनिवास कुमार सिन्हा – भारतीय सैन्य अधिकारी तथा असम, जम्मू-कश्मीर और अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल थे।
2018 – ब्रिगेडियर कुलदीप सिंह चांदपुरी एमवीसी , वीएसएम – एक सम्मानित भारतीय सेना अधिकारी थे (महावीर चक्र सम्मानित)।
2020 – हिंदी और भोजपुरी फिल्मों के डायरेक्टर मोहनजी प्रसाद का निधन।
2022 – पंजाब और हरियाणा की प्रसिद्ध अभिनेत्री दलजीत कौर (69) का निधन हुआ।
2023 – भारतीय कला समीक्षक , कला इतिहासकार और अहमदाबाद के साराभाई फाउंडेशन के उपाध्यक्ष बृजिंदर नाथ गोस्वामी (90) का निधन हुआ।
2023 – नैशविले के संगीतकार और गीतकार अबे स्टोकलासा (38) का निधन हुआ।
2023 – आयरिश संगीत रचयिता सोइर्स बॉडली (90) का निधन हुआ।

*17 नवंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🌟 श्री दासगणु महाराज पुण्यतिथि (पंढरपूर , मार्गशीर्ष कृष्ण त्रयोदशी)।
🌟 श्री ज्ञानेश्वर महाराज समाधि उत्सव (आळंदी , मार्गशीर्ष कृष्ण त्रयोदशी)।
🌟 श्री लाला लाजपतराय बलिदान दिवस।
🌟 श्री बाल ठाकरे स्मृति दिवस।
🌟 राइफलमैन जसवंत सिंह रावत शहीदी दिवस।
🌟 श्री डार्विन डेंगदोह पुघ स्मृति दिवस।
🌟 राष्ट्रीय मिर्गी दिवस (कन्फर्म कर लें 18 नवम्बर का भी वर्णन मिलता है)।
🌟 अन्तरराष्ट्रीय छात्र दिवस / International Students Day अथवा ‘अन्तरराष्ट्रीय छात्र एकजुटता दिवस’।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_*  हो जी ।🌻

*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*

Related Articles

Back to top button