हरियाणा

पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर संजय भाटिया फिर से बनेंगे दिव्यांग खिलाडिय़ों की आवाज

भिवानी, (ब्यूरो): हरियाणा की माटी से निकले और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी पहचान बनाने वाले पूर्व क्रिकेटर संजय भाटिया एक बार फिर दिव्यांग क्रिकेट खिलाडिय़ों के साथ कंदे से कंधा मिलाकर चलने को तैयार है।कुछ समय तक व्यक्तिगत कारणों के चलते दिव्यांग क्रिकेट गतिविधियों से दूर रहे संजय भाटिया अब डिफरेंटली एबल्ड क्रिकेट स्पोर्टस एसोसिएशन ऑफ हरियाणा के चीफ पैटर्न के रूप मे सक्रिय भूमिका निभाएंगे। संजय भाटिया,जो कि न केवल एक अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी रहे हैं, बल्कि हरियाणा की शान और समाज सेवा के मामलों में भी एक बड़ा नाम है,अभिव्यंग खिलाडिय़ों के हौंसले को नई उड़ान देंगे। क्रिकेट के मैदान पर कुछ अलग ही जज्बा और हौंसला देखने को मिलेगा अब चंडीगढ़,जम्मू कश्मीर और मेजबान हरियाणा की दिव्यांग
क्रिकेट टीम 4 और 5 अक्टूबर को अंतिल क्रिकेट एकेडमी सोनीपत के मैदान पर एक दूसरे से भिड़ेंगी। इस दो दिवसीय टी 20 क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन पी.सी.सी.ए.आई और डी.ए.सी.एस.ए हरियाणा के संयुक्त बैनर तले किया जा रहा है। प्रतियोगिता के मुख्य संयोजक अंतिल क्रिकेट एकेडमी सोनीपत और केसरी न्यूट्रीशन के संस्थापक कृष्ण मलिक होगें। विजेता टीम को ट्रॉफी और 31 उप विजेता टीमों को 21 हजार रुपए की राशि संजय भाटिया फरीदाबाद द्वारा दी जाएगी और विशेष सम्मान प्रधान किया जाएगा। यह जानकारी राज कुमार सुनसुना महा सचिव डिफरेंटली एबल्ड क्रिकेट स्पोर्टस एसोसिएशन ऑफ हरियाणा ओर सुरेन्द्र कुमार खटक ने साझा की। हरियाणा में संजय भाटिया अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर के पुन: सक्रिय होने पर हरियाणा दिव्यांग क्रिकेट को नया आयाम व नई प्रेरणा मिलेगी हरियाणा के दिव्यांग क्रिकेट खिलाडिय़ों को इनके अनुभव और मार्गदर्शन से न केवल तकनीकी ज्ञान मिलेगा बल्कि मानसिक, सामाजिक और आर्थिक संबल भी मिलेगा। संजय भाटिया ने कहा कि दिव्यांग क्रिकेट खिलाड़ी किसी से कम नहीं है इनमें खेल का जनून,समर्पण और देशभक्ति का जजबा कूट कूट कर भरा हुआ है दिव्यांग परिवार का पुन: हिस्सा बनकरअपने आप में गौरवान्वित महसूस करता हूं और हर संभव सहयोगकरण का वादा करता हूं हरियाणा दिव्यांग क्रिकेट टीम को कृष्ण मलिक कोच के रूप मे मिला है।

Related Articles

Back to top button