पञ्चांग एवं राशिफल, मंगलवार, दिनांक 30 दिसम्बर 2025
किसका होगा भाग्योदय, किस राशि पर छायेंगे मुसीबत के बादल, जानिए अभी.... इतिहास की 30 दिसम्बर 2024 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल, मंगलवार, दिनांक 30 दिसम्बर 2025

🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*
*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
*📝आज दिनांक 👉*
*📜 30 दिसम्बर 2025*
*मंगलवार*
*🏚नई दिल्ली अनुसार🏚*
*🇮🇳शक सम्वत-* 1947
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082
*🇮🇳मास-* पौष
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* दशमी – 07:53 तक
*🗒पश्चात्-* एकादशी – 29:02 तक (यानी अगले दिन सूर्योदय से पहले 05:02 तक)
*🌠नक्षत्र-* भरणी – 27:59 तक
*🌠पश्चात्-* कृत्तिका
*💫करण-* गर – 07:53 तक
*💫पश्चात्-* वणिज
*✨योग-* सिद्ध – 25:01 तक
*✨पश्चात्-* साध्य
*🌅सूर्योदय-* 07:13
*🌄सूर्यास्त-* 17:33
*🌙चन्द्रोदय-* 13:33
*🌛चन्द्रराशि-* मेष – दिनरात
*🌞सूर्यायण –* उत्तरायण
*💡अभिजित-* 12:02 से 12:44
*🤖राहुकाल-* 14:58 से 16:16
*🎑ऋतु-* शिशिर
*⏳दिशाशूल-* उत्तर
*✍विशेष👉*
*_🔅आज मंगलवार को 👉 पौष सुदी दशमी 07:53 तक पश्चात् एकादशी 29:02 तक (यानी अगले दिन सूर्योदय से पहले 05:02 तक) , पुत्रदा एकादशी व्रत (स्मार्त यानी गृहस्थी आदि के लिए) , शाम्ब दशमी व सूर्य पूजा (उड़ीसा) , श्री श्याम बाबा जागरण , विघ्नकारक भद्रा 18:26 से 29:01 तक , सर्वदोषनाशक रवियोग 27:59 तक , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग 27:59 से ,दैनिक जगत क्रान्ति जीन्द हरियाणा / दिल्ली , भगवान श्री शान्तिनाथ जी ज्ञानकल्याणक (जैन , पौष शुक्ल दशमी) , श्री गणेश दत्तात्रेय सहस्रबुद्धे उर्फ दासगणू महाराज जयन्ती (पौष शुक्ल एकादशी) , श्री तैलंग स्वामी की 419वीं जन्म वर्षगाँठ (पौष शुक्ल एकादशी) , भगवान अजितनाथ जी ज्ञान कल्याणक (जैन , पौष शुक्ल एकादशी) , उर्स मेला पूर्ण (अजमेर) , शरद् उत्सव पूर्ण (माउंट आबू) , श्री रमण महर्षि जयन्ती , वैज्ञानिक श्री विक्रम साराभाई स्मृति दिवस व स्वतंत्रता सेनानी श्री यू किंग नंगबाह पुण्यतिथि (163वीं)।_*
*_🔅कल बुधवार को 👉 पौष सुदी द्वादशी 25:50 तक पश्चात् त्रयोदशी शुरु , एकादशी तिथि का क्षय , पुत्रदा / वैकुण्ठ एकादशी व्रत (वैष्णव अर्थात् साधु संन्यासी आदि के लिए)।_*
*🎯आज की वाणी👉*
🌹
*पूजनीया महाभागाः*
*पुण्याश्च गृहदीप्तयः ।*
*स्त्रियः श्रियो गृहस्योक्तास्-*
*तस्माद् रक्ष्या विशेषतः।।*
★महाभारतम् उद्योगपर्व ३८-११
*अर्थात्👉*
_स्त्रियाँ घर की लक्ष्मी कही गई हैं। ये अत्यन्त सौभाग्यशालिनी, आदर के योग्य, पवित्र तथा घर की शोभा हैं, अतः इनकी विशेषरूप से रक्षा करनी चाहिए।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*30 दिसम्बर 2025 , मंगलवार*
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा । पारिवारिक जीवन में चल रहे कुछ महत्वपूर्ण कार्य आज पूरे होंगे। अपना व्यवहार सकारात्मक बनाए रखें। भविष्य के लिये बनायी योजनाओं पर भी कुछ सोच-विचार करेंगे। आज आपको अपने उद्देश्यों को प्राप्त करने में मदद भी मिलेगी। जीवन में अपने परिवार, दोस्तों और जीवनसाथी की भूमिका को पहचानेंगे। आपके स्वभाव में संयम और धीरज बना रहेगा, जिसके कारण आप अपनी सभी समस्याओं का हल आसानी से ढूंढ लेंगे। व्यापार को बढ़ाने के नये तरीके आपके सामने आयेंगे। स्वास्थ्य सुधार होगा।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी ,वु , वे, वो)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा और व्यापार के लिए फायदेमंद रहेगा। निवेश से जुड़े कुछ बेहतर मौके आपको मिल सकते हैं। दिन योजना बनाने और फैसला लेने के लिए बहुत अच्छा है। अपना पूरा ध्यान अपनी जिमेदारियों पर रखें। हर काम इमानदारी से पूरा करने की कोशिश करें, आपको सफलता जरूर हासिल होगी। अगर किसी को प्रपोज़ करना चाह रहे हैं तो कर सकते है, आपकी किस्मत आपका साथ जरूर देगी। बेरोजगारों को रोजगार मिलने के योग है। आप दूसरों की परेशानियों को समझने की कोशिश करेंगे।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपका दिन खुशियों भरा रहेगा। आपका मन नये कार्यो को सीखने में लगेगा। बिजनेस में दो गुना वृद्धि होने के योग बन रहे हैं। अपने कामकाज को पूरी सावधानी से करें, साथ ही दूसरों की हर संभव मदद करें। आपकी आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। लवमेट के लिए दिन अच्छा रहेगा। जीवनसाथी से कार्यों में सहयोग मिलेगा। स्टूडेंट्स के लिए समय ठीक रहेगा। अपने गुस्से पर काबू रखे और बिना वजह विवादों में फंसने से बचें।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका दिन समान्य रहने वाला है। आप अपनी सोच को सकारात्मक रखें। जॉब स्विच करने का मन बना सकते हैं, इसके लिए आपको अच्छे ऑप्शन भी मिलेंगे। महिलाएं घर के पुराने कामकाज निपटाने में सफल रहेंगी। रुठे हुए साथी को मनाने के लिए उसे मनपसंद गिफ्ट देंगे। कोई भी फैसला सोच–समझकर लें। किसी काम में जल्दबाजी करने से आपको नुकसान हो सकता है। अपने स्वास्थ्य पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। जिससे भी मिलेंगे वह व्यक्ति आपसे प्रभावित होगा। बिजनेस में परिवार से सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र पर अपनी वाणी पर संयम बनाए रखें। अपने करियर को लेकर मन में दुविधा होगी, लेकिन जल्द ही वह सॉल्व भी हो जायेगी। आपका स्वास्थ्य पहले से ठीक रहेगा, ड्राई फूड खाएं। आप बच्चों के साथ गेम खेल कर समय बिताएंगे। दाम्पत्य जीवन में पहले से चल रहे विवाद से राहत मिलेगी। आपको अपने खर्चों पर कंट्रोल रखने की जरूरत है।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आपका मन घर और ऑफिस की दुनिया से बाहर निकल कर प्रकृति का आनंद लेने का करेगा। आर्थिक रूप से पुरानी बहुमूल्य चीज़ों के मोल-भाव पर लाभ होगा। अपने अधूरे कार्यों को पूरा करने के लिए दिन अच्छा है। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आपका आत्मबल आपके लिये सफलता की कुंजी साबित होगा। प्रशासन सम्बन्धी काम करवाने के लिए आपको थोड़ा धैर्य से काम लेना होगा। यदि छात्र किसी नये पाठ्यक्रम में प्रवेश लेना चाहते हैं तो दिन अनुकूल है। बच्चों की कामयाबी पर आप गर्व महसूस करेंगे। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। भाई-बहनों का सहयोग मिलता रहेगा।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपका दिन अनुकूल रहेगा । आपके मन में नए-नए विचार आएंगे। आप कुछ ज्यादा ही जोश में रहेंगे। आपके बनाए प्लान में कोई बदलाव हो सकता है। बिजनेस में कुछ नया करने की इच्छा होगी। दिल की बजाय दिमाग से काम लें। व्यापार में आर्थिक लाभ होने से कर्ज से छुटकारा मिलेगा। ऑफिस में आपका प्रमोशन होने के चांस बन रहे हैं। परिवार वालों के साथ समय बिताने से घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। संगीत से जुड़े लोगों को दिन अच्छा है, समाज में नाम रोशन होगा।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा । प्रॉपर्टी में निवेश के लिए दिन अच्छा है। बड़े-बुजुर्गों की सलाह आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगी। समाज कल्याण की तरफ भी आपका रुझान होगा। शत्रु आपको हराने का प्रयास करेंगे, लेकिन आपके सम्मुख ठहर नहीं सकेंगे। नौकरी कर रहे लोगों को विशेष सफलता हासिल होगी ऑफिस में किसी बड़े अधिकारी का सहयोग मिलेगा। व्यापारियों को आय के नए स्त्रोत मिलेंगे। अचानक से आपके किसी पुराने मित्र का फोन आ सकता है। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आपका दिन आज उत्तम रहेगा। आपका रुझान अध्यात्म की तरफ ज्यादा रहेगा। आप घर पर परिवरवालों के साथ धार्मिक कार्यों का आयोजन करेंगे। राजनीतिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। पड़ोसियों के बीच आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। शिक्षा प्रतियोगिता में आपको सफलता मिलेगी। साइंस से जुड़े छात्रों के लिए दिन अच्छा है। माता के साथ रिश्तों में मजबूती आयेगी। बिजनेस में पिता को सहयोग करेंगे। खानपान और जीवनशैली पर विशेष ध्यान दिये जाने की आवश्यकता है।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आपका दिन बेहतर रहेगा। कार्यस्थल पर वरिष्ठ अधिकारी आपके काम की तारीफ करेंगे। आपकी सैलरी में बढ़ोत्तरी हो सकती है, जिससे आपका मन पुरे दिन प्रसन्न रहेगा। अपने सीनियर्स के प्रति अच्छा व्यवहार बनाए रखें। छात्रों के लिए भी दिन अनुकूल रहने वाला है। आपके अच्छे प्रदर्शन का प्रभाव आपके करियर पर स्पष्ट रूप से दिखाई देगा। आपके व्यापार में फायदे के आसार नजर आ रहे हैं। धन लाभ से आप अपने रुके हुए काम पूरे करेंगे। आपके काम अपने आप बनते चले जायेंगे।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। सामाजिक कार्यों में अपना योगदान देंगे। कार्यक्षेत्र में उम्मीद के अनुसार कामयाबी हासिल होगी। आपकी बात अपने बेस्ट फ्रेंड से हो सकती है। पारिवारिक मामलों में किसी बात को लेकर जीवनसाथी से वार्तालाप हो सकती है। दिन दूर की यात्रा करने से बचें। बिजनेस में निवेश के लिए सही समय की प्रतीक्षा करें। सरकारी एग्जाम की तैयारी करने वालों के लिए आज का दिन अच्छा है। आपकी सेहत अच्छी रहेगी।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन आपके लिए उत्साहपूर्वक रहेगा। घर पर किसी धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन करेंगे। संतान की करियर के लिए मन में चिंताएं बनी रहेगी। दोस्तों के साथ बाहर मौसम का लुफ्त उठा सकते है। पूरा दिन इंज्वाय से भरा रहेगा। सरकारी ऑफिस में काम को लेकर बॉस आपकी तारीफ कर सकते हैं, हो सकता है आपका प्रमोशन भी कर दें। नए पुराने लोगों के साथ संपर्क बनेगा। जिसका फायदा आपको भविष्य में मिलेगा। मन चंचल / जिज्ञासु रहेगा। स्वास्थ्य लाभ होगा।
🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*30 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*
1687 – भारत – एक चार्टर जारी किया जिसमें जन प्रतिनिधि शासन की स्थापना, सुचारू न्यायिक पद्धति का विकास और करारोपण अधिकारों का उल्लेख किया गया। इस चार्टर के अन्तर्गत मद्रास का पहला नगर निगम स्थापित किया गया था।
1703 – जापान की राजधानी टोक्यो में भूकंप से 37 हजार लोगों की मौत।
1731- पहला यूएस अमेरिकी संगीत कार्यक्रम बोस्टन के पीटर पेल्हाम में शुरू किया गया।
1803 – ब्रिटेन की ईस्ट इंडिया कंपनी ने दिल्ली, आगरा तथा भरूच पर नियंत्रण किया।
1853 – गोडसेन खरीद: दक्षिण पश्चिम में रेल भवन की सुविधा के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका ने मैक्सिको से लगभग 77,000 किमी 2 (29,600 वर्ग मील) भूमि खरीदा।
1861 – अमेरिकी बैंक ने सोने के ऊपर भुगतान बंद किया।
1870 – स्पेन के प्रधान मंत्री की हत्या कर दी गयी।
1873 – अमेरिका के न्यूयार्क में माप तौल के लिए मेट्रोलाॅजिकल सोसायटी का गठन।
1880 – ट्रांसवाल एक गणतंत्र राज्य घोषित करने के बाद पॉल क्रूगर आईसीटी इसके पहले राष्ट्रपति बने।
1893 – रूस और फ्रांस ने सैन्य समझौते पर हस्ताक्षर किये।
1904 – पूर्वी बोस्टन सुरंग को खोला गया।
1906 – अखिल भारतीय मुस्लीम लीग की स्थापना ढाका (अब बंगलादेश) में हुई।
1922 – रूस की राजधानी मास्को के बोलशोई थियेटर से सोवियत संघ के निर्माण की औपचारिक रूप से घोषणा की गयी।
1935 – इटली के लड़ाकू विमानों के हमले में अफ्रीकी देश इथोपिया स्थित स्वीडन की रेड क्रास इकाई ध्वस्त।
1938 – वीके जोरिकिन ने इलेक्ट्रॉनिक टेलीविजन सिस्टम का पेटेंट कराया।
1943 – स्वतंत्रता सेनानी सुभाष चंद्र बोस ने पोर्ट ब्लेयर में भारत की आजादी का झंडा लहराया।
1947 – रोमानिया के नरेश के त्यागपत्र के साथ ही इस देश में राजशाही शासन व्यवस्था का अंत हुआ और लोकतंत्र की स्थापना हुई।
1949 – भारत ने चीन को मान्यता दी।
1975 – अफ्रीकी देश मेडागास्कर में संविधान प्रभावी हुआ।
1979 – पश्चिमी अफ्रीकी देश टोगो ने संविधान अंगीकार किया।
1993 – वेटिकन ने इजरायल को मान्यता दी।
1996 – ग्वाटेमाला में गत 36 वर्षों से चला आ रहा गृहयुद्ध समाप्त।
2000 – जनरल उमर-इल बशील दोबारा सूडान के राष्ट्रपति चुने गये, कोलंबिया विश्व का सबसे हिंसक एवं ख़तरनाक देश घोषित।
2001 – लश्कर-ए-तोइबा का संस्थापक प्रमुख हफ़ीज मोहम्मद पाकिस्तान में गिरफ़्तार; महमूद अजहर जेल भेजे गए।
2002 – आस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड से चौथा एशेज टेस्ट जीता।
2003 – आस्ट्रेलिया ने भारत से मेलबर्न टेस्ट 9 विकेट से जीता।
2006 – इराक के पूर्व कथित तानाशाह सद्दाम हुसैन को फ़ाँसी दी गई।
2007 – स्वर्गीय बेनजीर भुट्टो के पुत्र बिलावल को पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी का चेयरमैन चुना गया।
2008 – सूर्यशेख गांगुली ने 46वीं राष्ट्रीय ए शतरंज चैम्पियनशिप का ख़िताब जीता।
2012 – पाकिस्तान के बलूचिस्तान में आत्मघाती हमले में 19 की मौत।
2019 – सेनाध्यक्ष जनरल बिपिन रावत को देश का पहला चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) नियुक्त किया गया।
2019 – रेलवे ने आरपीएफ का नाम बदलकर भारतीय रेलवे सुरक्षा बल सेवा किया।
2019 – रूस और यूक्रेन ने गैस समझौते पर हस्ताक्षर किये।
2020 – प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 34वीं प्रगति बैठक की अध्यक्षता की।
2020 – डीआरडीओ ने भारतीय नौसेना के साथ गोवा तट से कुछ दूर समुद्र में आकाश से सतह पर उतारे जा सकने वाले कंटेनर ‘सहायक-एनजी’ का पहला सफल उड़ान परीक्षण सम्पन्न किया।
2020 – दक्षिण सीरिया में एक बस पर हुये आतंकवादी हमले में कम से कम 28 यात्रियों की मौत हुई।
2020 – यमन के अदन हवाई अड्डे पर विस्फोट के कारण कम से कम 22 लोगों की मौत व करीब 50 लोग घायल हुए।
2021 – भारतीय वैज्ञानिकों ने अंतरिक्ष और रक्षा अनुप्रयोगों के लिए उपयोगी उच्च-प्रदर्शन वाला ट्रांजिस्टर मॉडल व सर्किट तैयार किए।
2022 – भारतीय तटरक्षक बल ने दस बहु उद्देश्यीय ड्रोन का पहला अनुबंध पूरा किया।
2022 – मेक्सिको में बस पलटने से 15 लोगों की मौत व 47 घायल हुए।
2023 – पीएम मोदी ने अयोध्या में ₹15000 करोड़ से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।
2023 – कर्तव्य पथ पर अपना सम्मान छोड़ विनेश फोगाट ने अर्जुन अवॉर्ड लौटाया।
2023 – यूक्रेन के हमले में रूस में दो बच्चों सहित 20 लोगों की मौत, 111 घायल हुए।
2024 – ISRO ने अपने स्पेस डॉकिंग एक्सपेरिमेंट (SpaDeX) मिशन को सफलतापूर्वक लॉन्च करके इतिहास रचा।
*30 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति👉*
1865 – रुडयार्ड किपलिंग – एक ब्रिटिश लेखक और कवि थे।
1879 – रमण महर्षि – बीसवीं सदी के महान् संत और समाज सेवक।
1902 – आचार्य रघुवीर – महान भाषाविद, विद्वान्, नेता तथा भारतीय धरोहर के मनीषी थे।
1922 – भारत के युवा बैडमिंटन खिलाड़ी सौरभ वर्मा का जन्म हुआ।
1923 – प्रकाशवीर शास्त्री – संसद के लोकसभा सदस्य और संस्कृत के विद्वान् साथ ही आर्य समाज के नेता के रूप में भी प्रसिद्ध।
1935 – मैनुअल आरों – प्रथम भारतीय शतरंज मास्टर।
1944 – वेद प्रताप वैदिक – भारत के प्रसिद्ध राजनैतिक विश्लेषक, वरिष्ठ पत्रकार और हिन्दी प्रेमी।
1950 – हनुमप्पा सुदर्शन- प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता।
*30 दिसंबर को हुए निधन👉*
1706 – पुडुचेरी के संस्थापक व भारत में फ्रांसिसी उपनिवेश के पहले गवर्नर जनरल मार्टिन का निधन हुआ।
1862 – यू किंग नंगबाह – ब्रिटिश शासन के खिलाफ विद्रोह का नेतृत्व करने के लिए, पश्चिम जयंतिया हिल्स जिले के जोवाइ शहर में सार्वजनिक रूप से फांसी दी गई थी।
1968 – ट्रीगवी ली – प्रसिद्ध मजदूर नेता, राजकीय अधिकारी, नॉर्वीयन राजनीतिज्ञ तथा जानेमाने लेखक थे।
1971 – जाने माने वैज्ञानिक विक्रम साराभाई का त्रिवेन्द्रम में निधन हुआ।
1975 – दुष्यंत कुमार, हिन्दी के कवि और ग़ज़लकार।
1990 – रघुवीर सहाय, हिन्दी के साहित्यकार व पत्रकार।
2009 – राजेन्द्र अवस्थी – भारत के प्रसिद्ध साहित्यकार, पत्रकार और ‘कादम्बिनी पत्रिका’ के सम्पादक।
2010 – वेटाथ बालकृष्ण अरदी – भारत के सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश थे।
2014 – जे. बी. मोरायश – कोंकणी भाषा के कवि व लेखक थे (कन्फर्म नहीं)।
2015 – मंगेश के. पाडगाँवकर – मराठी भाषा के विख्यात साहित्यकार ।
2018 – मृणाल सेन – भारत के प्रसिद्ध फ़िल्म निर्माता व निर्देशक।
2019 – नगालैंड विधानसभा के अध्यक्ष विखो-ओ योशू का मुंबई में निधन।
2022 – प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की मां हीरा बा (100) का निधन हुआ।
2023 – बाफ्टा पुरस्कार, गोल्डन ग्लोब पुरस्कार व प्राइमटाइम एमी पुरस्कार विजेता अंग्रेजी अभिनेता थॉमस जेफ्री विल्किंसन (75) का निधन हुआ।
2024 – आणविक मशीनों के विकास में अपने योगदान के लिए नोबेल पुरस्कार से सम्मानित स्कॉटिश-अमेरिकी रसायनज्ञ फ्रेजर स्टोडार्ट (82) का निधन हुआ।
*30 दिसंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*
🌟 भगवान श्री शान्तिनाथ जी ज्ञानकल्याणक (जैन , पौष शुक्ल दशमी)।
🌟 श्री गणेश दत्तात्रेय सहस्रबुद्धे उर्फ दासगणू महाराज जयन्ती (पौष शुक्ल एकादशी)।
🌟 श्री तैलंग स्वामी की 419वीं जन्म वर्षगाँठ (पौष शुक्ल एकादशी)।
🌟 भगवान अजितनाथ जी ज्ञान कल्याणक (जैन , पौष शुक्ल एकादशी)।
🌟 उर्स मेला पूर्ण (अजमेर)।
🌟 शरद् उत्सव पूर्ण (माउंट आबू)।
🌟 श्री रमण महर्षि जयन्ती।
🌟 वैज्ञानिक श्री विक्रम साराभाई स्मृति दिवस।
🌟 स्वतंत्रता सेनानी श्री यू किंग नंगबाह पुण्यतिथि (163वीं)।
*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*
🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*


