राशिफल एवं पंचाग

पञ्चांग एवं राशिफल, बुधवार, दिनांक 09 जुलाई 2025

किसका होगा भाग्योदय, किस राशि पर छायेंगे मुसीबत के बादल, जानिए अभी.... इतिहास की 9 जुलाई 2024 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल, बुधवार, दिनांक 9 जुलाई 2025

🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*

     *📝आज दिनांक 👉*
*📜 09 जुलाई 2025*
*बुधवार*
*🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1947
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082
*🇮🇳मास-* आषाढ़
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* चतुर्दशी – 25:39 तक
*🗒पश्चात्-* पूर्णिमा
*🌠नक्षत्र-* मूल – 28:50 तक
*🌠पश्चात्-* पूर्वाषाढ़ा
*💫करण-* गर – 13:13 तक
*💫पश्चात्-* वणिज
*✨योग-* ब्रह्म – 22:08  तक
*✨पश्चात्-* एन्द्र
*🌅सूर्योदय-* 05:29
*🌄सूर्यास्त-* 19:22
*🌙चन्द्रोदय-* 18:27
*🌛चन्द्रराशि-* धनु – दिनरात
*🌞सूर्यायण –* दक्षिणायन
*🌞गोल-* उत्तरगोल
*💡अभिजित-* कोई नहीं
*🤖राहुकाल-* 12:26 से 14:10
*🎑ऋतु-* वर्षा
*⏳दिशाशूल-* उत्तर

*✍विशेष👉*

*_🔅आज बुधवार को 👉आषाढ़ सुदी चतुर्दशी 25:39 तक पश्चात् पूर्णिमा शुरु , सर्वदोषनाशक रवियोग 28:50 तक , ज्वालामुखी योग सूर्योदय से 28:50 तक , विघ्नकारक भद्रा 25:36 से , मूल संज्ञक नक्षत्र 28:50 तक , शिव शयन चतुर्दशी (उ.) , सांयकाल चतुर्दशी में शिव शयनोत्सव , कर्मनिर्जरा व्रत (जैन) , चौमासी चौदस  / चातुर्मास प्रारम्भ (जैन) , दैनिक जगत क्रान्ति जीन्द हरियाणा/ दिल्ली, मेला श्री ज्वालामुखी प्रा. (काश्मीर) , ऐलक श्री सिद्धान्त सागर जी ऐलक दीक्षा (जैन) , साईबाबा उत्सव प्रारंभ (शिरडी ) , अभिनेता श्री संजीव कुमार जयन्ती , अभिनेता श्री गुरु दत्त जयन्ती व राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस।_*
*_🔅कल गुरुवार को 👉 आषाढ़ सुदी पूर्णिमा 26:08 तक पश्चात् प्रतिपदा शुरु , स्नान – दान – व्रतादि की पूर्वाषाढ़ा नक्षत्रयुता आषाढ़ी पूर्णिमा , गुरु पूर्णिमा , श्री सत्यनारायण व्रत , पूर्णिमा व्रत।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*पुत्रस्य   मातापितरौ*
*यस्य  रुष्टावुभावपि ।*
*गुर्वपध्यानतः सोऽपि*
*मृतो जायति गर्दभः ॥ ६०॥*
★ महाभारत अनुशासनपर्व १११
*अर्थात् 👉*
_जिस पुत्र के ऊपर माता और पिता दोनों ही रुष्ट होते हैं, वह गुरुजनों के अनिष्टचिन्तन के कारण मृत्यु के बाद गदहा (गधा) होता है।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*09 जुलाई 2025 , बुधवार*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका मन आनंदित रहेगा। जो लोग कपड़े का बिजनेस करते है आपको उम्मीद से ज्यादा लाभ मिल सकता है। लम्बे समय से चली आ रही स्वास्थ संबंधी समस्याओं में सुधार होगा। इंजीनियरिंग कर रहे छात्रों को किसी अच्छी कंपनी से जॉब के लिए कॉल आ सकता है। आपको कुछ नया करने का मौका मिल सकता है। दोस्तों से मुलाकात होगी। व्यस्त रहने से थकान महसूस हो सकती है। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। स्वास्थ्य लाभ होगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आज आपका दिन मनोनुकूल रहेगा तथा आप चिंतामुक्त रहेंगे। जो लोग जूतों का बिजनेस करते है उनके बिज़नेस का विस्तार हो सकता है। जो छात्र कॉमर्स फील्ड से है उन्हें कुछ नया सीखने को मिलेगा। आपके शिक्षक भी आपसे खुश रहेंगे। इस राशि के जो लोग सरकारी नौकरी में हैं उन्हें कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है, जिससे आर्थिक लाभ होने की ज्यादा संभावना है। सारी परेशानिया दूर होंगी, परिवार के साथ समय बिता सकते है।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। व्यापारी वर्ग के लोगों को आर्थिक लाभ होने के योग बनते दिख रहे है, किसी नयी डील में पैसा लगाने से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह ले सकते हैं। घर के कार्यों में बड़ों का सहयोग प्राप्त होगा। इस राशि के शिक्षकों को पदोन्नति भी मिल सकती है। जीवनसाथी से रिश्ता मजबूत होगा। इस राशि के जो लोग वाहन खरीदना चाहते है उनके लिए दिन उत्तम है।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका दिन बढिया रहेगा। बड़ों की सलाह लेने से बिगड़ा हुआ काम भी बन सकता है। विवाहित लोगों को दांपत्य जीवन का सुख प्राप्त होगा। युवाओं के लिए सफलता के नए दरवाजे खुलेंगे। बच्चों के साथ ज्यादा समय बिताने का मौका मिलेगा। जो लोग लोहे का बिज़नेस करते है उनके व्यापार का विस्तार होगा। आपके स्वास्थ में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। बदलते मौसम का ध्यान रखने की जरुरत है। मुश्किलों का अंत होगा।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपका दिन बहुत अच्छा रहेगा। आप अपने सोचे हुये कार्यो को जल्दी पूरा कर लेंगे। जो लोग वकालत कर रहे है उनको कोई बड़ा केस मिल सकता है। आपको बड़े भाई का सहयोग मिलेगा। महिलाओें के घर के काम समय से पूरे हो जायेंगे, जिससे उन्हे राहत मिलेगी। माता-पिता के आशीर्वाद से किये गये कार्यों में सफलता मिलेगी। अपनी वाणी पर संयम रखें, किसी के बीच में बोलने से बचना होगा।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। जो लोग राजनीति में हैं उन्हें कोई बड़ा पद दिया जा सकता है। लोगों के बीच आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। छोटे स्तर पर व्यापार करने वालों को उम्मीद से अधिक धन लाभ होगा। प्रेमियों के लिये दिन रिश्तों में मिठास दिलाने वाला रहेगा। साथी के साथ अच्छा समय बिता सकते है। जो लोग प्रॉपर्टी का काम करते है किसी अच्छी जमीन में पैसा लगा सकते है जिससे उन्हें लाभ होगा।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपका दिन सामान्य रहने वाला है। जो लोग बिजनेसमैन हैं उन्हें आर्थिक उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। अगर लम्बे समय से किसी बात को लेकर परेशान हैं तो उसे पार्टनर के साथ शेयर कर सकते हैं। मन को शांति मिलेगी। पैसों से जुड़े लेन-देन करने से बचना होगा। किसी को बिना सोचे-समझे पैसा उधार देनें से बचें। छात्रों को शिक्षकों का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे पढ़ाई में मन लगेगा। कुल मिलकर आपका दिन सुखमय रहेगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपका दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। आपके रुके हुए काम पूरे होंगे। जो लोग थियेटर और फिल्म लाइन में काम करते है आज उन्हें नई उपलब्धियाँ प्राप्त हो सकती हैं। विवाह योग्य पुरुषों के लिए कोई अच्छा रिश्ता आ सकता है। आपको कोई प्रेम प्रस्ताव भी मिल सकता है। इस राशि के जो लोग प्राइवेट जॉब करते हैं उनको उच्च अधिकारी से तारीफ मिलेगी और नौकरी में प्रमोशन भी मिल सकता है। बच्चों के साथ शाम को खेलने में थोड़ा समय बिता सकते हैं।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। हर किसी को साथ लेकर चलने का प्रयास करेंगे। जो लोग वकील है आपको किसी पुराने केस में सफलता प्राप्त हो सकती है। कार्यक्षेत्र में साथियों का सहयोग मिलेगा। जो लोग जमीन खरीदना चाहते है उन्हें आज फायदे का सौदा मिल सकता है। घर पर कोई धार्मिक आयोजन करवा सकते हैं। आपको कोई सामाजिक कार्य करने का मौका भी मिलेगा। आर्थिक स्थित्ति पहले से बेहतर होंगी।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आपका दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। जीवन में आपको नया मुकाम प्राप्त होगा। जो लोग फैशन डिजाइनर है। उन्हें अच्छे काम के लिए सम्मानित किया जा सकता है। साथ ही जो लोग संगीत और गायन के क्षेत्र से जुड़े हैं समाज में उन्हें प्रसद्धि मिलेगी। आपको किसी बड़ी म्युजिक कंपनी से ऑफर भी मिल सकता है। आप नया व्यापार शुरू करना चाहते है तो दिन बहुत बढ़िया है, सफलता प्राप्त होगी। सेहत बढिया रहेगी।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपका दिन सुनहरा रहने वाला है। पूरे दिन प्रसन्नता बनी रहेगी। जो लोग सरकारी नौकरी कर रहे है, ऑफिस में उन्हें सहयोगियों की मदद मिलेगी। प्रॉपर्टी के कारोबार से जुड़े लोगों को उम्मीद से अधिक धन लाभ होने के आसार बन रहे हैं। लवमेट के लिए दिन काफी अच्छा है। जो युवक नौकरी की तलाश कर रहें हैं उन्हें अच्छी नौकरी मिलने की उम्मीद है। आपको किसी से उपहार मिलेगा। जरूरतमंद लोगों की सहायता करेंगे।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपका दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। जो लोग लेखक हैं आपके विचारों का सम्मान होगा, आपकी लेखनी की तारीफ हर जगह होगी। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहना आपके लिये बहुत फायदेमंद रहेगा। किसी अपने के बारे में चिंता सताएगी। किसी पुराने परिचित से मुलाकात हो सकती है। समाजिक संगठन से जुड़े लोगों को समाज में उनका पद और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। हर काम में आपको जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। रोजगार की प्राप्ति के रास्ते साफ होंगे। पेट से सम्बंधित वेदना से बचें।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*9 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1755 – ब्रिटिश जनरल एडवर्ड ब्रैडॉक, फ्रेंच और भारतीय युद्ध के दौरान गंभीर रूप से घायल हुए।
1766 – ब्रिटिश प्रीमियर रॉकिंगहाउस ने इस्तीफा दिया।
1780 – डेनमार्क ने तटस्थता की घोषणा की।
1793 – अपर कैनेडा में दासता के खिलाफ अधिनियम पारित किया गया।
1805 – मुहम्मद अली पाशा ने अपने राजवंश को मिस्र में पाया।
1810 – नेपोलियन ने हॉलैंड के राज्य पर कब्जा किया।
1815 – अमेरिका में पहले प्राकृतिक गैस के कुएं की खोज की गई।
1815 – चार्ल्स मौरिस द टैलेरांड पेरिगोर्ड, बनावेंट के राजकुमार फ्रांस के प्रधानमंत्री चुने गए।
1816 – दक्षिणी अमेरिकी देश अर्जेटीना ने स्पेन से स्वतंत्रता हासिल की।
1842 – नोटरी स्टैम्प लॉ को मंजूरी मिली।
1852 – कनाडा के मांट्रियल शहर में 1100 निर्माणाधीन स्थल भयानक आग की चपेट में आने से खाक हो गये।
1868 – संयुक्त राज्य संविधान के चौदहवें संशोधन को स्वीकृति दी गई।
1875 – बम्बई स्टाॅक एक्सचेंज की स्थापना हुई। यह देश का पहला स्टॉक एक्सचेंज था।
1877 – पहली विंबल्डन टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।
1889 – अमेरिकी अखबार द वॉल स्ट्रीट जर्नल का प्रकाशन शुरू हुआ।
1893 – डेनियल विलियम्स ने पहली बार बिना ऐनिस्थिसिया के ओपन हार्ट सर्जरी की।
1944 – नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी ने भारत को ब्रिटिश शासन से स्वतंत्र कराने के लिए आजाद हिंद फ़ौज का नेतृत्व स्वीकार किया था।
1944 – अमेरिका ने सायपन की लड़ाई जीत में हासिल की।
1951 – भारत की प्रथम पंचवर्षीय योजना (1951-56) की शुरुआत हुई।
1969 – वन्यजीव बोर्ड की तरफ से शेर को देश का राष्ट्रीय पशु चुना गया।
1972 – सोवियत संघ ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।
1982 – लंदन में भारत के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड के ऑलराउंडर इयान बॉथम ने अपने करियर का सर्वोच्च स्कोर 208 रन बनाया। यह मैच ड्रॉ समाप्त हुआ।
1991 – दक्षिण अफ्रीका को ओलंपिक खेलों में दोबारा भाग लेने की अनुमति मिली।
2000 – फिजी में जार्ज स्पीट तथा सैन्य नेताओं के मध्य समझौता सम्पन्न।
2001 – भारत द्वारा पाक सीमा पर दो चौकियां स्थापित करने की घोषणा।
2002 – आर्गेनाइजेशन आफ़ अफ़्रीकन यूनिटी का नाम बदलकर अफ़्रीकन यूनियन किया गया।
2002 – इथोपिया की राजधानी आदिस अबाबा में अफ्रीकी संघ की स्थापना। दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति थाबो म्बेकी इसके पहले अध्यक्ष बने।
2004 – एशियाई विकास बैंक ने आतंकवाद से लड़ने हेतु अपने 42 सदस्य देशों के लिए एक कोष बनाया।
2006 – साइबेरिया के इरकुर्त्सक हवाई अड्डे के रनवे पर शिबिर एयरलाइंस ए 310 के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से कम से कम 122 लोगों की मौत।
2007 – भारतीय मूल के अमेरिकी वैज्ञानिक हिमांशु जैन को ग्लास साइंस के क्षेत्र में ध्यातत्व कार्य हेतु ओट्टो स्कॉट रिसर्च पुरस्कार प्रदान किया गया।
2008 – ईरान ने लम्बी एवं मध्यम दूरी तक प्रहार क्षमता वाले नौ प्रक्षेपास्त्रों का परीक्षण किया।
2011 – अफ्रीका का सूडान दो हिस्सों में बंट गया। दक्षिणी हिस्सा रिपब्लिक ऑफ साउथ सूडान बना।
2019 – शेख हसीना नेशनल बर्न एंड प्लास्टिक सर्जरी इंस्टीट्यूट नाम के दुनिया के सबसे बड़े जलने और प्लास्टिक सर्जरी इंस्टीट्यूट ने ढाका, बांग्लादेश में अपना कामकाज शुरू किया।
2020 – अमेरिका के राष्‍ट्रपति ट्रंप ने बढ़ते कोरोना संक्रमण के बावजूद स्‍कूलों को फिर से खोलने का आदेश दिया और ऐसा नहीं करने पर फंड रोकने की चेतावनी भी दी है।
2020 – ऑस्ट्रेलिया ने चीन का राष्ट्रीय सुरक्षा कानून लागू होने के विरोध में हांगकांग के साथ प्रत्यर्पण संधि को खत्म करने का एलान किया।
2020 – चीन ने शीचांग सैटेलाइट लांच सेंटर, शीचुआन से वाणिज्यिक संचार उपग्रह ‘APSTAR-6D’ को सफलतापूर्वक प्रक्षेपित किया।
2021 – भारतीय युद्धपोत ने केप ट्रैफलगर में स्पैनिश नौसेना के साथ अभ्यास किया।
2022 – भारत में जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के निधन पर एक दिन का राष्ट्रीय शोक मनाया गया।
2022 – श्रीलंका के प्रधानमंत्री राणिल विक्रमसिंघे ने देश में सर्वदलीय सरकार के गठन का मार्ग प्रशस्‍त करने के लिए अपने पद से इस्‍तीफा देने की घोषणा की।
2023 – आय से अधिक संपत्ति मामले में पंजाब के पूर्व डिप्टी CM ओपी सोनी विजिलेंस ब्यूरो द्वारा गिरफ्तार किए गए।
2023 – उत्तर – मध्य नाइजीरिया के सुदूर इलाके में बंदूकधारियों ने 24 ग्रामीणों की हत्या की।
2023 – तीसरी जी20 संस्कृति समूह (सीडब्ल्यूजी) बैठक कर्नाटक के हम्पी में शुरू हुई।
2023 – अमेरिका और चीनी के आर्थिक नेताओं ने बीजिंग में दो दिनों की वार्ता समाप्त की।
2024 – बेंगलुरु में चलती बस में आग लगी जिसमें 30 पैसेंजर्स सवार थे, सभी सुरक्षित निकले।
2024 – बिहार पुलिस में पुलिस अवर निरीक्षक प्रतियोगिता परीक्षा का अंतिम परिणाम जारी , भारत की पहली ट्रांसजेंडर दारोगा बनीं मानवी मधु ।

*9 जुलाई को जन्मे व्यक्ति👉*

1845 – लॉर्ड मिण्टो द्वितीय – 1905 से 1910 ई. तक भारत का वाइसराय तथा गवर्नर-जनरल रहा।
1900 – सत्य नारायण सिन्हा – ‘भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस’ के राजनेता, संसदीय मामलों के मंत्री तथा मध्य प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल।
1923 – मानकभाई अग्रवाल – दूसरी लोकसभा के सदस्य।
1925 – हिंदी फिल्मों के कलाकार / अभिनेता गुरुदत्त का बेंगलुरू में जन्म हुआ।
1930 – के. बालाचंदर, फ़िल्म निर्माता निर्देशक और पटकथा लेखक।
1938 – संजीव कुमार – भारतीय अभिनेता।
1944 – तबस्सुम हिन्दी फ़िल्मों की अभिनेत्री ।
1948 – राधाबिनोद कोइजम – भारतीय राजनीतिज्ञ।
1962 – सुखबीर सिंह बादल पंजाब के वरिष्ठ राजनीतिज्ञ।

*9 जुलाई को हुए निधन👉*

1991 – शेरी भोपाली – एक सुप्रसिद्ध शायर।
2010 – जेसिका मार्गरेट एंडरसन एक ऑस्ट्रेलियाई उपन्यासकार और लघु कथाकार थीं।
2011 – डाबर समूह के अशोक बर्मन की लंदन में मृत्यु।
2015 – शायरी के जरिए लोगों का दिल जीतने वाले पद्मभूषण सरदार अंजुम (71) ने आखिरी सांस ली।
2022 – समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता (62) का गुडंगांव के मेदांता अस्पताल में निधन हुआ।
2022 – भारत में ‘इंटरनेट के जनक’ व विदेश संचार निगम लिमिटेड के पूर्व चेयरमैन ब्रिजयेंद्र कुमार सिंघल (82) का देर रात निधन हुआ।
2023 – स्पेनिश फुटबॉल खिलाड़ी लुइस सुआरेज़ (88) का निधन हुआ।
2024 – अमेरिकी देशी गायक जो बोंसाल (76) का ALS की जटिलताओं से निधन हुआ।
2024 – अमेरिकी राजनीतिज्ञ और जलवायु परिवर्तन पर संदेह करने वाले जिम इनहोफे (89) का स्ट्रोक से निधन हुआ।

*9 जुलाई के महत्त्वपूर्ण अवसर व उत्सव👉*

🔅 मेला श्री ज्वालामुखी प्रा. (काश्मीर)।
🔅 ऐलक श्री सिद्धान्त सागर जी ऐलक दीक्षा (जैन)।
🔅 साईबाबा उत्सव प्रारंभ (शिरडी )।
🔅 अभिनेता श्री संजीव कुमार जयन्ती।
🔅 अभिनेता श्री गुरु दत्त जयन्ती।
🔅 राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_*  हो जी ।🌻

*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*

Related Articles

Back to top button