पंजाबियां दी हो गई वाह भई वाह, पंजाबी समाज वेलफेयर सोसाइटी ने मनाया बैशाखी उत्सव

न्यूज़ डेस्क उत्तर प्रदेश। नोएडा। राजेश शर्मा/विवेक भाटिया। नोएडा अथॉरिटी के सैक्टर 46 स्थित सामुदायिक भवन में पंजाबी समाज वेलफेयर सोसाइटी ने बैशाखी उत्सव का आयोजन किया, जिसमें सम्मानित अतिथि के रूप में पंजाबी समाज के वरिष्ठ समाज सेवी एवं नोएडा एन्टरप्ररेनर एसोसिएशन के अध्यक्ष विपिन मल्हन, पंजाबी समाज के वरिष्ठ समाज सेवी दीपक विग, नोएडा फोनरवा के अध्यक्ष योगेन्द्र शर्मा ने भाग लिया।
इस अवसर पर विपिन मल्हन ने आह्वान किया कि अगर पंजाबियत को जिन्दा रखना है तो हमें अपने बच्चों को पंजाबी बोलना, लिखना और पढ़ना सिखाना होगा। उन्होंने कहा कि अगर हमें अपने समाज को टूटने से बचाना है तो हमें अपने बच्चों की शादियां आपस में जानकारी के बीच करनी होंगी। नोएडा में सभी लोग अलग अलग शहरों से आए हुए हैं इसलिए एक दूसरे को नहीं जानते, इसके लिए समाज को एकजुट करने के लिए पंजाबी सोसाइटी का गठन जरुरी हो जाता है, ताकि जरुरत के समय एक मेसेज पर ही हर पंजाबी की सहायता की जा सके।
इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित करते हुए दीपक विग ने कहा कि पंजाबी संस्कृति दस हज़ार साल पुरानी है। प्रारम्भ में यह सप्तनद कहलाती थी, विभाजन के बाद पंचनद तक ही सीमित हो गई। श्री विग ने कहा कि पंजाबियों ने राजनीतिक एवं व्यवसायिक क्षेत्रों में अपनी विशेष पहचान बनाई है।
इस अवसर पर फोनरवा नोएडा के अध्यक्ष योगेन्द्र शर्मा ने कहा कि उन्हें यह देखकर बड़ी प्रसन्नता हो रही है कि आज सैक्टर 46 का पंजाबी समुदाय एकजुट होकर बैशाखी उत्सव बड़ी धूमधाम से मना रहा है। इसके लिए राजीव कुमार और अरुण भाटिया बधाई के पात्र है, जिनके प्रयासों से यह सम्भव हो सका है।
इस अवसर पर सूरज वर्मा एवं टी. सी. गौड़ ने भी उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित किया और सभी को आयोजन की बधाई दी।
इस अवसर पर श्री एस. एस. घई एवं डा. डी. डी. अरोड़ा ने भी पंजाबी बिरादरी को सम्बोधित किया। नवगठित पंजाबी समाज वेलफेयर सोसाइटी के महासचिव अरुण भाटिया ने अपनी टीम का परिचय करवाया। सोसाइटी के अध्यक्ष राजीव कुमार ने संस्था के उद्देश्य को बिरादरी के समक्ष रखते हुए सभी से सहयोग की अपील की। राजीव कुमार ने आशा व्यक्त की कि शीघ्र ही संस्था का प्रसार पूरे नोएडा क्षेत्र में किया जाएगा।


इस अवसर पर डा. किरण सेठ ने गठिया के रोग पर प्रकाश डालते हुए लोगों को सचेत किया और एक प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया और सभी विजेताओं को पुरस्कार दिए। सैक्टर की प्रमुख हस्ती संजीव अरोड़ा ने अपनी मधुर आवाज़ में गाना गाकर सभी का मनोरंजन किया। इस अवसर पर हरलीन सिंह की टीम ने पंजाबी गानों के साथ साथ भंगड़ा डालकर लोगों का मनोरंजन किया। रश्मि बावेजा ने कुशलतापूर्वक मंच का संचालन किया। इस अवसर वास्तु विशेषज्ञ सुप्रीत बतरा की पुस्तक वास्तु सीक्रेट्स का विमोचन भी किया गया। उन्होंने वास्तु पर अपने उदगार भी व्यक्त किए।
इस अवसर पर सेक्टर की प्रमुख हस्तियों सर्व श्री एस. एस. घई, डा. डी. डी. अरोड़ा, प्रीत कोचर, विजय बावेजा, अविनाश सभरवाल, गगनीश अरोड़ा, राजेश आहुजा, रणधीर सिंह उर्फ टीटा, राजीव कालड़ा, योगेश मलिक, मोन्टी कक्कड़, पी. के. जोली, डा. मनजीत, एस. के. गेरा, सुरेन्द्र वशिष्ठ, राकेश शर्मा, संजीव दीक्षित, संजीव मलिक, मुकेश भाटिया, वीना शर्मा, वी. आर. शर्मा, अनीता ढांड, नरेश महता, सतीश महता, बी. एल. ग्रोवर, ओ. पी. बाखरू, ओ. पी. नंदा, आलोक गोस्वामी, सुरेन्द्र रहेजा, सत्य पाल खत्री, गु रविन्द्र सिंह, परमिंदर सिंह, गुलशन ग्रोवर, वी. के. महरा, एच. सी. अरोड़ा, मनीष सेतिया, अश्विन शर्मा, पियुष कोहली, बी. एस. अरोड़ा आदि ने बढ़चढ़ कर भाग लिया और भंगड़ा, डांस के साथ मनोरंजन किया एवं स्वादिष्ट व्यंजन का स्वाद लिया।