पञ्चांग एवं राशिफल, बुधवार, दिनांक 04 दिसम्बर 2024
इतिहास की 04 दिसम्बर 2023 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल
🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*
*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
*📝आज दिनांक 👉*
*📜 04 दिसम्बर 2024*
*बुधवार*
*🏚नई दिल्ली अनुसार🏚*
*🇮🇳शक सम्वत-* 1946
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2081
*🇮🇳मास-* मार्गशीर्ष
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* तृतीया – 13:12 तक
*🗒पश्चात्-* चतुर्थी
*🌠नक्षत्र-* पूर्वाषाढ़ा – 17:15 तक
*🌠पश्चात्-* उत्तराषाढा
*💫करण-* गर – 13:12 तक
*💫पश्चात्-* वणिज
*✨योग-* गण्ड – 13:56 तक
*✨पश्चात्-* वृद्धि
*🌅सूर्योदय-* 06:59
*🌄सूर्यास्त-* 17:23
*🌙चन्द्रोदय-* 09:48
*🌛चन्द्रराशि-* धनु – 23:20 तक
*🌛पश्चात्-* मकर
*🌞सूर्यायण –* दक्षिणायन
*🌞गोल-* दक्षिणगोल
*💡अभिजित-* कोई नहीं
*🤖राहुकाल-* 12:11 से 13:29
*🎑ऋतु-* हेमन्त
*⏳दिशाशूल-* उत्तर
*✍विशेष👉*
*_🔅 आज बुधवार को 👉 मार्गशीर्ष सुदी तृतीया 13:12 तक पश्चात् चतुर्थी शुरु , रम्भा तृतीया व्रत , सर्वदोषनाशक रवियोग 17:15 से , राजयोग सूर्योदय से 13:11 तक , विघ्नकारक भद्रा 25:00 से , मुक्तावली व्रत (जैन) , हिजरी जमादि उस्सानी 6 मासारम्भ (मुस्लिम) , “शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल” ज्वाइन करें , श्री बाळकृष्ण महाराज पुण्यतिथि – वडगांव (जळगांव) , गुरु श्री गोविन्द सिंह जी गुरयाई दिवस (प्राचीनमतानुसार) , श्री रामस्वामी वेंकटरमण जयन्ती , श्री इन्द्रकुमार गुजराल जयन्ती , श्री शशि कपूर स्मृति दिवस , भारतीय जल/नौ सेना दिवस , राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) स्थापना दिवस ( 67वां) , अन्तर्राष्ट्रीय बैंक दिवस , अन्तर्राष्ट्रीय चीता दिवस व रासायनिक दुर्घटना निवारण दिवस।_*
*_🔅कल बृहस्पतिवार को 👉 मार्गशीर्ष सुदी चतुर्थी 12:51 तक पश्चात् पंचमी शुरू , वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी व्रत।_*
*🎯आज की वाणी👉*
🌹
*यस्मै देवाः प्रयच्छन्ति*
*पुरुषाय पराभवम् ।*
*बुद्धिं तस्यापकर्षन्ति*
*सोऽवाचीनानि पश्यति।*
★महाभारतम् उद्योगपर्व ३४-८१
*अर्थात्👉*
_देवतालोग जिसे पराजय देना चाहते हैं, उसकी बुद्धि को पहले ही हर लेते हैं, इससे वह नीच कर्मों पर ही अधिक दृष्टि रखता है।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*04 दिसम्बर 2024 , बुधवार*
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपको कार्य में सफलता और यश-कीर्ति मिलेगी। आर्थिक रूप से आज का दिन बेहतर रहेगा है। जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग मिलेगा व समर्पित होने का उचित अवसर मिलेगा। निवेश करने के मामले में समझदारी से काम लीजिए। धार्मिक कार्य सम्पन्न होगा। व्यस्त रहने के बाद भी खुद के लिए समय मिलेगा। आराम के लिए समय निकालें , स्वास्थ्य सुधार रहेगा।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आज मनोरंजन का लाभ उठाएँ , परिजनों के साथ समय आनंदपूर्वक व्यतीत होगा। वाहन-सुख मिलेगा तथा मान-सम्मान भी मिलेगा। अपने आत्मविश्वास का फायदा उठाएँ। गलत निर्णय लेने से बचें। अपने साथी और दोस्तों के साथ कुछ समय व्यतीत करें। कल्पनाओं के पीछे न दौड़ें और यथार्थवादी बनें।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज विरोधियों और प्रतिस्पर्धियों के साथ वाद – विवाद में आप न पड़ें। आज आप अपने पास के किसी व्यक्ति के लिए एक महंगा उपहार खरीद सकते है जो की उस व्यक्ति को आश्रयचकित् कर सकता है। व्यवसाय या व्यापार में परिस्थिति अनुकूल नहीं होगी। संतानों के साथ मतभेद होने की संभावना है ध्यान रखें।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आपके वैवाहिक जीवन में ध्यान देने की आवश्यकता है। आर्थिक मामलों में सावधानी से काम लेना होगा। दूसरों के लिए खराब नीयत रखना मानसिक तनाव को जन्म दे सकता है। इस तरह के विचारों से बचें, क्योंकि ये समय की बर्बादी करते हैं। आज वित्तीय स्थिति और खर्च में संतुलन बना रहेगा, अप्रत्याशित स्रोतों से आय का सृजन होता रहेगा।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत करना चाह रहे हैं तो फैसला लेने की अपनी क्षमता को और विकसित कीजिए। किसी पर भी आंख बंदकर विश्वास ना करें। अपने करियर पर विशेष ध्यान दें। घर के माहौल की वजह से आप उदास हो सकते हैं। प्यार-मोहब्बत की नजरिए से बेहतरीन दिन है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपके आमदनी बढऩे के आसार हैं, कार्य क्षेत्र में लाभ होगा। एकाग्रता बनाए रखें। व्यवसाय से जुड़ा कोई फैसला लेते वक्त आप सावधान रहें ताकि कोई आप को ठगे नहीं क्योंकि अंदेशा है कि आपके व्यवसायिक साझेदार आपके व्यवहार का नाजायज फायदा उठाने की कोशिश करें।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
व्यवसाय और व्यापार के क्षेत्र में लाभ होगा। वसूली के पैसे आएंगे। परिवार में भी आनंद का वातावरण रहेगा। आज का दिन काफी लाभप्रद है और उसे बेकार न जाने दे। आर्थिक प्रबंधन में अपने महारथ और सकारात्मक सोच की बदौलत आप आसानी से अपना आर्थिक लक्ष्य पा लेंगे।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज के दिन कार्यालय का माहौल अनुकूल बना रहेगा। वैवाहिक जीवन पर आशंकाओं के बादल मण्डरा सकते हैं। कई दिनों से चली आ रही बीमारी से आज आराम मिलेगा। आज का दिन शेयर बाजार में निवेश के लिए उत्तम है परन्तु आपको अपने निवेश को लेकर सतर्क रहना होगा।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आप एक साथ कई परियोजनाओं के बोझ तले दबा हुआ सा महसूस कर सकते हैं। मन में व्यग्रता रहेगी। आप अपने कार्य को कुछ देर से शुरू कर पायेंगे क्योंकि काम के बोझ से आप अपने को थका हुआ महसूस करेंगे। नतीजों की चिंता किए बिना मेहनत करें कामयाबी अवश्य मिलेगी।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आप ज्यादा खाने से बचें। अचानक नए स्रोतों से धन मिलेगा। आज आप अकेलापन महसूस कर सकते हैं। अपने समय को बचाने की बजाय उनकी चिंता को समझना आपके लिए आज ज्यादा जरूरी होगा। अगर आप फिर भी बिना सोचे समझे आगे बढ़ते जायेंगे तो आपको कड़ाई से सबक मिल सकता है।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
नये विचार भी दिमाग में आयेंगे। आप अपने दृढ़ प्रयासों से अपने लक्ष्य को पा लेंगे और आपके सपने साकार होंगे। आप अपनी वित्तीय सुरक्षा का आनंद ले पाएंगे। आज आप कुछ धन दान भी दे सकते हैं। आज आपको एक अप्रत्याशित स्रोत से धन लाभ होने की संभावना है। मानसिक चिंता रहेगी।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
उद्योग में निवेश करेंगे तो वो काफी फायदेमंद साबित होगा। मित्रों के मिलने से आपको आनंद होगा। व्यावसायिक क्षेत्र में सकारात्मक वातावरण रहेगा। आज परिजन और मित्रों के साथ आनंदपूर्वक समय बिताएंगे। खर्च अधिक न हो इसका ध्यान रखिएगा। वाणी पर संयम रखें।
🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*4 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*
1783 – अमेरिकी जनरल जॉर्ज वाशिंगटन ने औपचारिक रूप से अपने अधिकारियों को न्यूयॉर्क शहर के फ्रैंन्स टैवन में विदाई दी।
1786 – मिशन सांता बारबरा की स्थापना पाद्री फर्मिन लस्यूएन ने कैलिफोर्निया में स्पेनिश मिशन के दसवें हिस्से के रूप में की थी।
1791 – द ऑब्ज़र्वर का पहला अंक, दुनिया का पहला रविवार का अखबार, लंदन में प्रकाशित हुआ।
1796 – बाजीराव द्वितीय पेशवा नियुक्त। इस पंचांग को सीधे हमसे प्राप्त करने एवं विविध तथा शैक्षणिक खबरों के लिए “शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल” ज्वाइन करें।
1860 – गोवा के मारगाव के अगस्टिनो लॉरेंसो ने पेरिस विश्वविद्यालय से रसायन विज्ञान में डॉक्टरेट की उपाधि ली। वह विदेशी विश्वविद्यालय से डॉक्टरेट की उपाधि लेने वाले पहले भारतीय बने।
1952 – इंग्लैंड में स्मॉग की घनी परत के छा जाने के कारण हजारों लोगों की जान चली गई थी।
1957 – राजस्व आसूचना निदेशालय या राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI), एक भारतीय खुफिया एजेंसी की स्थापना हुई।
1959 – भारत और नेपाल के बीच गंडक सिंचाई एवं विद्युत परियोजना पर हस्ताक्षर।
1967 – देश के पहले रॉकेट ‘रोहिणी आरएच 75’ का थुम्बा से प्रक्षेपण हुआ।
1971 – संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने भारत और पाकिस्तान के बीच खराब होते हालात के मद्देनजर आपात सत्र बुलाया।
1971 – भारतीय नौसेना ने पाकिस्तान नौसेना और कराची पर हमला किया।
1977 – मिस्र के विरुद्ध अरब मोर्चा गठित।
1984 – हिजबुल्ला आतंकवादियों ने कुवैत एयरलाइन के विमान का अपहरण कर चार यात्रियों की हत्या की।
1995 – सं.रा. अमेरिका डेविस कप चैंपियन बना।
1996 – अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने मंगल ग्रह के लिए एक और अंतरिक्ष यान ‘मार्स पाथफ़ाउंडर’ प्रक्षेपित किया।
1999 – सं.रा. अमेरिका के अड़ियल रुख़ के कारण सिएटल वार्ता विफल, अगला दौर जिनेवा में कराने की घोषणा ।
1999 – रूसी सेनाओं ने ग्रोज्री के अनगुन शहर पर कब्ज़ा किया।
2003 – अशोक गहलोत विधानसभा क्षेत्र से 12वीं राजस्थान विधानसभा के लिए निर्वाचित हुए।
2004 – पेरू की मारिया जूलिया मांतिला गार्शिया को मिस वर्ल्ड 2004 चुना गया।
2006 – फिलीपींस के एक गाँव में तूफ़ान के बाद ज़मीन धंसने से लगभग एक हज़ार लोगों की मौत।
2008 – प्रसिद्ध इतिहासकार रोमिला थापर को क्लूज सम्मान के लिये चुना गया।
2012 – सीरिया में मोर्टार हमले में 29 लोगों की मौत।
2019 – भारतीय सेना की स्ट्राइक कोर सुदर्शन चक्र का थार के रेगिस्तान में चल रहा युद्धाभ्यास सिंधु सुदर्शन संपन्न हुआ।
2020 – उपराष्ट्रपति श्री एम. वेंकैया नायडू ने स्वर्गीय प्रधानमंत्री श्री आई. के. गुजराल को श्रद्धांजलि देते हुए उनके सम्मान में एक स्मारिका डाक टिकट जारी किया।
2020 – विजय माल्या पर प्रवर्तन निदेशालय ने कारवाही करते हुए (ईडी ने) फ्रांस में विजय माल्या की 1.6 मिलियन यूरो की प्रॉपर्टी को जब्त किया।
2021 – इंडोनेशिया में दो जिले सुमेरू पहाड़ से निकली ज्वालामुखी की राख से ढके , सूर्य भी दिखाई नहीं दिया।
2021 – केन्या में शादी समारोह में जा रहे लोगों की बस नदी में गिरने से 18 लोगों की मौत हुई।
2021 – हैदराबाद के गट्टीपल्ली शिवपाल ड्राइविंग लाइसेंस प्राप्त करने वाले सबसे छोटे कद के इंसान बने।
2022 – भारत की G20 प्रेसीडेंसी की पहली शेरपा बैठक उदयपुर राजस्थान में शुरू हुई।
2022 – मप्र में ट्रक द्वारा सड़क किनारे खड़े लोगों को कुचलने से 6 की मौत व 10 घायल हुए।
2023 – ”मिचौंग’ तूफान की तबाही से पानी-पानी हुआ तमिलनाडु, 2 लोगों की मौत, स्कूल बंद, 144 ट्रेनें कैंसिल हुई।
2023 – केन्द्रीय विश्वविद्यालय संशोधन विधेयक 2023 लोकसभा में पेश किया गया।
2023 – प्रथम सर्वेक्षण पोत (वृहद) संध्याक भारतीय नौसेना को सौंपा गया।
*4 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति👉*
1748 – फ़्रांस के रसायन शास्त्री बर्टले का जन्म हुआ। उन्होंने विभिन्न प्रकार के नमकों के बारे में शोध कार्य किया।
1888 – रमेश चंद्र मजूमदार – इतिहासकार।
1892 – विद्याभूषण विभु – प्रसिद्ध साहित्यकारों में से एक थे।
1898 – कार्यमाणिवकम श्रीनिवास कृष्णन – प्रसिद्ध भारतीय भौतिक वैज्ञानिक।
1910 – रामस्वामी वेंकटरमण, भारत के आठवें राष्ट्रपति।
1910 – मोतीलाल – हिंदी सिनेमा के प्रसिद्ध अभिनेता थे।
1919 – इन्द्र कुमार गुजराल – भारत के बारहवें प्रधानमंत्री।
1923 – श्रीपति मिश्रा – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रमुख नेताओं में से एक थे।
1962 – ओम बिरला – राजस्थान से एक राजनीतिज्ञ जो लोकसभा के अध्यक्ष बने।
1963 – जावेद जाफरी – हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता।
1979 – सुनीता रानी- प्रसिद्ध भारतीय महिला खिलाड़ी।
1994 – रानी रामपाल भारत की एक हॉकी खिलाड़ी।
*4 दिसंबर को हुए निधन👉*
1962 – अन्नपूर्णानन्द – हिन्दी में शिष्ट हास्य लिखने वाले कलाकारों में अग्रणी लेखक।
2014 – न्यायमूर्ति वी आर कृष्ण अय्यर – भारत के एक न्यायधीश थे।
2017 – शशि कपूर – हिन्दी सिनेमा जगत के प्रसिद्ध अभिनेताओं में से एक थे।
2020 – लक्षद्वीप के प्रशासक दिनेश्वर शर्मा (66) का फेफड़े संबंधी बीमारी के चलते निधन हुआ।
1920 – नरिंदर सिंह कपानी एक भारतीय मूल के अमेरिकी भौतिक विज्ञानी थे।
2021 – अविभाजित आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कोनिजेति रोसैया (88) का निधन हुआ।
2021 – मशहूर हिन्दी टेलीविजन पत्रकार विनोद दुआ (67) का निधन हुआ।
2022 – भारत सरकार द्वारा ‘पद्म भूषण’ से सम्मानित मशहूर फ्रेंच लेखक डोमिनिक लैपियर (91) का निधन हुआ।
2023 – फ्रांसीसी रग्बी लीग प्लेयर मारियस फ्राटिनी (82) का निधन हुआ।
*4 दिसंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*
🔅 श्री बाळकृष्ण महाराज पुण्यतिथि – वडगांव (जळगांव)।
🔅 गुरु श्री गोविन्द सिंह जी गुरयाई दिवस (प्राचीनमतानुसार)।
🔅 श्री रामस्वामी वेंकटरमण जयन्ती।
🔅 श्री इन्द्रकुमार गुजराल जयन्ती।
🔅 श्री शशि कपूर स्मृति दिवस।
🔅 भारतीय जल/नौ सेना दिवस।
🔅 राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) स्थापना दिवस ( 67वां)।
🔅 अन्तर्राष्ट्रीय बैंक दिवस।
🔅 अन्तर्राष्ट्रीय चीता दिवस।
🔅 रासायनिक दुर्घटना निवारण दिवस।
*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*
🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*