राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक पाठशाला में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित
सम्मान समारोह में छात्रा कनिका व अध्यापिका नीतू को किया सम्मानित
भिवानी, (ब्यूरो): राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक पाठशाला नंबर 3 भिवानी में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया । विद्यालय की पांचवी कक्षा की छात्रा कनिका सुपुत्री विजय कुमार ने खंड स्तरीय व्याकरण प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया । इसी प्रकार विद्यालय की अध्यापिका नीतू जेबीटी ने हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद के अंतर्गत राज्य स्तरीय रंगोत्सव प्रतियोगिता 2025 26 में तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय के साथ-साथ जिले का नाम रोशन किया । मुख्य अतिथि अनिल गौड़ खंड शिक्षा अधिकारी ने दोनों प्रतिभाओं को सम्मानित किया व निरंतर प्रगति पथ पर चलते रहने की प्रेरणा दी । इस अवसर पर विद्यालय मुखिया सुखबीर सिंह, भारत यादव एबीआरसी, मंजू देवी एसएमसी प्रधान नरेश शिक्षाविद, भीम सिंह, राजेंद्र कुमार , संजय कुमार , दीपक शर्मा , अनीता , पूनम , सुषमा व नीतू उपस्थित रहे।




