पञ्चांग एवं राशिफल, सोमवार दिनांक 06 मई 2024
इतिहास की 06 मई 2023 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल
🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*
*इतिहास की 06 मई 2023 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
*📝आज दिनांक 👉*
*📜 06 मई 2024*
*सोमवार*
*🏚नई दिल्ली अनुसार🏚*
*🇮🇳शक सम्वत-* 1946
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2081
*🇮🇳मास-* वैशाख
*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष
*🗒तिथि-* त्रयोदशी – 14:42 तक
*🗒पश्चात्-* चतुर्दशी
*🌠नक्षत्र-* रेवती – 17:43 तक
*🌠पश्चात्-* अश्विनी
*💫करण-* वणिज – 14:42 तक
*💫पश्चात्-* विष्टि
*✨योग-* प्रीति – 24:28 तक
*✨पश्चात्-* आयुष्मान
*🌅सूर्योदय-* 05:36
*🌄सूर्यास्त-* 18:59
*🌙चन्द्रोदय-* 28:42
*🌛चन्द्रराशि-* मीन – 17:43 तक
*🌛पश्चात्-* मेष
*🌞सूर्यायण –* उत्तरायण
*🌞गोल-* उत्तरगोल
*💡अभिजित-* 11:51 से 12:44
*🤖राहुकाल-* 07:16 से 08:56
*🎑ऋतु-* ग्रीष्म
*⏳दिशाशूल-* पूर्व
*✍विशेष👉*
*_🔅आज सोमवार को 👉 वैशाख बदी त्रयोदशी 14:42 तक पश्चात् चतुर्दशी शुरु , मासिक शिवरात्रि व्रत , पंचक समाप्त 17:43 पर , गुरु पश्चिम में अस्त 19:06 पर , विघ्नकारक भद्रा 14:41 से 25:11 तक , मूल संज्ञक नक्षत्र जारी , राहु रेवती नक्षत्र व केतु हस्त नक्षत्र में 10:14 पर, श्री अक्कलकोट स्वामी महाराज पुण्य तिथि , संत गोरोबाकाका पुण्य तिथि , पं. मोतीलाल नेहरू जयन्ती , लांस नायक शहीद आबिद ख़ान जयन्ती , श्री लल थनहवला जयन्ती , राजर्षि छत्रपति शाहू महाराज स्मृति दिवस व अंतर्राष्ट्रीय आहार निषेध दिवस (International No Diet Day)।_*
*_🔅कल मंगलवार को 👉 वैशाख बदी चतुर्दशी 11:43 तक पश्चात् अमावस्या शुरु , पितृकार्य श्राद्ध की अमावस्या।_*
*🎯आज की वाणी👉*
🌹
*महान्तमप्यर्थमधर्मयुक्तं*
*यः संत्यजत्यनपाकृष्ट एव।*
*सुखं सुदुःखान्यवमुच्य शेते*
*जीर्णां त्वचं सर्प इवावमुच्य।।*
★महाभारतम् उद्योगपर्व ४०-२
*अर्थात्👉*
_जो अधर्म से उपार्जित महान् धनराशि को भी उसकी ओर आकृष्ट हुए बिना ही त्याग देता है, वह जैसे साँप अपनी पुरानी केंचुल को छोड़ता है, उसी प्रकार दुःखों से मुक्त हो सुखपूर्वक शयन करता है।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*06 मई 2024 , सोमवार*
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका दिन बेहतर रहेगा । किसी अधूरे कार्य के पूर्ण करने का अवसर मिलेगा। धनागम सुनिश्चित होगा । आज आपके सामाजिक व्यवहारों में वृद्धि होगी व सामाजिक दायरा बढेगा । मध्याह्न के बाद परिस्थिति और भी सही बनने लगेंगी । सेहत के साथ साथ कार्य क्षेत्र पर भी अधिक ध्यान दे पाओगे। परिजनों से मधुरता बनाएँ रखे । गुस्से पर नियन्त्रण रखें। योगा व हल्के व्यायाम के लिए समय निकालें जिससे स्वास्थ्य सुधार हो।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी ,वु , वे, वो)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा । स्वभाव से चंचल रहेंगे । किसी की भी बातो को बिना तथ्य जाने सच न माने । बुरानी बीमारियों में आज थोड़ा सुदर आएगा फिर भी लापरवाही से बचें। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन सामान्य रहेगा। आय-व्यय लगभग समान ही रहेंगे। स्वास्थ्य लाभ होगा।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। विरोध करने वालो को अपनी गलती का अहसास होगा। कार्य क्षेत्र पर आज अनमने मन से ही कार्य करेंगे। धन लाभ अल्प मात्रा में होगा। संध्या के आस-पास अपने बुद्धि विवेक से कुछ रुके काम बना लेंगे जिससे निकट भविष्य में आय की संभावना बनेगी। अधिकारी एव परिजनों को मेहनत से प्रसन्न करें । स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज के दिन आप अधिक परिश्रम के कारण शारीरिक शिथिलता अनुभव करेंगे लेकिन परिश्रम का सकारात्मक फल मिलने से उत्साहित भी रहेंगे। आवश्यकता अनुसार धन की आमद हो ही जाएगी। उधार दिए धन की वसूली की लिए समय उपयुक्त है परंतु आर्थिक व्यवहारों में आज गरमा गर्मी से बचे उधार आज किसी से ना लें। सेहत सही रहेगी।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन आपकी सुख शांति में वृद्धि करेगा । व्यापार व्यवसाय में आकस्मिक लाभ के सौदे मिलने से भविष्य की योजनाएं गति लेंगी। नौकरी पेशा जातको को भी अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा जिससे सम्मान की प्राप्ति भी होगी। परिजनों का सहयोग प्राप्त होगा। स्वास्थ्य आज सामान्य बना रहेगा।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आप आध्यात्मिक उन्नति के लिए प्रयास करेंगे। आप पूरी निष्ठा एवं तैयारी के साथ अधूरे कार्य पूर्ण करने में लग जाएंगे । सहकर्मियों का सहयोग अपेक्षा से कम ही रहेगा फिर भी धन लाभ में ज्यादा व्यवधान नही आएंगे। बड़ो का आशीर्वाद फलिल होगा। पारिवारिक वातावरण सामान्य व सम्बन्ध मधुर रहेगे। सुखोपभोग की वस्तु खरीदने की योजना बनेगी। सेहत बढिया रहेगी।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आप दिन का समय शांति से बिताएंगे । कोई समाचार प्राप्त हो सकता है । धार्मिक भावनाएं आज बलवती रहेंगी। धर्म के कामो में समय एवं धन व्यय करेंगे। आर्थिक रूप से आज का दिन आपके बौद्धिक एवं शारीरिक परिश्रम पर ज्यादा निर्भर करेगा। आज परिजनों की समस्या का समाधान अवश्य करें। दाम्पत्य जीवन मनोनुकूल रहेगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज के दिन मध्यान से पहले आपको कोई लाभदायक समाचार मिलेगा धन कोष में भी आकस्मिक वृद्धि होगी। कार्य व्यवसाय से दिन के पहले भाग में अन्य दिनों की अपेक्षा अधिक लाभ कमा लेंगे । सरकारी कार्य आज करने से सफलता की संभावनाएं अधिक रहेंगी। धर्म कर्म में रुचि लेंगे पौराणिक धार्मिक स्थल की यात्रा होगी। दाम्पत्य जीवन का सुख सामान्य रहेगा। सेहत सही रहेगी।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आप पूरी निष्ठा एवं तैयारी के साथ अधूरे कार्य पूर्ण करने में लग जाएंगे सहकर्मियों का सहयोग अपेक्षा से कम ही रहेगा फिर भी धन लाभ में ज्यादा व्यवधान नही आएंगे। व्यवसायी वर्ग नगद व्यवहार को अधिक महत्त्व देंगे। पारिवारिक वातावरण सामान्य व सम्बन्ध मधुर रहेगे। सुखोपभोग की वस्तु खरीदने की योजना बनेगी। सेहत बढिया रहेगी।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज के दिन आपकी महात्त्वकांक्षाये बढ़ चढ़ कर रहेंगी। कार्य व्यवसाय में जल्दबाजी न करने की सलाह है मन लगाकर कार्य करें परिणाम सुखद होंगे। आर्थिक रूप से दिन सामान्य रहेगा। मध्यान के बाद कही से अकस्मात लाभ होने की संभावना है। पारिवारिक सदस्यों के साथ मधुरता रखें । बुजुर्गों का आशीर्वाद फलिल होगा। सेहत सामान्य रहेगी।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपका दिन मनोनुकूल ही रहेगा । कोई समाचार प्राप्त हो सकता है । धार्मिक भावनाएं आज बलवती रहेंगी। धर्म के कामो में समय एवं धन व्यय करेंगे। आर्थिक रूप से आज का दिन आपके बौद्धिक एवं शारीरिक परिश्रम पर ज्यादा निर्भर करेगा। आज परिजनों की समस्या का समाधान अवश्य करें। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आपको आज का दिन मिला-जुला फल देगा । भाई व मित्र के सहयोग से सफलता मिलेगी। आध्यात्मिक विचारों में और वृद्धि होगी । दिन के आरंभ में आलस्य रहेगा। अतिआवश्यक एवं धन संबंधित कार्य मध्याह्न से पहले पूर्ण करने का प्रयास करें। कार्य क्षेत्र पर भाईचारे का ध्यान रखे। घरेलू वातावरण को मधुर बनाएँ। सेहत सामान्य रहेगी।
🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*6 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*
1529 घाघरा का युद्ध ‘भारतीय इतिहास’ में लड़े गये प्रसिद्ध युद्धों में से एक था। घाघरा युद्ध मुग़ल बादशाह बाबर और अफ़ग़ानों के मध्य लड़ा गया था। इस युद्ध में बाबर ने महमूद लोदी के नेतृत्व में लड़ रहे अफ़ग़ानों को पराजित किया था।
1672 – ब्रैंडनबर्ग के मोनार्क फ्रेडरिक विलेम ने नीदरलैंड के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किये।
1733 – पहला अंतर्राष्ट्रीय बॉक्सिंग मैच खेला गया।
1757 – प्राग की लड़ाई: प्रशिया की सेनाओं ने फ्रेडरिक द्वितीय की ऑस्ट्रियाई सेना को हरा दिया।
1794 – हैती में फ्रांस के खिलाफ विद्रोह शुरु हुआ।
1804 – ब्रिटेन ने सुरीनाम द्वीप को खरीदा।
1833 – जॉन डेरे ने इस्पात का पहला हल बनाया।
1835 – अमेरिकी समाचारपत्र न्यूयॉर्क हेराल्ड का प्रकाशन प्रारम्भ हुआ।
1840 – ब्रिटेन में पहला डाक टिकट जारी हुआ।
1841 – जोसेफ स्टालिन रूस के प्रधानमंत्री बने।
1882 – जर्मनी के सूक्ष्मजैविकी विशेषज्ञ रॉबर्ट कोच द्वारा, क्षय रोग के जीवाणु की खोज की घोषणा की गयी।
1889 – फ्रांस की राजधानी पेरिस में स्थित विश्वप्रसिद्ध एफिल टावर आधिकारिक रूप से जनता के लिए खोला गया।
1910 – ब्रिटिश शासक एडवर्ड सप्तम के निधन के बाद उनका बेटा जार्ज पंचम गद्दी पर बैठा।
1944 – पुणे के आगा खान पैलेस से गांधीजी रिहा हुए।
1967 – ज़ाकिर हुसैन भारत के पहले मुस्लिम राष्ट्रपति बने।
1976 – उत्तरी इटली के फ्रिउली में आये भीषण भूकंप में 989 लोगों की मौत हुई।
1997 – फ़्रांस की क्रिस्टिन जेनिन ध्रुव पर पैदल पहुँचने वाली विश्व की प्रथम महिला बनी।
2004 – चीन ने सिक्किम को भारत का अंग माना।
2005 – संयुक्त राष्ट्र ने लश्कर-ए-तैयबा को आतंकवादी संगठन की सूची में डाला।
2006 – दुनिया की सबसे बड़ी खुफिया एजेंसी सीआईए के निदेशक पोर्टर ग्रास ने अपने पद से इस्तीफ़ा दिया।
2007 – फ़्रांस के राष्ट्रपति चुनाव में निकोलस सार्कोजी जीते।
2008 – बांग्लादेश में एंटी करप्शन ब्यूरो ने पूर्व प्रधानमंत्री ख़ालिदा जिया के ख़िलाफ़ भ्रष्टाचार के मामले में पहली बार आरोप पत्र दाखिल किया।
2010 – सर्वोच्च न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश केजी बालाकृष्णन की अध्यक्षता वाली पांच सदस्यीय संवैधानिक पीठ ने सांसदों को मिलने वाली स्थानीय क्षेत्र विकास निधि की संवैधानिक वैधता को यह कहकर बरकरार रखा कि संसद के पास इसके तहत कोष आवंटित करने की वैध शक्तियां हैं। *इस योजना के तहत सांसदों को उनके निर्वाचन क्षेत्रों के विकास के लिए दो करोड़ रुपए सालाना मिलते हैं।*
2010 – मुंबई में हुए 26/11 हमले के दोषी अजमल आमिर कसाब को मौत की सज़ा सुनाई गई।
2010 – संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) परीक्षा में 195 महिलाओं सहित कुल 875 उम्मीदवार सफल हुए।
2010 – जम्मू एवं कश्मीर के कुपव़ाडा के रहने वाले चिकित्सक शाह फैसल ने इसमें सर्वोच्च स्थान हासिल किया।
2019 – भारतीय स्वदेश निर्मित स्कार्पिन क्लास की चौथी पनडुब्बी वेला लाँच।
2020 – बांग्लादेश में भारत की तरफ से आपात चिकित्सा सहायता की तीसरी खेप सौंपी गई।
2020 – भारत केन्द्र सरकार ने फीचर फोन या लैंडलाइन फोन वाले लोगों के लिए आरोग्य सेतु आईवीआरएस सेवा शुरू की तथा भारतीय नौसेना ने विदेशों में फंसे भारतीय नागरिकों को वापस लाने के लिए ऑपरेशन समुद्र सेतु की शुरूआत की।
2020 – जम्मू-कश्मीर में हिजबुल मुजाहिद्दीन का एक प्रमुख आतंकी (ऑपरेशनल चीफ कमांडर रियाज़ नैकू ) और उसका साथी मारा गया।
2021 – मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति और मौजूदा संसद अध्यक्ष मोहम्मद नशीद एक संदिग्ध बम विस्फोट में घायल हुए।
2021 – रूस ने एक खुराक वाली वैक्सीन (सिंगल डोज वैक्सीन) ‘स्पुतनिक लाइट’ को इस्तेमाल के लिए मंजूरी दी।
2021 – पुर्तगाल में दुनिया का सबसे लंबा पैदल यात्री हैंगिंग ब्रिज “अरोका (Arouca)” खोला गया।
2022 – आर्थिक संकट के बीच श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने 1 महीने में दूसरी बार देश में आपातकाल की घोषणा की।
2022 – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जैन अंतर्राष्ट्रीय व्यापार संगठन के वैश्विक शिखर सम्मेलन जीतो कनेक्ट-2022 का उद्घाटन किया।
2022 – क्यूबा के फाइव स्टार होटल में गैस रिसाव से भयानक विस्फोट में 22 लोगों की मौत व 74 घायल हुए।
2023 – ब्रिटिश महाराजा चार्ल्स तृतीय और महारानी कैमिला का लंदन के वेस्टमिंस्टर एब्बे में औपचारिक राज्याभिषेक संपन्न हुआ।
2023 – कश्मीर घाटी में दो अलग-अलग स्थानों पर बादल फटने व बिजली गिरने से एक दंपति सहित 4 लोगों की मौत हुई।
2023 – IPL में इतिहास रचते हुए 7000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बने विराट कोहली।
2023 – मालदीव के जलक्षेत्र से बचाए गए दस भारतीय मछुआरों को विशाखापत्तनम लाया गया।
2023 – पेरू में सोने की खदान में आग से 27 की मौत हुई।
*6 मई को जन्मे व्यक्ति👉*
1856 – आस्ट्रियाई मनोवैज्ञानिक सिगमंड फ्रायड का जन्म।
1861 – मोतीलाल नेहरू- स्वतंत्रता सेनानी और राजनीतिज्ञ।
1925 – रहमान राही ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित कश्मीर के प्रमुख कवि थे।
1937 – सम पिरोज भरुचा भारत के सर्वोच्च न्यायालय के 30वें भूतपूर्व मुख्य न्यायाधीश रहे।
1942 – लल थनहवला- प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ एवं मिज़ोरम के तीसरे मुख्यमंत्री।
1953 – पूर्व ब्रिटिश प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर का जन्म हुआ।
1964 – खजान सिंह – भारत के प्रसिद्ध तैराकों में से एक हैं।
1972 – आबिद ख़ान – भारतीय सेना के जांबाज सैनिकों में से एक थे, जिन्होंने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहूति दी।
1983 – गगन नारंग भारत के एक राईफ़ल निशानेबाज खिलाड़ी व लंदन ऑलंपिक्स हेतु अर्हता लेने वाले प्रथम भारतीय।
*6 मई को हुए निधन👉*
1589 – महान संगीतकार मियां तानसेन का निधन हुआ (कन्फर्म नहीं)।
1859 – जर्मनी के प्रसिद्ध भूगोल शास्त्री एलेक्ज़ेन्डर हमबोल्ड का 90 वर्ष की आयु में निधन हुआ।
1922 – राजर्षि छत्रपति शाहू महाराज मराठा के भोंसले राजवंश के राजा और कोल्हापुर की भारतीय रियासतों के महाराजा थे।
1946 – भूलाभाई देसाई – प्रख्यात विधिवेत्ता, प्रमुख संसदीय नेता तथा महात्मा गांधी के विश्वस्त सहयोगी थे।
1949 – बेल्जियम के भौतिकशास्त्री एवं लेखक मोरिस मायटरलिंक (87) का निधन हुआ।
1973 – शिव कुमार ‘बटालवी’ पंजाबी भाषा के एक विख्यात कवि थे।
1976 – कोका सुब्बा राव – भारत के 8वें पूर्व मुख्य न्यायधीश थे।
1985 – द्वितीय विश्वयुद्ध में बैली पुलों के आविष्कारकर्ता सर डोनाल्ड बैली का इंग्लैंड में निधन।
2005 – श्याम लाल यादव, भारत के उत्तर प्रदेश की दूसरी विधानसभा सभा में विधायक रहे।
2006 – टाइटेनिक के डूबने की घटना की आखिरी चश्मदीद गवाह अमेरिकी नागरिक लिलियन एस्प्लंट का निधन।
2010- गोविंद मुनीस, भोजपुरी फ़िल्म निर्देशक (नदिया के पार)।
2021 – चौधरी अजीत सिंह – एक भारतीय राजनीतिज्ञ व पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के पुत्र थे।
2021 – मशहूर सितारवादक प्रतीक चौधरी का कोरोना से निधन हुआ।
2021 – गुजरात के पूर्व वित्त मंत्री श्री प्रतापभाई शाह का आकस्मिक निधन हुआ।
2021 – उर्दू समीक्षक, लेखक और कवि प्रोफेसर शमीम हनफ़ी का नई दिल्ली में निधन हुआ।
2022 – अमेरिकी चित्रकार जॉर्ज पेरेज़ (67) का निधन हुआ।
2023 – संघीय संचार आयोग के अध्यक्ष के रूप में कार्य कर चुके अमेरिकी वकील न्यूटन नॉर्मन माइनो (97) का निधन हुआ।
2023 – अमेरिकी बेसबॉल पिचर विदा रोशेल ब्लू जूनियर (73) का निधन हुआ।
2023 – बेक्स आर्ट्स ट्रायो के सह-संस्थापक पियानोवादक मेनाहेम प्रेसलर (98) का निधन हुआ।
*6 मई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*
🔅 श्री अक्कलकोट स्वामी महाराज पुण्य तिथि।
🔅 संत गोरोबाकाका पुण्य तिथि।
🔅 पं. मोतीलाल नेहरू जयन्ती।
🔅 लांस नायक शहीद आबिद ख़ान जयन्ती।
🔅 श्री लल थनहवला जयन्ती।
🔅 राजर्षि छत्रपति शाहू महाराज स्मृति दिवस।
🔅 अंतर्राष्ट्रीय आहार निषेध दिवस (International No Diet Day)।
*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*
🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।