हरियाणा

विश्व मानव रूहानी केंद्र द्वारा स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित

भिवानी, (ब्यूरो): हरियाणा दिवस के अवसर पर विश्व मानव रूहानी केन्द्र भिवानी द्वारा मनत अस्पताल से प्रशासनिक अधिकारी डा. सुनीता दुहन की देखरेख में डाबल कालोनी में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में चिकित्सकों की टीम ने 83 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की और उन्हें बदलते मौसम में अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। संस्था के सदस्य रोहताश कुमार, रामकिशन, राजपाल सांगवान, उल्फत सिंह, आनंद, शारदा, तन्नु, निखिल व अनिता ने बताया कि विश्व मानव रूहानी केन्द्र बलजीत सिंह के द्वारा सिखाए गए नैतिक जीवन, आध्यात्मिकता, ध्यानाभ्यास के साथ-साथ सामाजिक कार्यों जैसे पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य जांच शिविर, जरूरतमंद की मदद, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, जल संरक्षण जैसे अन्य कार्यों में भी बढ़चढ़ कर भाग लेती है।

Related Articles

Back to top button