
भिवानी,(ब्यूरो): इंडियन नेशनल लोकदल ओबीसी मोर्चा की बैठक स्थानीय वैश्य कॉलेज के सामने स्थित जाट धर्मशाला में आयोजित हुई। बैठक में इनेलो ओबीसी मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष जयकुमार पवार ने मुख्यरूप से शिरकत की। बैठक की अध्यक्षता इनेलो ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष सुनील स्वामी हलवासिया ने की। इनेलो ओबीसी मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष जयकुमार पंवार का बैठक में पहुंचने पर कार्यकत्र्ताओं द्वारा फूलमालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया। बैठक में इनेलो की जनकल्याणकारी नीतियों से प्रभावित होकर 29 वर्ष से भाजपा कार्यकत्र्ता सुभाष वर्मा ढाणी माहु ने अपने कार्यकत्र्ताओं के साथ पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। बैठक में इनेलो जिला प्रधान अशोक ढाणी माहु, प्रदेश महासचिव सुनील लांबा, पूर्व चेयरमैन दिलबाग सिंह, लीगल सेल के जिला अध्यक्ष अनिल सांगवान, कर्मचारी सेल के रण सिंह श्योराण, जिला शहरी अध्यक्ष अनिल काटपालिया, भिवानी हल्का प्रधान मिनी गौरीपुर, तोशाम हल्का प्रधान अनिल बागनवाला, बवानीखेड़ा हलका प्रधान कृष्ण मिताथल, अशोक मैनेजर तिगड़ाना, अशोक तंवर हालुवासिया, जिला महासचिव मुख्तियार नाई, जगराम बुसान, रायसिंह ढाब ढाणी, राजेश पुनिया, नीलम, सरोज, स्वाती जैन समेत अनेक पदाधिकारी व कार्यकत्र्ता उपस्थित रहे।