हेतमपुरा में सरकारी स्कूल ने कक्षा 12वीं में लहराया परचम
भिवानी, (ब्यूरो): हेतमपुरा में सरकारी स्कूल ने कक्षा 12वीं में लहराया परचम विद्यालय का परिणाम शत प्रतिशत रहा पूरे गांव व विद्यालय में छाई खुशी की लहर। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा गत दिवस घोषित किए गए 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में जिला के गांव हेतमपुरा स्थित शहीद हवलदार भागीरथ राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। विद्यालय में कुल 47 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी जिन में 9 विद्यार्थियों ने मेरिट प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यालय में प्रथम स्थान कुमारी दिव्या पुत्री मुकेश, द्वितीय स्थान नेहा कुमारी पुत्री कुलदीप, तृतीय स्थान दिव्या पुत्री जीवन राम ने प्राप्त किया। इस उपलक्ष्य में एसएमसी सदस्यों व गांव के लोगों ने विद्यालय प्रधानाचार्य श्री पवन कुमार यादव व समस्त स्टाफ सदस्यों को बधाई दी व प्रधानाचार्य ने बच्चों को सम्मानित व प्रोत्साहित किया।




