मनोरंजन

धुरंधर के ‘घायल-घातक’ डायलॉग पर सनी देओल का रिएक्शन वायरल, रणवीर सिंह की फिल्म ने पार किया ₹1300 करोड़

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर तबाही मचा रखी है. आदित्य धर की फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 1300 करोड़ रुपये से ज्यादा रहा था, जबकि नेटफ्लिक्स पर टॉप पर ट्रेंड कर रही है. खैर, अभी फैन्स को फिल्म के सीक्वल का इंतजार है, जो 19 मार्च को आएगा. हाल ही में फिल्म का टीजर भी आया था. इसी बीच अब सनी देओल का एक वीडियो छाया हुआ है, जिसमें वो ‘धुरंधर’ के ‘घायल और घातक’ वाले डायलॉग पर बोलते हुए नजर आए. आपको याद होगा, जब फिल्म का ट्रेलर आया था तब रणवीर सिंह बोलते दिखे- घायल हूं इसलिए घातक हूं… अब सनी देओल का रिएक्शन हर किसी को काफी पसंद आ रहा है, जानिए क्या कुछ बोल दिए हैं?

दरअसल जनवरी में ही सनी देओल की ‘बॉर्डर 2‘ आई है, जिसने देखते ही देखते बॉक्स ऑफिस पर कई करोड़ों का कारोबार कर लिया. हालांकि, इस फिल्म की रिलीज के बावजूद धुरंधर की कमाई में कोई कमी नहीं आई. और रणवीर सिंह हिंदी सिनेमा के किंग बन बैठे, साथ ही खान्स को पीछे छोड़ दिया. अब सनी देओल ने डायलॉग को लेकर काफी पॉजिटिव रिस्पॉन्स दिया है.

सनी देओल ने ‘धुरंधर’ डायलॉग पर क्या कहा?

हाल ही में ANI से सनी देओल ने ‘बॉर्डर 2’ समेत कई चीजों को लेकर बातचीत की. इस दौरान एक्टर से जब पूछा गया कि- धुरंधर का एक डायलॉग काफी वायरल हो गया, जिसमें कहते हैं- घायल हूं घातक हूं. यह सब आपसे जुड़ी हुईं चीजें हैं. रॉयलिटी मांगने पर एक्टर ने कहा कि- फिल्म के जो डायरेक्टर हैं, वो मेरे फैन हैं और उन्होंने मेरी फिल्में देखी हैं. और मुझे लगता है कि आदित्य धर ने घायल और घातक फिल्में देखी हैं तो रिस्पेक्ट के लिए उन्होंने इन डायलॉग का इस्तेमाल किया है. उन्होंने दोनों फिल्मों के टाइटल का यूज किया, जो बहुत स्वीट है.

दरअसल सनी देओल ने अपने करियर में कई बड़ी फिल्में दी हैं, जिनमें से घायल और घातक भी एक है. दोनों ही हिंदी सिनेमा की हिट फिल्मों में से एक है, जिसे जनता का खूब प्यार मिलता रहा है. तो एक्टर ने भी धुरंधर के मेकर्स को प्यारा जवाब दिया. हालांकि, जब धुरंधर का ट्रेलर आया और उसमें डायलॉग था, तब ही सनी देओल से फिल्म की तुलना की गई थी. हालांकि, पहली बार पूछने पर सनी देओल ने जवाब दिया है. फैन्स का कहना है कि आदित्य धर को कुछ सनी पाजी के साथ प्लान करना चाहिए.

Related Articles

Back to top button