हरियाणा

सुनील वर्मा नंबरदार बने हरियाणा ओलम्पिक संघ एचओए के प्रदेश सदस्य

भिवानी, (ब्यूरो): पेरिस इंटरनेशनल ओलम्पिक से शतरंज एशिया महाद्वीप के महासचिव ब्रह्मचारी कुलदीप शतरंज ने वरिष्ठ भाजपा नेता सुनील वर्मा नंबरदार को हरियाणा ओलम्पिक संघ एचओए का प्रदेश सदस्य नियुक्त किया है। उन्होंने अपनी नियुक्ति पर केंद्रीय कैबिनेट मंत्री भारत सरकार मनोहर लाल, प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सैनी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पण्डित मोहन लाल कौशिक, खेल मंत्री गौरव गौतम, लोकसभा सांसद धर्मबीर सिंह, जिला उपायुक्त महावीर कौशिक आईएएस, पूर्व चेयरमैन मुकेश गौड़, पेरिस इंटरनेशनल ओलम्पिक से शतरंज एशिया महाद्वीप के महासचिव ब्रह्मचारी कुलदीप शतरंज का आभार व्यक्त किया । नवनियुक्त प्रदेश सदस्य नंबरदार ने कहा कि शीघ्र ही प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी एवं खेल मंत्री गौरव गौतम से मिलकर राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं करवाई जायेगी। इनकी नियुक्ति पर आभार जताने वालों में डा. माया यादव, बलदेव शर्मा, भूपेंद्र चौहान, डा. अभिषेक भारद्वाज, विक्रम लहकेरा, जयभगवान लांगयान, जयराज बिड़ालान, डा. साहिल वर्मा, डा. देवेन्द्र कुमार, गौरव प्रजापत आदि शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button