सुनील वर्मा नंबरदार हुए भाजपा में शामिल

भिवानी,: जिला भाजपा अध्यक्ष मुकेश गौड़ ने भाजपा कार्यालय में प्रदेश लंबरदार संगठन के उपाध्यक्ष सुनील वर्मा नंबरदार को विधिवत रूप से भाजपा में शामिल किया और उन्हें पट्टका पहनाया। सुनील वर्मा नंबरदार ने भाजपा परिवार में शामिल होने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री डा.नायब सिंह सैनी, केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल , प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली, जिला भाजपा अध्यक्ष मुकेश गौड़, प्रदेश संगठन मंत्री फणीन्द्र नाथ शर्मा, प्रदेश प्रभारी सतीश पूनिया, सांसद धर्मबीर सिंह, राज्यसभा सांसद किरण चौधरी, कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी, खेल मंत्री गौरव गौतम, पूर्व मंत्री एवं विधायक घनश्याम दास सर्राफ,विधायक कपूर सिंह वाल्मीकि, पूर्व मंत्री जयप्रकाश दलाल, राष्ट्रीय परिषद के सदस्य शंकर धूपड़, पूर्व जिला अध्यक्ष नंदराम धानिया, जिला महामंत्री शिव पराशर, हर्षवर्धन मान आदि का आभार व्यक्त किया है। नंबरदार ने दावा किया कि नगर निकाय चुनाव में भाजपा क्लीन स्वीप करते हुए जीत का परचम लहराएगी। उन्होंने कहा कि वे पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत करने के लिए पूरे जिले व प्रदेश में कार्य करेंगे।