सुनील वर्मा नंबरदार बने मुए थाई खेल संघ हरियाणा के वाईस चेयरमैन

भिवानी (ब्यूरो) : मुए थाई खेल संघ हरियाणा के महासचिव सोमबीर वशिष्ठ ने वरिष्ठ भाजपा नेता एवं खेल पे्रमी सुनील वर्मा नंबरदार को मुए थाई खेल संघ हरियाणा का वाईस चेयरमैन नियुक्त किया है। उन्होंने अपनी नियुक्ति पर प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, खेल मंत्री गौरव गौतम, सांसद धर्मबीर सिंह, पूर्व चेयरमैन मुकेश गौड़, खेल संघ के अध्यक्ष राहुल राणा, खेल संघ के महासचिव सोमबीर वशिष्ठ एवं कुलदीप शतरंज का आभार व्यक्त किया है। नवनियुक्त प्रदेश वाईस चेयरमैन नंबरदार ने कहा कि हरियाणा में नायब सिंह की सरकार ने खेलों को नया हब बनाया है। हरियाणा के अनेक खिलाडिय़ों ने ओलंपिक मेडल जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि मुए थाई खेल संघ को बढ़ावा देने के लिए पूरे प्रदेश में जिला स्तर पर एसोसिएशन का विस्तार किया जाएगा। शीघ्र ही प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी एवं खेल मंत्री गौरव गौतम से मिलकर राज्य स्तरीय खेल करवाए जाएंगे। नंबरदार इससे पूर्व अनेक खेल एसोसिएशनों से जुड़े हुए हैं। वे हरियाणा क्रिकेट दिव्यांग एसोसिएशन, प्रदेश बास्केटबॉल, जिला तीर कमान संघ, जिला कराटे डू एसोसिएशन, हरियाणा शतरंज संघ आदि एसोसिएशनों से भी जुड़े रहे हैं। सुनील वर्मा नंबरदार की नियुक्ति पर अनेक सामाजिक संगठनों ने भी आभार जताया है। आभार जताने वालों में डा.माया यादव, बलदेव शर्मा, केन्द्र चौहान, डा.अभिषेक भारद्वाज, विक्रम लहकेरा, जयभगवान लांगयान, जयराज बिड़लान, डा.साहिल वर्मा, डा.देवेन्द्र कुमार, गौरव प्रजापत आदि शामिल हैं।