भाजपा सरकार में बढ़ रही है दिन प्रतिदिन महंगाई व बेरोजगारी: सुनील स्वामी
भिवानी, (ब्यूरो): जब से प्रदेश व केंद्र में भाजपा सरकार आई है तब से महंगाई व बेरोजगारी दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। सरकार विकास के मुद्दों को छोड़ कर आए दिन तरह-तरह की योजनाएं बनाकर लोगों का ध्यान मुद्दों से भटका रही है। यह बात इनेलो ओबीसी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सुनील स्वामी ने कही। उन्होंने कहा कि इनेलो की एक ऐसी पार्टी है जो की हर वर्ग के उत्थान एवं कल्याण के कार्य कर रही है। इनेलो पार्टी पूर्व उपप्रधानमंत्री स्व. जननायक चौ. देवीलाल की नीतियों की पार्टी है। उन्होंने कहा कि भाजपा के तानाशही रवैये के कारण आज किसान, मजूदर, कर्मचारी, व्यापारी व युवा वर्ग अपने हकों की लड़ाई के लिए सडक़ों पर आंदोलन करने पर मजबूर है। प्रदेश में दिन प्रतिदिन अपराधिक घटनाएं बढ़ती जा रही हैं जिसके कारण महिलाओं का घर से बाहर निकलना दुर्लभ हो गया है। लुटपाट, हत्या, मारपीट व छेडख़ानी जैसी घटनाएं सरेआम हो चुकी हैं पुलिस प्रशासन का बोलबाला है। उन्होंने कहा कि अब प्रदेश की भाजपा सरकार से तंग आ चुकी है और वह इनेलो सुप्रीमों अभय सिंह चौटाला के नेतृत्व में सरकार बनाने का मन बना चुकी है।




