हरियाणा

भाजपा सरकार में महिलाओं पर हो रहे हैं अत्याचार: सुनैना चौटाला

मृतक मनीषा के परिजनों से मिली सुनैना चौटाला, न्याय दिलाने का दिलाया विश्वास मृतक मनीषा को न्याय दिलाने के लिए इनेलो अपनाएगी संघर्ष का रास्ता

बहल,(अजीत सिंगल): गांव सिंघानी के खेतों में 13 अगस्त के शिक्षिका मनीषा का गला रेत कर हत्या कर शव के खेतों में फैकने के मामले को लेकर इनेलो महिला विंग प्रदेश प्रभारी सुनैना चौटाला रविवार को गांव ढिगावा मंडी में चल रहे धरने पर पहुंची तथा मृतक मनीषा के परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाई। सुनैना चौटाला ने परिजनों को विश्वास दिलाया कि मृतक मनीषा को न्याय दिलाने में इनेलो उनके साथ। इनेलो सुप्रीमो अभय सिंह चौटाला के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में आंदोलन करेगा और तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा जब तक आरोपियों को गिरफ्तार करके उन्हें फांसी के फंदे तक न पहुंचाया जा सके। उन्होंने कहा कि एक तरफ तो भाजपा सरकार पूरे प्रदेश व देश में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ आंदोलन का झूठा दिखावा कर रही है वहीं दुसरी तरफ बेटियों के हत्यारों को सजा दिलाने में नाकाम है। उन्होंने कहा कि जब से प्रदेश व देश में भाजपा ने सत्ता संभाली है तब से आए दिन महिलाओं पर अत्याचार हो रहे हैं। महिलाओं-बहन बेटियों का सरेआम कत्ल किया जा रहा है। जब वे अपने अधिकारों की मांग करती हैं तो उन पर लाठियां भी बरसाई जाती हैं। उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा कि शीघ्र से शीघ्र मनीषा के हत्यारों को गिरफ्तार कर उन्हें फांसी दी जाए अन्यथा इनेलो पार्टी इनेलो सुप्रीमो अभय सिंह चौटाला के मार्गदर्शन में जन आंदोलन करने पर मजबूर होगी। इस अवसर पर इनेलो जिला प्रधान अशोक ढाणी माहू, इनेलो पिछड़ा वर्ग के प्रदेशाध्यक्ष जयकुमार पंवार, पूर्व विधायक ओमप्रकाश गौरा, सुबे सिंह अटेला, पूर्व विधायक रणवीर मंदौला, उधम सिंह आर्य, सत्यवान शास्त्री, डा. मनजीत ढुल, विजय पचगांवा, सरोज श्योराण, शारदा मिश्रा, प्रिया लेघा, बिजेन्द्र दूहन, बिजेन्द्र बुढेड़ा, रोहताश गोस्वामी, संदीप घणघस, सूरजभान, रणसिंह श्योराण, कृष्ण, प्रदीप कुंडू, आनंद सांगवान समेत अनेक इनेलो कार्यकत्र्ता व गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button